टीनेज म्यूटेंट निंजा टर्टल्स

टीनेज म्यूटेंट निंजा टर्टल्स (अंग्रेज़ी: Teenage Mutant Ninja Turtles) या केवल निंजा टर्टल्स चार युवा कछुओं की टीम है जिन्हें उनके चूहे सेंसेई ने निंजुत्सू की कला में प्रशिक्षित किया है और उनका नाम चार रिनेसांस कलाकारों पर रखा है। न्यू यॉर्क शहर के गटर में रहने वाले ये कछुए छोटे मोटे गुंडों, बुरे मेगालोमेनियाक्स और परग्रही हमलावरों से बाकि दुनिया से छिप कर लड़ते हैं। ये पात्र मूलतः कॉमिक्सों में प्रदर्शित हुए थे और बाद में इन्हें खिलोनों, कार्टूनों, वीडियो गेमों, फ़िल्मों और अन्य सामग्रियों में उपयोग किया गया।

टीनेज म्यूटेंट निंजा टर्टल्स
टीनेज म्यूटेंट निंजा टर्टल्स
प्रकाशक मिराज स्टूडियोज़
पहला अवतरण टीनेज म्यूटेंट निंजा टर्टल्स (मई १९८४)
रचेता

केविन ईस्टमैन

पिटर लायार्ड

मुख्य पात्र

  • लियोनार्डो (लियो) - इनका मुखिया व मार्शल आर्ट्स का शिष्य है। वह चहरे पर नीला पट्टा पहनता है और लड़ने के लिए दो कटानाओं का उपयोग करता है। वह चारों में सबसे बड़ा और बेहद बढ़िया लड़ाका है। इसका नाम लियोनार्डो द विंसी के नाम पर रखा गया है।
  • रफाएल (राफ़) - यह टीम का बैड बॉय है। रफाएल लाल रंग का पट्टा पहनता है और साई का उपयोग लड़ने के लिए करता है। वह गुस्सेल स्वभाव का है। इसका नाम इतालवी चित्रकार रफाएल के नाम पर रखा गया है।
  • डोनाटेलो (डॉन या डॉनी) - यह वैज्ञानिक, इंजिनियर और तकनीकी जीनियस है। वह बैंगनी रंग का पट्टा पहनता है और एक लाठी या बो स्टाफ का प्रयोग लड़ते वक्त करता है। इसका नाम डोनाटेलो के नाम पर रखा गया है।
  • माइकलएंजिलो (माइक या मिकी) - यह बेहद आलसी व आराम से जीवन जीने वाला है। वह केसरी रंग का पट्टा पहनता है और नान्चाकू का प्रयोग लड़ते वक्त करता है। यह अक्सर हँसी की वजह प्रदान करता है। इसका नाम माइकलएंजिलो ब्युनारोती के नाम पर रखा गया है।
  • स्प्लिंटर - यह टर्टल्स का गुरु व माना हुआ पिता है। स्प्लिंटर एक जापानी म्यूटेंट चूहा है जिसने अपने गुरु हमाटो योशी से निंजुत्सू का प्रशिक्षण लिया था।

Tags:

अंग्रेज़ी भाषान्यूयॉर्क

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

हैदराबादध्रुवस्वामिनी (नाटक)सचर समितिबिहाररविन्द्र सिंह भाटीराजपाल यादवकुमार विश्वाससूचना प्रौद्योगिकीकालभैरवाष्टकमुग़ल शासकों की सूचीगुट निरपेक्ष आंदोलनभारत की राजभाषा के रूप में हिन्दीदिल्ली विधान सभा चुनाव, 2025एंगलो-नेपाल युद्धधूमावतीजय श्री कृष्णाकेंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलकोठारी आयोगभागलपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रकटिहार लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रवेदपृथ्वीजोधपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रजवाहरलाल नेहरूहिन्दीशिरडी साईं बाबाहनुमान चालीसासोनायादवमुहम्मद बिन तुग़लक़महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियमरूसोजैविक खेतीभारतेन्दु हरिश्चंद्रहिन्दी साहित्य का आधुनिक कालचाणक्यश्रीनिवास रामानुजन्रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौरअर्थशास्त्र (ग्रन्थ)कामसूत्रउत्तर प्रदेश विधान सभागाँवभारत की संस्कृतिमानक विचलनक़ुरआनकिशोर कुमारजय जय जय बजरंग बलीआयुष शर्मापरिवारआदि शंकराचार्यमहात्मा गांधीस्वस्तिवाचनमौर्य राजवंशपृथ्वी की आतंरिक संरचनाराशियाँसर्वेक्षणएडेन मार्करामउपसर्गधातु (संस्कृत के क्रिया शब्द)स्वामी विवेकानन्दजाटसर्वनामइज़राइलआधुनिक हिंदी गद्य का इतिहासलोकतंत्रहिंदी की विभिन्न बोलियाँ और उनका साहित्यबाल विकासफ़्रान्सीसी क्रान्तिविश्व व्यापार संगठनहम आपके हैं कौनश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रतापमानदक्षिणनॉटी अमेरिकाआत्महत्या के तरीकेनर्मदा नदीगलसुआयज्ञोपवीत🡆 More