कृषि का इतिहास: इतिहास का पहलु

कृषि का विकास कम से कम 7000-13000 ईशा वर्ष पूर्व हो चुका था। तब से अब तक बहुत से महत्वपूर्ण परिवर्तन हो चुके हैं।

कृषि भूमि को खोदकर अथवा जोतकर और बीज बोकर व्यवस्थित रूप से अनाज उत्पन्न करने की प्रक्रिया को कृषि अथवा खेती कहते हैं। मनुष्य ने पहले-पहल कब, कहाँ और कैसे खेती करना आरंभ किया, देशों के इतिहास में खेती के विषय में कुछ न कुछ कहा गया है। कुछ भूमि अब भी ऐसी है जहाँ पर खेती नहीं होती। यथा - अफ्रीका और अरब के रेगिस्तान, तिब्बत एवं मंगोलिया के ऊँचे पठार तथा मध्य आस्ट्रेलिया। कांगो के बौने और अंदमान के बनवासी खेती नहीं करते।

परिचय

आदिम अवस्था में मनुष्य जंगली जानवरों का शिकार कर अपनी उदरपूर्ति करता था। पश्चात्‌ उसने कंद-मूल, फल और स्वत: उगे अन्न का प्रयोग आरंभ किया; और इसी अवस्था में किसी समय खेती द्वारा अन्न उत्पादन करने का आविष्कार उन्होंने किया होगा। फ्रांस में जो आदिमकालिक गुफाएँ प्रकाश में आई है उनके उत्खनन और अध्ययन से ज्ञात होता है कि पूर्वपाषाण युग मे ही मनुष्य खेती से परिचित हो गया था। बैलों को हल में लगाकर जोतने का प्रमाण मिश्र की पुरातन सभ्यता से मिलता है। अमरीका मे केवल खुरपी और मिट्टी खोदनेवाली लकड़ी का पता चलता है।

भारत में पाषाण युग में कृषि का विकास कितना और किस प्रकार हुआ था इसकी संप्रति कोई जानकारी नहीं है। किंतु सिंधुनदी के काँठे के पुरावशेषों के उत्खनन के इस बात के प्रचुर प्रमाण मिले है कि आज से पाँच हजार वर्ष पूर्व कृषि अत्युन्नत अवस्था में थी और लोग राजस्व अनाज के रूप में चुकाते थे, ऐसा अनुमान पुरातत्वविद् मोहनजोदड़ो में मिले बडे बडे कोठरों के आधार पर करते हैं। वहाँ से उत्खनन में मिले गेहूँ और जौ के नमूनों से उस प्रदेश में उन दिनों इनके बोए जाने का प्रमाण मिलता है। वहाँ से मिले गेहूँ के दाने ट्रिटिकम कंपैक्टम (Triticum Compactum) अथवा ट्रिटिकम स्फीरौकोकम (Triticum sphaerococcum) जाति के हैं। इन दोनो ही जाति के गेहूँ की खेती आज भी पंजाब में होती है। यहाँ से मिला जौ हाडियम बलगेयर (Hordeum Vulgare) जाति का है। उसी जाति के जौ मिश्र के पिरामिडो में भी मिलते है। कपास जिसके लिए सिंध की आज भी ख्याति है उन दिनों भी प्रचुर मात्रा में पैदा होता था।

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

कृषि

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

फिरोज़ गांधीनई शिक्षा नीति 2020हिन्दीआयुष्मान भारत योजनायीशुयज्ञोपवीतसर्वाधिकारवादऋषभ पंतभारत में धर्मअक्षय कुमारजयपुरसलमान ख़ानकोलन वर्गीकरणनीतीश कुमारजयशंकर प्रसादआंबेडकर जयंतीसंसाधनशिवाजीभारतीय मसालों की सूचीजौनपुरहनुमान जयंतीकलाभारतीय स्टेट बैंकनेपोलियन बोनापार्टमध्य प्रदेश के ज़िलेएडोल्फ़ हिटलरदिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगेक्रिया (व्याकरण)नागार्जुनभारतीय क्रिकेट टीमभाषाविज्ञानप्रेमचंदहनुमानखो-खोसंस्कृत व्याकरणरविदासउत्तराखण्ड में लोकसभा क्षेत्रकाराकाट लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रशिक्षा का अधिकारचैटजीपीटीपुनर्जागरणभारतीय संसदपूर्णिया लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रपवन सिंहबुर्ज ख़लीफ़ालोक साहित्यमूल अधिकार (भारत)करीना कपूरचिपको आन्दोलनकंप्यूटरमहाराष्ट्रमायावतीकालीमहादेवी वर्माभारत की राजनीतिगणितन्यूटन के गति नियमदक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठनबिहार के मुख्यमंत्रियों की सूचीइस्लाम का इतिहासकिशनगंज लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानकल्कि 2898 एडीआशिकी 2प्रधानमंत्री आवास योजनागौतम बुद्धहरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूचीबंगाल का विभाजन (1905)महेंद्र सिंह धोनीभारत में इस्लामराजनाथ सिंहकुंडली भाग्यसोनामादरचोदभारत में कृषितेरी बातों में ऐसा उलझा जियाचन्द्रगुप्त मौर्यआसन🡆 More