चन्दन: पेड़ की प्रजाति

भारतीय चंदन (Santalum album) का संसार में सर्वोच्च स्थान है। इसका आर्थिक महत्व भी है। यह पेड़ मुख्यत: कर्नाटक के जंगलों में मिलता है तथा भारत के अन्य भागों में भी कहीं-कहीं पाया जाता है। भारत के 600 से लेकर 900 मीटर तक कुछ ऊँचे स्थल और मलयद्वीप इसके मूल स्थान हैं।

चन्दन
Indian sandalwood
चन्दन: पेड़ की प्रजाति
Santalum album
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: पादप
अश्रेणीत: पुष्पी पादप
अश्रेणीत: युडिकॉट​
अश्रेणीत: मुख्य युडिकॉट
गण: सैंटालेलीस
कुल: सैंटालेसियाए
वंश: Santalum
जाति: S. album
द्विपद नाम
Santalum album
L.
चन्दन: पेड़ की प्रजाति
चन्दन का वृक्ष (हैदराबाद)

इस पेड़ की ऊँचाई 18 से लेकर 20 मीटर तक होती है। यह परोपजीवी पेड़, सैंटेलेसी कुल का सैंटेलम ऐल्बम लिन्न (Santalum album linn.) है। वृक्ष की आयुवृद्धि के साथ ही साथ उसके तनों और जड़ों की लकड़ी में सौगंधिक तेल का अंश भी बढ़ने लगता है। इसकी पूर्ण परिपक्वता में 8 से लेकर 12वर्ष तक का समय लगता है। इसके लिये ढालवाँ जमीन, जल सोखनेवाली उपजाऊ चिकली मिट्टी तथा 500 से लेकर 625 मिमी. तक वार्षिक वर्षा की आवश्यकता होती है।

चन्दन: पेड़ की प्रजाति
चन्दन की एक डाली पर लगीं पत्तियाँ

तने की नरम लकड़ी तथा जड़ को जड़, कुंदा, बुरादा, तथा छिलका और छीलन में विभक्त करके बेचा जाता है। इसकी लकड़ी का उपयोग मूर्तिकला, तथा साजसज्जा के सामान बनाने में और अन्य उत्पादनों का अगरबत्ती, हवन सामग्री, तथा सौगंधिक तेज के निर्माण में होता है। आसवन द्वारा सुगंधित तेल निकाला जाता है। प्रत्येक वर्ष लगभग 3,000 मीट्रिक टन चंदन की लकड़ी से तेल निकाला जाता है। एक मीट्रिक टन लकड़ी से 47 से लेकर 50 किलोग्राम तक चंदन का तेल प्राप्त होता है। रसायनज्ञ इस तेल के सुगंधित तत्व को सांश्लेषिक रीति से प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं।

चंदन के प्रसारण में पक्षी भी सहायक हैं। बीजों के द्वारा रोपकर भी इसे उगाया जा रहा है। सैंडल स्पाइक (Sandle spike) नामक रहस्यपूर्ण और संक्रामक वानस्पतिक रोग इस वृक्ष का शत्रु है। इससे संक्रमित होने पर पत्तियाँ ऐंठकर छोटी हो जाती हैं और वृक्ष विकृत हो जाता है। इस रोग की रोकथाम के सभी प्रयत्न विफल हुए हैं।

चंदन के स्थान पर उपयोग में आनेवाले निम्नलिखित वृक्षों की लकड़ियाँ भी हैं :

  • (१) आस्ट्रेलिया में सैंटेलेसिई (Santalaceae) कुल का
    • (क) यूकार्या स्पिकैटा (आर.बी-आर.) स्प्रैग. एवं सम्म.उ सैंटेलम स्पिकैटम् (आर.बी-आर.) ए. डी-सी. (Eucarya Spicata (R.Br.) Sprag. et Summ, Syn. Santalum Spicatum (R.Br.) A.Dc.),
    • (ख) सैंटेलम लैंसियोलैटम आर. बी-आर. (Santalum lanceolatum (R.Br.)) तथा
    • (ग) मायोपोरेसी (Myoporaceae) कुल के एरिमोफिला मिचेल्ली बैंथ. (Eremophila mitchelli Benth.) नामक वृक्ष;
  • (२) पूर्वी अफ्रीका तथा मैडेगास्कर के निकटवर्ती द्वीपों में सैंटेलेसी कुल का ओसाइरिस टेनुइफोलिया एंग्ल. (Osyris tenuifolia Engl.); तथा
  • (३) हैटी और जमैका में रूटेसिई (Rutaceae) कुल का एमाइरिस बालसमीफेरा एल. (Amyris balsmifera L.), जिसे अंग्रेजी में वेस्ट इंडियन सैंडलवुड भी कहते हैं।

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ

Tags:

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

उपनिषद्कंगना राणावतसुहाग रातभारत की जनगणनाऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीनमानव भूगोलनीम करौली बाबावेदकेदारनाथ मन्दिरदेवों के देव... महादेवगुर्जरगुप्त राजवंशअन्य पिछड़ा वर्गदलितगुकेश डीमुलायम सिंह यादवप्रयोजनमूलक हिन्दीरूसी क्रांतिप्राकृतिक संसाधनप्रेमचंदकल्कि 2898 एडीज्योतिष एवं योनिफलये रिश्ता क्या कहलाता हैपाकिस्ताननीति आयोगदर्शनशास्त्रसर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं के अनुसार भारत के राज्यमलिक मोहम्मद जायसीप्राचीन भारतईस्ट इण्डिया कम्पनीभारत का भूगोलशिक्षाहनु मानअरस्तु का विरेचन सिद्धांतगूगललोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूचीरामेश्वरम तीर्थकीभीलनिदेशक तत्त्वराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (भारत)भारतीय संविधान के संशोधनों की सूचीकामसूत्रबौद्ध धर्मकभी खुशी कभी ग़मफुटबॉलहिन्दी भाषा का इतिहासभारतसंस्कृत भाषाइन्दिरा गांधीगंगा नदीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसएडोल्फ़ हिटलरपुराणस्वस्तिवाचनहल्दीघाटी का युद्धमानवाधिकारकिशनगंज लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रमलेरियाजय श्री रामभारत की पंचवर्षीय योजनाएँशिव की आरतीसाँची का स्तूपअनुच्छेद 370 (भारत का संविधान)कुमार विश्वासमहिला सशक्तीकरणरक्षा खडसेशीतयुद्धभीमराव आम्बेडकरसाथ निभाना साथियागोगाजीतुलसीदासमहाभारत की संक्षिप्त कथाशेखर सुमनपृथ्वीहिन्दी के संचार माध्यमप्रतिचयनभारत के मूल अधिकार, निदेशक तत्त्व और मूल कर्तव्यबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)🡆 More