जंगली सूअर या जंगली वराह (Wild boar), जिसका वैज्ञानिक नाम सुस स्कोर्फा (Sus scrofa) है, सूइडाए कुल (वराहकुल) की एक जीववैज्ञानिक जाति है, जिसका मूल निवास यूरेशिया और उत्तर अफ्रीका था, लेकिन जो अब विश्वभर में पाई जाती है। यह अब विश्व में सर्वाधिक फैले हुए स्तनधारियों में से एक है। अपने मूलनिवास से बाहर के कई स्थानों में इसे पर्यावरण के लिए एक आक्रामक जाति माना जाता है, क्योंकि यह उन स्थानों के मूल प्राणियों व वपस्पतियों को क्षति पहुँचाते हैं।
जंगली सूअर Wild Boar सामयिक शृंखला: पूर्व प्लिस्टोसीन काल – वर्तमान | |
---|---|
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी (Chordata) |
वर्ग: | स्तनधारी (Mammalia) |
गण: | आर्टियोडैकटिला (Artiodactyla) |
उपगण: | सुइना (Suina) |
कुल: | सूइडाए (Suidae) |
वंश: | सुस (Sus) |
जाति: | सुस स्कोर्फा S. scrofa |
द्विपद नाम | |
Sus scrofa लीनियस, 1758 | |
भौगोलिक वितरण: हरे क्षेत्र मूलनिवास हैं, नीले क्षेत्रों में मानवो द्वारा स्थापित |
यह मध्य यूरोप, भूमध्य सागर क्षेत्र (उत्तरी अफ्रीका, एटलस पर्वत) सहित एशिया में इंडोनेशिया तक के क्षेत्रों का मूल निवासी है।
हिन्दू धर्म में भगवान विष्णु ने दशावतार में से एक अवतार वराहावतार में इस पशु के रूप में ही अवतरण कर पृथ्वी को पाताल से बाहर निकाला था।
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article जंगली सूअर, which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.