इतालवी प्रायद्वीप

इतालवी प्रायद्वीप (Italian peninsula), जिसे आपेननीनी प्रायद्वीप (Apennine peninsula) भी कहा जाता है, दक्षिणी यूरोप के तीन बड़े प्रायद्वीपों में से एक है (बाक़ी दो इबेरियाई प्रायद्वीप और बाल्कन प्रायद्वीप हैं)। यह उत्तर में पो वादी से दक्षिण में भूमध्य सागर तक लगभग १,००० किमी लम्बा है। अपने अकार की वजह से इसे इतालवी भाषा में 'लो स्तिवाले' (Lo Stivale, अर्थ: जूता) कहा जाता है। इस प्रायद्वीप को आगे बांटा जाए तो इसमें स्वयं तीन अन्य प्रायद्वीप आते हैं (कालाब्रिया, सालेन्तो और गारगानो)। पारम्परिक रूप से इतालवी प्रायद्वीप को उत्तर में ऐल्प पर्वतों से आरम्भित माना जाता है हालांकि भौगोलिक दृष्टि से इटली का प्रायद्वीपी क्षेत्र इन पर्वतों से थोड़ा दक्षिण में मागरा नदी और रुबिकोन नदी से आरम्भ होता है। यह प्रायद्वीप पूर्व में आद्रियातिक सागर, दक्षिण में आयोनियाई सागर और पश्चिम में तिरहेनियाई सागर से घिरा हुआ है। प्रायद्वीप के बीच में आपेननीनी पर्वत शृंखला की पंक्तियाँ चलती हैं, जिस से इसका एक अन्य नाम आपेननीनी प्रायद्वीप भी पड़ा है।

इतालवी प्रायद्वीप
अंतरिक्ष से जूते के आकार वाले इतालवी प्रायद्वीप का नज़ारा - उत्तर में बर्फ़-ढके ऐल्प्स पर्वत दिख रहे हैं

आधुनिक देश

इतालवी प्रायद्वीप पर तीन स्वतन्त्र क्षेत्र स्थित हैं:

देश/
क्षेत्र
प्रायद्वीपी क्षेत्रफल[उद्धरण चाहिए] विवरण
Population किमी हिस्सा
इटली २,६१,४०,००० ९९.९४७८% लगभग पूरा प्रायद्वीप इसमें आता है
सान मारीनो ३१,८८७ ०.०५१८% पूर्वोत्तरी प्रायद्वीप में स्थित एक छोटा-सा देश
वैटीकन शहर ८२९ ०.०००४% रोम के शहर में स्थित एक नन्हा-सा स्वतन्त्र राज्य

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

आयोनियन सागरइटलीइतालवी भाषाइबेरिया प्रायद्वीपएड्रियाटिक सागरऐल्प्स पर्वतमालातिरहेनियन सागरप्रायद्वीपबाल्कनभूमध्य सागरयूरोप

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

अमर सिंह चमकीलाप्रयागराजकबीरमौर्य राजवंशसूचना प्रौद्योगिकीदक्षिणभारतइस्लाम का इतिहासहिन्दी भाषा का इतिहासभारतीय आम चुनाव, 2024वैज्ञानिक विधिहड़प्पाचाणक्यकहानीसरस्वती देवीमुसलमानखेसारी लाल यादवभारतीय रिज़र्व बैंककन्हैया कुमारभारत में जाति व्यवस्थाअशोक के अभिलेखअर्थशास्त्रझारखंड के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रमानचित्रसिंधु घाटी सभ्यताभागवत पुराणवल्लभ भाई पटेलअमेठी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रसंघ लोक सेवा आयोगमहेंद्र सिंह धोनीबंगाल का विभाजन (1905)चुनावविज्ञानहरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूचीकर्ण शर्मामानव लिंग का आकारभारतीय खानाख़िलाफ़त आन्दोलनद्वितीय विश्वयुद्धगुरुवारगणितसंयुक्त राज्य अमेरिकाअलाउद्दीन खिलजीप्रीति ज़िंटाद्वादश ज्योतिर्लिंगगायत्री मन्त्रवाल्मीकिस्वर वर्णसाम्यवादसाईबर अपराधएडेन मार्करामअष्टांग योगबोइंग 747सनम तेरी कसम (2016 फ़िल्म)श्रीनिवास रामानुजन्आपातकाल (भारत)भारत की पंचवर्षीय योजनाएँकैबिनेट मिशनमुहम्मद बिन तुग़लक़कटिहार लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रबुध (ग्रह)भारत के राष्ट्रपतिप्रियंका चोपड़ापृथ्वी की आतंरिक संरचनाजनता दल (यूनाइटेड)विवाहभारत के राजनीतिक दलों की सूचीकमल हासनजल प्रदूषणहिन्दू विवाहप्रतिदर्शसंगीतब्रह्मचर्यरासायनिक तत्वों की सूचीभारतीय रुपयाप्रत्ययमिया खलीफ़ासंयुक्त हिन्दू परिवारप्रकृतिवाद (दर्शन)🡆 More