इंटरटेनमेंट सॉफ्टवेयर रेटिंग बोर्ड (इएसआरबी) (अंग्रेज़ी: Entertainment Software Rating Board (ESRB)) एक स्वयं संचलित संस्था है जो कंप्यूटर वीडियोगेमों को उनकी वरीयता, सामग्री व श्रेणी के आधार पर उम्र व रेटिंग प्रदान करती है। इसकी रेटिंग अधिकतर कनाडा, मेक्सिको और अमेरिका में मानी जाती है। इसकी स्थापना १९९४ में इंटरटेनमेंट सॉफ्टवेर असोसिएशन (जिसे पहले इंटरेक्टिव डिजिटल सॉफ्टवेर असोसिएशन के नाम से जाना जाता था) ने की क्योंकि कुछ गेमों में हिंसा, खून व अश्लील तत्त्व पाए गए थे इसीलिए इस संस्था को अन्य देशों में फ़िल्मों को प्रमाणित करने वाली संस्थाओं के आधार पर बनाया गया।
प्रकार | गैर-मुनाफा, स्वयं-संचलित |
---|---|
उद्योग | संस्था और रेटिंग सिस्टम |
पूर्ववर्ती | 3डीओ रेटिंग सिस्टम] रिक्रिएशनल सॉफ्टवेर एड्वाईस्ज़री काउंसिल वीडियोगेम रेटिंग काउंसिल |
स्थापना | 1994 में कनाडा और अमेरिका में |
मुख्यालय | न्यू योर्क शहर, अमेरिका |
क्षेत्र | कनाडा अमेरिका मेक्सिको |
प्रमुख व्यक्ति | पैट्रिशिया वांस (अध्यक्ष) |
वेबसाइट | www |
चित्र | रेटिंग | सक्रियता | वर्णन | उम्र के लिए |
---|---|---|---|---|
शुरूआती बचपन (अर्ली चाइल्डहुड) | 1994 | इन गेमों में ऐसी कोई सामग्री नहीं होती जिसपर बड़े आक्षेप उठा सके। इस श्रेणी के खेल बच्चों के लिए बनाए जाते हैं। | 3 और उससे बड़े | |
सबके लिए (एवरीवन) | 1998 | इस श्रेणी के गेमों में कम या लगभग ना के बराबर कार्टून, फंतासी या थोड़ी हिंसा मौजूद होती है। | 6 और उससे बड़े | |
सबके लिए 10+ | 2004 के अंत में | इस श्रेणी के गेमों में हलकी हिंसा व एनिमेटेड खून हो सकता है। | 10 और उससे बड़े | |
युवा (टीन) | 1994 | इसमें हिंसा खून, जुआ व अश्लील भाषा का थोडा बहोत उपयोग पाया जाता है | 13 और उससे बड़े |
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article इंटरटेनमेंट सॉफ्टवेयर रेटिंग बोर्ड, which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.