कैलाश सत्यार्थी: सक्रिय समाजसेवी

कैलाश सत्यार्थी (जन्म: 11 जनवरी 1954) एक भारतीय बाल अधिकार कार्यकर्ता और बाल-श्रम के विरुद्ध पक्षधर हैं। उन्होंने 1980 में बचपन बचाओ आन्दोलन की स्थापना की जिसके बाद से वे विश्व भर के 144 देशों के 83,000 से अधिक बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य कर चुके हैं। सत्यार्थी के कार्यों के कारण ही वर्ष 1999 में अंतरराष्ट्रीय श्रम संघ द्वारा बाल श्रम की निकृष्टतम श्रेणियों पर संधि सं॰ 152 को अंगीकृत किया गया, जो अब दुनियाभर की सरकारों के लिए इस क्षेत्र में एक प्रमुख मार्गनिर्देशक है।

कैलाश सत्यार्थी
कैलाश सत्यार्थी: परिचय, पुरस्कार एवं सम्मान, सन्दर्भ
कैलाश सत्यार्थी
जन्म 11 जनवरी 1954 (1954-01-11) (आयु 70)
विदिशा, मध्य प्रदेश, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
शिक्षा सम्राट अशोक प्रौद्योगिकी संस्थान, विदिशा
पेशा बाल अधिकार कार्यकर्ता, प्रारंभिक बाल शिक्षा कार्यकर्ता
धर्म हिन्दू
पुरस्कार दी अचेनर अंतर्राष्ट्रीय शान्ति पुरस्कार, जर्मनी (1994)
रोबर्ट एफ॰ कैनेडी मानवाधिकार पुरस्कार (1995)
इतालवी सीनेट का पदक (2007)
अल्फोंसो कोमिन अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार (2008)
लोकतंत्र के रक्षक पुरस्कार (2009)
नोबेल शान्ति पुरस्कार (2014)
वेबसाइट
kailashsatyarthi.net

उनके कार्यों को विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मानों व पुरस्कारों द्वारा सम्मानित किया गया है। इन पुरस्कारों में वर्ष 2014 का नोबेल शान्ति पुरस्कार भी शामिल है जो उन्हें पाकिस्तान की नारी शिक्षा कार्यकर्ता मलाला युसुफ़ज़ई के साथ सम्मिलित रूप से प्रदान किया गया है।

परिचय

भारत के मध्य प्रदेश के विदिशा में जन्मे कैलाश सत्यार्थी 'बचपन बचाओ आंदोलन' चलाते हैं। वे पेशे से वैद्युत इंजीनियर हैं किन्तु उन्होने 26 वर्ष की उम्र में ही करियर छोड़कर बच्चों के लिए काम करना शुरू कर दिया था। इस समय वे 'ग्लोबल मार्च अगेंस्ट चाइल्ड लेबर' (बाल श्रम के ख़िलाफ़ वैश्विक अभियान) के अध्यक्ष भी हैं।

वर्तमान समय (अक्टूबर २०१४) में सत्यार्थी नई दिल्ली में रहते हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी सुमेधा, पुत्र, पुत्रवधू तथा पुत्री हैं। सामाजिक कार्यों के अतिरिक्त वे एक अच्छे पाकशास्त्री (कुक) भी हैं।

पुरस्कार एवं सम्मान

  • 2015 :हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित पुरस्कार "ह्युमेनीटेरियन पुरस्कार " से सम्मानित। यह पुरस्कार सबसे पहले भारत में सत्यार्थी को प्राप्त हुआ है।
  • 2014: नोबेल शांति पुरस्कार
  • 2009: डिफेण्डर्स ऑफ डेमोक्रैसी पुरस्कार (अमेरिका)
  • 2008: अल्फांसो कोमिन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार (स्पेन)
  • 2007: इटली के सिनेट का स्वर्ण पदक
  • 2007: अमेरिका के स्टेट विभाग द्वारा 'आधुनिक दासता को समाप्त करने के लिये कार्यरत नायक' का सम्मान
  • 2006: फ्रीडम पुरस्कार (US)
  • 2002: वालेनबर्ग मेडल (मिशिगन विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत्त)
  • 1998: गोल्डेन फ्लैग पुरस्कार (नीदरलैण्ड्स)
  • 1995: रॉबर्ट एफ केनेडी मानव अधिकार पुरस्कार (अमेरिका)
  • 1995: ट्रम्पेटर पुरस्कार (अमेरिका)
  • 1993: अशोक फेलो चुने गये। (अमेरिका)

सन्दर्भ

विकिमीडिया कॉमन्स पर कैलाश सत्यार्थी से सम्बन्धित मीडिया है।
विकिसूक्ति पर कैलाश सत्यार्थी से सम्बन्धित उद्धरण हैं।

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

कैलाश सत्यार्थी परिचयकैलाश सत्यार्थी पुरस्कार एवं सम्मानकैलाश सत्यार्थी सन्दर्भकैलाश सत्यार्थी बाहरी कड़ियाँकैलाश सत्यार्थीअंतरराष्ट्रीय श्रम संघबचपन बचाओ आन्दोलनबाल अधिकारबाल-श्रमभारतीयविकिपीडिया:उद्धरण आवश्यक

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

यौन संबंधविद्यालयपार्वतीगुड फ़्राइडेभजनउषा मेहताउन्नीस सौ चौरासीखेसारी लाल यादवरंग दे बसंतीहल्दीघाटी का युद्धफिरोज़ गांधीसती प्रथानीति आयोगत्रिभुजनदिया के पार (१९८२ फ़िल्म)अटल बिहारी वाजपेयीमेरे यार की शादी हैजनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्रधातु (संस्कृत के क्रिया शब्द)बाघसोमनाथ मन्दिररॉबर्ट ओपेनहाइमरखाटूश्यामजीएशियापुनर्जागरणभगवंत मानछत्तीसगढ़ के जल प्रपातनागरिकता (संशोधन) अधिनियम, २०१९बिरसा मुंडाविटामिन बी१२कालिदासमैं प्रेम की दीवानी हूँअस्र की नमाज़भारतीय रुपयाफ्लिपकार्टभारत के चार धामनाटकभक्ति कालखिलाड़ी (२०२२ फिल्म)प्रेमानंद महाराजओम नमो भगवते वासुदेवायसमाज कार्यवर्षाजैन धर्महिन्दी के संचार माध्यमविराट कोहलीपल्लव राजवंशमराठा साम्राज्यमनुस्मृतिभारत की राजभाषा के रूप में हिन्दीसाक्षात्कारनेपालकामाख्यारामेश्वरम तीर्थशबरीविटामिनकुंडली भाग्यट्रेविस हेडराजनीति विज्ञानकरपारिभाषिक शब्दावलीसमाजशास्त्रफ़्रान्सीसी क्रान्तिचन्द्रगुप्त मौर्यराममनोहर लोहियाकिसी का भाई किसी की जानशिक्षाहरियाणाहम साथ साथ हैंआदि शंकराचार्यमध्य प्रदेश के मुख्यमन्त्रियों की सूचीजसोदाबेन मोदीआंबेडकर जयंतीभारतीय स्टेट बैंकबारहखड़ीसंयुक्त राष्ट्रये रिश्ता क्या कहलाता हैगुरु नानककोणार्क सूर्य मंदिर🡆 More