झ़ामबिल प्रांत

झ़ामबिल​ प्रांत (कज़ाख़: Жамбыл облысы, अंग्रेज़ी: Zhambyl या Jambyl Province) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी तलास नदी के किनारे स्थित ऐतिहासिक तराज़ शहर है, जो किरगिज़स्तान की सरहद के बहुत पास है। इस प्रांत का उत्तर पूर्वी कोना बलख़श झील के छोर पर तटस्थ है। राज्य से चुय नदी भी निकलती है जिसकी सिंचाई और कृषि में बहुत अहमियत है। काराताऊ शहर के पास फ़ॉसफ़ेट की खानें हैं।

झ़ामबिल​ प्रांत
Жамбыл облысы
पाव्लोदार ओब्लिसी
मानचित्र जिसमें झ़ामबिल​ प्रांत Жамбыл облысы पाव्लोदार ओब्लिसी हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : तराज़
क्षेत्रफल : १,४४,२०० किमी²
जनसंख्या(२००५):
 • घनत्व :
१०,००,०००
 ६.९/किमी²
उपविभागों के नाम: ज़िले
उपविभागों की संख्या: १०
मुख्य भाषा(एँ): कज़ाख़, रूसी

प्रांत का नाम और उच्चारण

झ़ामबिल​ प्रांत का नाम प्रसिद्ध कज़ाख़ लोक-गायक झ़ामबिल​ झ़ाबायेव (Jambyl Jabayev, १८४६-१९४५) पर पड़ा है। ध्यान दें कि 'झ़ामबिल' में बिंदु-वाले 'झ़' का उच्चारण बिना बिन्दु वाले 'झ' से काफ़ी भिन्न है। इसका उच्चारण अंग्रेज़ी के 'टेलिविझ़न' शब्द के 'झ़' से मिलता है।

समुदाय

२००९ की जनगणना में झ़ामबिल​ प्रांत के लगभग ६५% लोग कज़ाख़ जाति के थे। राजधानी तराज़ में सोवियत संघ के ज़माने में बहुत से जर्मन, यहूदी, रूसी, यूक्रेनी और अन्य समुदाय भारी संख्या में बसते थे और १९८९ में इस शहर केवल २०% लोग कज़ाख़ थे। सोवियत संघ टूटने के बाद बहुत से जर्मन और रूसी लोग इस शहर और प्रांत को छोड़कर चले गए हैं और २००९ तक तराज़ के ६०% लोग कज़ाख़ थे।

झ़ामबिल​ प्रांत के कुछ नज़ारे

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

झ़ामबिल प्रांत प्रांत का नाम और उच्चारणझ़ामबिल प्रांत समुदायझ़ामबिल प्रांत झ़ामबिल​ प्रांत के कुछ नज़ारेझ़ामबिल प्रांत इन्हें भी देखेंझ़ामबिल प्रांत सन्दर्भझ़ामबिल प्रांतअंग्रेज़ी भाषाकज़ाख़ भाषाकज़ाख़िस्तानक़ज़ाख़स्तान के प्रांतकिर्गिज़स्तानचुय नदीतलास नदीबाल्काश झीलमध्य एशिया

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

विलोममेवाड़ की शासक वंशावलीरामकभी खुशी कभी ग़मभजनउत्तर प्रदेश के मंडलभारत में संघवादरमज़ानअनुच्छेद ३७०संधि (व्याकरण)खजुराहोमौलिक कर्तव्यअमिताभ बच्चनछंदभारतभारत के मुख्य न्यायाधीशमुग़ल शासकों की सूचीगुप्त राजवंशवर्णमालासंघ लोक सेवा आयोगपारिभाषिक शब्दावलीप्रिया रायराजनाथ सिंहशिव पुराणराधामेंहदीपुर बालाजीवेदझारखण्ड के जिलेमैथिलीशरण गुप्तराजनीति विज्ञानतिलक वर्मालड़कीवरुण गांधीसंयुक्त व्यंजनजसोदाबेन मोदीहिन्दी व्याकरणसंस्कृत की गिनतीऔरंगज़ेबजॉनी सिन्सभारतीय किसानकलानीतीश कुमारप्राणायाममध्यकालीन भारततराइन का युद्धबिहार विधान सभाहिमालयभारत के राजवंशों और सम्राटों की सूचीभारत के विभिन्न नामप्रेमानंद महाराजमौसमभारतीय क्रिकेट टीमराजस्थानऋषभ पंतगुर्जरसमाजवादमूल अधिकार (भारत)भारत में कोरोनावायरस से लॉकडाउन 2020हनुमानगढ़ी, अयोध्याप्रियंका चोपड़ाभारत में धर्मनिरपेक्षतासूर्यकुमार यादवअली इब्न अबी तालिबअन्नामलाई कुप्पुसामीअंग्रेज़ी भाषापंचायतपुराणपृथ्वी की आतंरिक संरचनासावित्रीबाई फुलेसनम तेरी कसम (2016 फ़िल्म)विश्व के सभी देशदौसा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रपर्यटनबाल ठाकरेराज्य सभाआपातकाल (भारत)खो-खो🡆 More