संक्रियात्मक प्रवर्धक या आपरेशनल एम्प्लिफायर (या, ऑप-ऐम्प) एक एकीकृत परिपथ (आइ सी) के रूप में निर्मित DC-कपल्ड (DC-coupled), अत्यधिक-लब्धि (गेन) वाला वोल्टेज एम्प्लिफायर है। इसमें प्राय: डिफरेंसियल इनपुट और एकमेव आउटपुट होता है। आधुनिक एलेक्ट्रानिकी में इसके अनेकानेक उपयोग हैं। प्राय: इसे ऋणात्मक (निगेटिव) फीडबैक देकर अम्प्लिफायर आदि के रूप में प्रयोग किया जाता है या धनात्मक (पॉजिटिव) फीडबैक देकर आसिलेटर आदि बनाये जाते हैं। इसका इनपुट इम्पीडेंस बहुत अधिक तथा आउटपुट इम्पीडेंस बहुत कम होता है।
वास्तविक ऑप-एम्प, आदर्श ऑप-एम्प के गुणों के नजदीक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। वास्तविक आपरेशनल एम्प्लिफायरों के कुछ सामान्य गुण निम्नवत् हैं-
नीचे की सारणी में कुछ आपरेशनल एम्प्लिफायरों के गुण दिये गये हैं-
गुणधर्म | राशि का परिमाण | बाइपोलर (LM741) · · | BiFET (TL081) · | Bimos (CA3140) | Cmos (LMC6035) |
---|---|---|---|---|---|
आवर्धन Adiff=Vs/(V+-V-) | > 105 | 2*105 | 2*105 | 105 | 106 |
लब्धि (गेन) Gdiff=20.log(Adiff) | > 100 | 106 | 106 | 100 | 106 |
इनपुट प्रतिबाधा Re (Ω) | > 105 | 2*106 | 1012 | 1,5*1012 | > 1013 |
आउटपुट प्रतिबाधा Rs (Ω) | < 200 | 75 | 100 | 60 | |
कट-आफ आवृत्ति f1 | 10 Hz | ~20 Hz | |||
बायस हेतु धारा I+, I- | < 500 nA | 80 nA | 30 pA | 10 pA | 0,02 pA |
आफसेट वोल्तता Voff (mV) | < 10 | 1 | 3 | 8 | 0,5 |
CMMR Gdiff/Gmc (dB) | > 70 | 90 | 86 | 90 | 96 |
न्वायज (nV/ ) | 18 | 40 | 27 | ||
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article आपरेशनल एम्प्लिफायर, which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.