द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध

द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध 1780 से 1784 ई.

तक चला। अंग्रेज़ों ने 1769 ई. की 'मद्रास की सन्धि' की शर्तों के अनुसार आचरण नहीं किया और 1770 ई. में हैदर अली को, समझौते के अनुसार उस समय सहायता नहीं दी, जब मराठों ने उस पर आक्रमण किया। अंग्रेज़ों के इस विश्वासघात से हैदर अली को अत्यधिक क्षोभ हुआ था। उसका क्रोध उस समय और भी बढ़ गया, जब अंग्रेज़ों ने हैदर अली की राज्य सीमाओं के अंतर्गत 'माही' की फ़्राँसीसी बस्तीयों पर आक्रमण कर अधिकार कर लिया। उसने मराठा और निज़ाम के साथ 1780 ई. में 'त्रिपक्षीय सन्धि' कर ली, जिससे 'द्वितीय मैसूर युद्ध' प्रारंभ हो गया।

द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध
Second Anglo–Mysore War
आंग्ल-मैसूर युद्ध का भाग
द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध
कुड्डालोर कि 1783 घेराबंदी में कार्रवाई का चित्रण.
तिथि 1780–1784
स्थान दक्षिण भारत
परिणाम मैंगलोर की संधि
युद्ध से पहले यथास्थिति
योद्धा
द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध मैसूर साम्राज्य
फ्रांस का राज्य
डच गणराज्य
द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध ईस्ट इंडिया कंपनी
ग्रेट ब्रिटेन का राज्य
सेनानायक
द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध हैदर अली
द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध टीपू सुल्तान
द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध करीम खान साहिब
द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध सईद साहिब
द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध सरदार अली खान साहिब
द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध मकदम अली
द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध कमालुद्दीन
एडमिरल सफ़्रेन
मारकुस दे बुसस्य
द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध सर आइर कुटे
द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध हेक्टर मुनरो
एडवर्ड ह्यूजेस

गवर्नर जनरल Warren Hastings था,

अंग्रेज़ों का विश्वासघात

1769 ई. में की गई 'मद्रास की संधि' का पालन अंग्रेज़ों ने नहीं किया। 1770 ई. में मराठा पेशवा माधवराव ने हैदर अली पर आक्रमण कर दिया। हैदर के अनुरोध करने पर भी अंग्रेज़ी सेना ने उसका साथ नहीं दिया। 19 मार्च, 1779 को अंग्रेज़ों ने 'माही' पर अधिकार कर लिया। माही हैदर अली के अधिकार क्षेत्र में स्थित एक छोटी फ़्राँसीसी बस्ती थी। माही पर अंग्रेज़ों के अधिकार ने हैदर की सहन शक्ति को तोड़ दिया। हैदर अली का अब अंग्रेज़ों से लड़ना अपरिहार्य हो गया था। फ़रवरी, 1780 में हैदर अली अंग्रेज विरोधी गुट में शामिल होकर जुलाई, 1780 में लगभग 80,000 आदमियों एवं बन्दूक धारियों से युक्त सेना को लेकर कर्नाटक के मैदान में पहुँचा और साधारण सी झड़प में कर्नल बेली के नेतृत्व में अंग्रेज़ी सेना को हराते हुए अर्काट पर अधिकार कर लिया।.

हैदर अली की पराजय और मृत्यु

द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध 
प्रथम और द्वितीय एंग्लो-मैसूर युद्धों के लिए मानचित्रT

तत्कालीन गवर्नर-जनरल वारेन हेस्टिंग्स ने हैदर अली के मुकाबले के लिए आयरकूट को दक्षिण भेजा, जिसने अपनी सफल कूटनीति से महादजी सिंधिया और निज़ाम को अंग्रेज़ विरोधी गुट से अलग करने में सफलता प्राप्त की। गुट के बिखर जाने पर भी हैदर अली के उत्साह में कोई कमी नहीं आयी, वह डट कर अंग्रेज़ों का मुकाबला करता रहा। परन्तु 1781 ई. में सर आयरकूट द्वारा हैदर अली पोर्टोनोवो में पराजित कर दिया गया। युद्ध में मिली पराजय के कारण मिली मानसिक क्षति के कारण 7 दिसम्बर, 1782 को हैदर अली की मृत्यु हो गई। अंग्रेज़ों की ओर से सफलता अर्जित करने वाले सर आयरकूट की भी मद्रास में अप्रैल, 1783 में मृत्यु हो गई। हैदर अली ने अंग्रेज़ों की शक्ति के विषय में कहा था।

सन्धि

इस युद्ध के बीच ही हैदर अली की मृत्यु हो गई थी, किंतु उसके पुत्र और उत्तराधिकारी टीपू सुल्तान ने युद्ध जारी रखा और बेदनूर पर अंग्रेज़ों के आक्रमण को असफल करके मंगलोर जा घेरा। अब मद्रास की सरकार ने समझ लिया कि आगे युद्ध बढ़ाना उसकी सामर्थ्य के बाहर है। अत: उसने 1784 ई. में सन्धि कर ली, जो मंगलोर की सन्धि कहलाती है, और जिसके आधार पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के भू-भाग वापस कर दिए।.

सन्दर्भ

Tags:

द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध अंग्रेज़ों का विश्वासघातद्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध सन्धिद्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध सन्दर्भद्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

हृदयभारत में इस्लामउज्जैन का महाकालेश्वर मंदिरदिल्लीनैनीतालगोदावरी नदीलाल सिंह चड्ढासम्भोगपंजाब (भारत)ऊष्माप्राचीन भारतबहुजन समाज पार्टीशक्ति पीठअरविंद केजरीवालग्रहआदिकालप्रधान मंत्री उज्ज्वला योजनाॐ नमः शिवायआसनरविन्द्र सिंह भाटीअधिगमशिरडी साईं बाबाराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघपत्रकारितारावणभारत सरकारश्रीरामरक्षास्तोत्रम्अंतर्राष्ट्रीय व्यापारधर्मो रक्षति रक्षितःवायु प्रदूषणइस्लाम का इतिहासलिंडा लवलेसमूल अधिकार (भारत)भारत के अर्धसैनिक बलभक्ति कालजम्मू और कश्मीरओंकारेश्वर मन्दिरमहामृत्युञ्जय मन्त्रअटल बिहारी वाजपेयीफ्लिपकार्टभारतीय राजनीतिक दर्शनराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (भारत)लोक साहित्यमौलिक कर्तव्यहिंदी की विभिन्न बोलियाँ और उनका साहित्यअक्षय कुमारभारतीय स्वतंत्रता का क्रांतिकारी आन्दोलनजयपुरप्राचीन मिस्रशाल्मलद्वीपदिल तो पागल हैहिमाचल प्रदेशमगध महाजनपदभारत में आरक्षणदर्शनशास्त्रप्रीति ज़िंटाब्लू (2009 फ़िल्म)एच॰ डी॰ देवगौड़ाबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रशब्दसंयुक्त व्यंजनगूगलबिहार के जिलेशीतयुद्धअभिप्रेरणवृष राशिस्वच्छ भारत अभियानखाटूश्यामजीभारत के मुख्य न्यायाधीशआशिकीभारतीय राष्ट्रवादमिस्र की संस्कृतिरक्त समूहकर्कट रोगनुसरत जहानसरस्वती देवीसंयुक्त राष्ट्रगुर्जरभारतीय स्टेट बैंक🡆 More