खण्डकाव्य

खण्डकाव्य साहित्य में प्रबंध काव्य का एक रूप है। जीवन की किसी घटना विशेष को लेकर लिखा गया काव्य खण्डकाव्य है। खण्ड काव्य' शब्द से ही स्पष्ट होता है कि इसमें मानव जीवन की किसी एक ही घटना की प्रधानता रहती है। जिसमें चरित नायक का जीवन सम्पूर्ण रूप में कवि को प्रभावित नहीं करता। कवि चरित नायक के जीवन की किसी सर्वोत्कृष्ट घटना से प्रभावित होकर जीवन के उस खण्ड विशेष का अपने काव्य में पूर्णतया उद्घाटन करता है।

प्रबन्धात्मकता महाकाव्य एवं खण्ड काव्य दोनों में ही रहती है परंतु खण्ड काव्य के कथासूत्र में जीवन की अनेकरुपता नहीं होती। इसलिए इसका कथानक कहानी की भाँति शीघ्रतापूर्वक अन्त की ओर जाता है। महाकाव्य प्रमुख कथा केसाथ अन्य अनेक प्रासंगिक कथायें भी जुड़ी रहती हैं इसलिए इसका कथानक उपन्यास की भाँति धीरे-धीरे फलागम की ओर अग्रसर होता है। खण्डाकाव्य में केवल एक प्रमुख कथा रहती है, प्रासंगिक कथाओं को इसमें स्थान नहीं मिलने पाता है।

संस्कृत साहित्य में इसकी जो एकमात्र परिभाषा साहित्य दर्पण में उपलब्ध है वह इस प्रकार है-

    भाषा विभाषा नियमात् काव्यं सर्गसमुत्थितम्।
    एकार्थप्रवणै: पद्यै: संधि-साग्रयवर्जितम्।
    खंड काव्यं भवेत् काव्यस्यैक देशानुसारि च।

इस परिभाषा के अनुसार किसी भाषा या उपभाषा में सर्गबद्ध एवं एक कथा का निरूपक ऐसा पद्यात्मक ग्रंथ जिसमें सभी संधियां न हों वह खंडकाव्य है। वह महाकाव्य के केवल एक अंश का ही अनुसरण करता है। तदनुसार हिंदी के कतिपय आचार्य खंडकाव्य ऐसे काव्य को मानते हैं जिसकी रचना तो महाकाव्य के ढंग पर की गई हो पर उसमें समग्र जीवन न ग्रहण कर केवल उसका खंड विशेष ही ग्रहण किया गया हो। अर्थात् खंडकाव्य में एक खंड जीवन इस प्रकार व्यक्त किया जाता है जिससे वह प्रस्तुत रचना के रूप में स्वत: प्रतीत हो।

वस्तुत: खंडकाव्य एक ऐसा पद्यबद्ध काव्य है जिसके कथानक में एकात्मक अन्विति हो; कथा में एकांगिता (साहित्य दर्पण के शब्दों में एकदेशीयता) हो तथा कथाविन्यास क्रम में आरंभ, विकास, चरम सीमा और निश्चित उद्देश्य में परिणति हो और वह आकार में लघु हो। लघुता के मापदंड के रूप में आठ से कम सर्गों के प्रबंधकाव्य को खंडकाव्य माना जाता है।

कुछ खण्डकाव्य

  • पार्वती मंगल-तुलसीदास
  • जानकी मंगल-तुलसीदास
  • सुदामा चरित-नरोत्तमदास
  • पंचवटी-मैथिलीशरण गुप्त
  • विप्र सुदामा-अशर्फी लाल मिश्र

इन्हें भी देखें

Tags:

प्रबंध काव्यसाहित्य

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

मानहानिव्यवसायभारतीय सिनेमामहाभारत की संक्षिप्त कथायक्ष्माहिन्दू वर्ण व्यवस्थाकोलकाताभाषालिपिउज्जैनब्रिटिश राजकार्ल मार्क्सईशा की नमाज़कब्जमिताली राजरिंगटोनगुजरातशिवाजीकिरातार्जुनीयम्आपातकाल (भारत)धीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीहल्दीघाटी का युद्धकालरात्रितुलसीदासजल प्रदूषणगणतन्त्र दिवस (भारत)अखिलेश यादवनीति आयोगकुरुक्षेत्र युद्धहज़रत निज़ामुद्दीन दरगाहराज्य सभा के वर्तमान सदस्यों की सूचीछोटी मातावाराणसीलालबहादुर शास्त्रीपठान (फ़िल्म)अवनींद्र नाथ टैगोरकैबिनेट मिशनअंकोरवाट मंदिरकुम्भलगढ़ दुर्गबर्बरीकरोनी तालुकदारवैद्यनाथ मन्दिर, देवघरपल्लव राजवंशविक्रम संवतवीर्यद्रौपदी मुर्मूध्रुव तारा – समय सदी से परेशेयर बाज़ारराष्ट्रीय सेवा योजनाशहीद दिवस (भारत)झारखण्डक्लियोपाट्रा ७जोखिम प्रबंधनओंकारेश्वर मन्दिरघरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम, 2005सूचना का अधिकार अधिनियम, २००५प्रयाग प्रशस्तिजैव विविधताभारत में भ्रष्टाचारशिवसमासतारक मेहता का उल्टा चश्मादर्शनशास्त्रहिन्दू धर्मग्रन्थरश्मिका मंदानाएड्सभारत की जनगणनातराइन का युद्धसंस्कृतिपुनर्जागरणफ़तेहपुर सीकरीकृष्णदेवरायशनि (ज्योतिष)मैहरआदिवासी (भारतीय)नरेन्द्र मोदी स्टेडियमआर्य समाज🡆 More