अशदोद

अशदोद (हिब्रू: אַשְׁדּוֹד; अरबी: أشدود), इज़राइल का छठा सबसे बड़ा शहर और सबसे बड़ा बंदरगाह है, जहां देश का 60% आयातित माल आता है। अशदोद देश के दक्षिणी जिले में भूमध्यसागरीय तट पर स्थित है, जहाँ यह तेल अवीव से उत्तर 32 किलोमीटर (20 मील) दूर, और अश्कलोन से दक्षिण 20 कि॰मी॰ (12 मील) के बीच स्थित है। जेरूसलम पूर्व की ओर 53 कि॰मी॰ (33 मील) दूर स्थित है। शहर एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय औद्योगिक केंद्र भी है।

अशदोद
यहूदी אַשְׁדּוֹד
अरबी أشدود
स्थापना 1700 ईसा पूर्व (कैनानाइट बस्ती)
1300 ईसा पूर्व (फिल्स्तीन शासन)
147 ईसा पूर्व (हसमोनियन शासन)
7वीं शताब्दी ईश्वी (मुश्लिम शहर)
1956 (इज़राइली शहर)
सरकार (from 1968)
जिले
जनसंख्या 224,628 (2018)
अधिकार क्षेत्र 47,242 डूनम (47.242 कि॰मी2; 18.240 वर्ग मील)
Head of municipality येहील लसरी

जालस्थल www.ashdod.muni.il

आधुनिक अशदोद दो प्राचीन जुड़वां शहरों, एक अंतर्देशीय और दूसरा तटीय क्षेत्र को सम्मिलित किये हुए है, जो कि अधिकांश इतिहास में दो अलग-अलग आस्तित्व थे, और एक दूसरे के साथ घनिष्ठ संबंधों से जुड़े हुए थे। यह लेख इन ऐतिहासिक कस्बों से संबंधित है, जिसमें आस-पास के अन्य प्राचीन स्थल और आधुनिक अशदोद शामिल हैं।

अशदोद का नाम पहली बार शहरी बस्ती के रूप में, 17वीं शताब्दी ईसा पूर्व के कैनानाइट संस्कृति के दस्तावेज में मिलता है। बाइबिल में 13 बार अशदोद का उल्लेख हुआ है। अपने 1956 के पूर्व के इतिहास के दौरान इस शहर में पलिश्ती, इस्राएलियों, अलेक्जेंडर के विजय अभियान के दौरान आने वाले यूनानी उपनिवेशों, रोमन और बाइज़ेंटाइन लोग, अरब, धर्मयोद्धाएँ, और उस्मानी तुर्कों आ कर बस चुके हैं।

आधुनिक अशदोद 1956 में प्राचीन शहर के स्थल के पास की रेत की पहाड़ियों पर स्थापित किया गया था, और 1968 में एक शहर के रूप में शामिल किया गया था, जिसका क्षेत्रफल लगभग 60 वर्ग किलोमीटर (23 वर्ग मील) है। एक नियोजित शहर होने के नाते, विस्तार ने एक मुख्य विकास योजना का पालन किया, जिसने आबादी बढ़ने के बावजूद आवासीय क्षेत्रों में यातायात की सुविधा प्रदान की और वायु प्रदूषण को रोका। इज़राइल सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ स्टैटिस्टिक्स के अनुसार, अशदोद की जनसंख्या 2018 में 224,628 थी।

अशदोद आज इसराइल में सबसे बड़े मोरक्कन यहूदी समुदाय, इसराइल में सबसे बड़े कराटे यहूदी समुदाय, और दुनिया में सबसे बड़ा जॉर्जियाई यहूदी समुदाय का घर हैं।

Historical population
वर्ष जन.
1961 4,600 एक्स्प्रेशन त्रुटि: < का घटक नहीं मिला
1972 40,300 776.1%
1983 65,700 63.0%
1995 1,29,800 97.6%
2008 2,04,300 57.4%
2016 2,21,591 8.5%

भूगोल

अशदोद-नित्जानिम रेत टिब्बा प्रकृति रिजर्व, अशदोद के दक्षिणी बाहरी इलाके में रेत के टीलों का एक 20-किलोमीटर (12-मील) लंबा क्षेत्र है।

अशदोद में गर्म ग्रीष्मकाल, सुखद वसंत और शरद, और ठंड, बारिश वाली सर्दियों के साथ एक भूमध्य जलवायु है। एक समुद्र तटीय शहर के रूप में, आर्द्रता वर्ष में कई बार उच्च स्तर पर होती है, और बारिश मुख्य रूप से नवंबर से मार्च तक होती है। सर्दियों में, तापमान शायद ही कभी 5 °से. (41 °फ़ै) नीचे चला जाता हो और 10–15 °से. (50–59 °फ़ै) के बीच में होने की अधिक संभावना रहती है, जबकि गर्मियों में औसत तापमान 27 °से. (81 °फ़ै) रहता है। औसत वार्षिक वर्षा 510 मि॰मी॰ (1.67 फीट) रहती है।

चित्र दीर्घा

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

अशदोद भूगोलअशदोद चित्र दीर्घाअशदोद सन्दर्भअशदोद बाहरी कड़ियाँअशदोदअरबीइज़राइलइब्रानी भाषातेल अविवभूमध्य सागरयरुशलम

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

हड़प्पापूनम पांडेयतेरे नामबौद्ध धर्मएडोल्फ़ हिटलरचेन्नई सुपर किंग्सभारतेन्दु युगनर्मदा बचाओ आंदोलनगोदान (उपन्यास)भारत में भ्रष्टाचारऋषिकेशसूरदासजयपुरकोशिकाऐश्वर्या राय बच्चनगुट निरपेक्ष आंदोलनबांके बिहारी जी मन्दिरमिथुन चक्रवर्तीप्राचीन मिस्रहरियाणा के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रसामाजीकरणहरियाणामहादेवी वर्मा की रचनाएँअरस्तु का अनुकरण सिद्धांतभारत रत्‍नगुरु अर्जुन देवअग्न्याशयभारतीय स्टेट बैंकयोद्धा (2023 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 1957अमर सिंह चमकीलायूट्यूबशिवम दुबेविज्ञापननेपालभारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरणधातु (संस्कृत के क्रिया शब्द)सनम तेरी कसम (2016 फ़िल्म)एशियारसिख सलामअक्षांश रेखाएँकभी खुशी कभी ग़मराष्ट्रीय शिक्षा नीतिकामसूत्रसंसाधनराशी खन्नाप्रधानमन्त्रीदिल चाहता हैसोवियत संघ का विघटनराजनीतिजनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्रताजमहलइरफ़ान ख़ानमहेंद्र सिंह धोनीअरस्तु का विरेचन सिद्धांतशाह जहाँअंतरराष्‍ट्रीय न्यायालयओम शांति ओमसांवरिया जी मंदिरस्वच्छ भारत अभियानसुमित्रानन्दन पन्तभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानशेयर बाज़ारस्वामी विवेकानन्ददमनभारतीय मसालों की सूचीफ्लिपकार्टयज्ञसमलैंगिकतासूर्य देवताकिसी का भाई किसी की जानहृदयशशांक सिंहभारतीय थलसेनारविन्द्र सिंह भाटीअटल बिहारी वाजपेयीआशिकी 2उद्यमिताफणीश्वर नाथ रेणु🡆 More