चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग की एक चेन्नई स्थित फ़्रैन्चाइज़ी है। जिसके २००८ से २०१५ तक कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी रहे तथा टीम के कोच न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग है। २०१६ में स्पॉट फिक्सिंग के मामले में आने के कारण टीम को २ सालों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है जिस कारण टीम २०१६ तथ २०१७ आईपीएल में हिस्सा नहीं लेे पायी। २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की जगह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स खेली जिसके कप्तान भी महेन्द्र सिंह धोनी थे। टीम ने २०१८ आईपीएल में वापसी की और आईपीएल का खिताब जीता। टीम का होम ग्राउंड चिदंबरम स्टेडियम, चेपौक, चेन्नई है। इसके ब्रैंड एम्बैसेडर प्रसिद्ध ड्रमर शिवमणि है। स्थापना के समय टीम का नाम चेन्नई सुपरस्टार्स रखा गया था जो कि बाद में बदल दिया गया था। २०१५ इंडियन प्रीमियर लीग के हिसाब से अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी चेन्नई सुपर किंग्स सुरेश रैना रहे हैं जो अभी २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात लॉयन्स टीम के कप्तान थे। २४ मार्च २०२२ को धोनी ने अपनी कप्तानी रविन्द्र जडेजा को सौंप दी।

चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स
व्यक्तिगत
कप्तानभारत महेंद्र सिंह धोनी
कोचन्यूज़ीलैंड स्टीफन फ्लेमिंग
मालिकचेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड
टीम की जानकारी
रंग चेन्नई सुपर किंग्स  पीला एवं  चेन्नई सुपर किंग्स  नीला चेन्नई सुपर किंग्स
स्थापित२००८
२०१५ से २०१७ (२ साल के लिए प्रतिबंधित)
घरेलू मैदानएम ए चिदंबरम स्टेडियम (चेपौक)
क्षमता50000
इतिहास
इंडियन प्रीमियर लीग जीत5 (2010, 2011, 2018, 2021, 2023)
अधिकारीक वेबसाइट:www.chennaisuperkings.com

लेकिन ३० अप्रैल को जडेजा ने धोनी को दुबारा कप्तानी सौंप दी।

विवाद

स्पॉट फिक्सिंग मामले के कारण चेन्नई सुपर किंग्स टीम पर २०१६ तथा २०१७ आईपीएल सीजनों में खेलने पर प्रतिबंधित किया गया था। इस कारण २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग तथा २०१७ इंडियन प्रीमियर लीग में टीम के खिलाड़ी अन्य टीमों में खेल रहे थे। इस टीम की जगह पर एक नई टीम रखी गयी है जो २०१७ तक राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के नाम से थी और २०१६ संस्करण में टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी थे जबकि सुरेश रैना गुजरात लॉयन्स टीम की कमान संभाले हुए थे। इसके बाद अब टीम २०१८ से आईपीएल में खेल रही है।

प्रदर्शन

चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग की अब तक की सबसे सफल टीम रही है।

२००८

चेन्नई सुपर किंग्स 
२००८ के सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक मैच का दृश्य

२००८ इंडियन प्रीमियर लीग जो कि इंडियन प्रीमियर लीग का पहला संस्करण था जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल तक पहुंची थी लेकिन फाइनल मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों ३ तीन विकेटों से हारी थी उस फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित २० ओवरों में ५ विकेट खो कर १६३ रन बनाए थे।

२०१०

२०१० इंडियन प्रीमियर लीग में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम फाइनल तक आसानी से पहुँच गयी थी। इसके बाद फाइनल मैच मुंबई इंडियंस के साथ खेला गया जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने ५ विकेट खो कर १६८ रनों का लक्ष्य दिया जिसमें मुंबई इंडियंस मात्र १४८ रन ही बना सकी और सुपर किंग्स विजेता बन गयी।

२०११

२०१० के बाद चेन्नई लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची थी इस बार फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ खेला गया जिसमें सुपर किंग्स ने २० ओवरों में २०५ रन बनाए थे जवाब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सिर्फ १४७ रन ही बना सकी और मैच ४८ रनों से जीत लिया।

२०१२

लगातार यह तीसरी बार था जब चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंची हो। २०१२ का फाइनल मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेला गया था जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बड़ा लक्ष्य दिया था जिनमें १९० रन बनाए लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स ने स्कोर का पीछा करके मैच जीत लिया था।

२०१३

२०१२ के इंडियन प्रीमियर लीग के बाद इसमें भी सुपर किंग्स फिर से फाइनल में पहुंच कर लगातार कीर्तिमान पर कीर्तिमान बना रही थी यह लगातार चौथा मौका था जब चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल में पहुंची हो। फाइनल मैच में टीम को मुंबई इंडियंस से मात्र २३ रनों से हारना पड़ा था।

२०१५

२०१३ इंडियन प्रीमियर लीग के बाद २०१४ में चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी लेकिन २०१५ आईपीएल के फिर से फाइनल में पहुंच गया लेकिन एक बार फिर से मुंबई इंडियंस से हार खानी पड़ी। फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस के २०२ रनों के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स सिर्फ १६१ रन ही बना सकी।

२०१८

२०१८ इंडियन प्रीमियर लीग में रिटेंशन पॉलिसी में अपने पुराने खिलाड़ियों में महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और रविन्द्र जडेजा को रिटेन किया।

शेन वाटसन के 57 गेंदों में नाबाद 117 रन जड़ते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरी बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का विजेता बना दिया। वाटसन की बेहतरीन पारी की बदौलत चेन्नई ने लीग के 11वें सीजन के फाइनल में रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराया ।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

चेन्नई सुपर किंग्स विवादचेन्नई सुपर किंग्स प्रदर्शनचेन्नई सुपर किंग्स सन्दर्भचेन्नई सुपर किंग्स बाहरी कड़ियाँचेन्नई सुपर किंग्स2015 इंडियन प्रीमियर लीगइंडियन प्रीमियर लीगएम ए चिदंबरम स्टेडियमगुजरात लॉयन्सचेन्नईचेपौकन्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीमभारतीय क्रिकेट टीममहेंद्र सिंह धोनीरविन्द्र जडेजाराइजिंग पुणे सुपरजायंटसुरेश रैनास्टीफन फ्लेमिंगस्पॉट फिक्सिंग२०१६ इंडियन प्रीमियर लीग२०१७ इंडियन प्रीमियर लीग

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

सनातन धर्मगुर्जरउपसर्गगायत्री मन्त्रसर्व शिक्षा अभियानमलेरियायादवविवाह (2006 फ़िल्म)सच्चर कमिटीनारीवादब्लू (2009 फ़िल्म)दिल तो पागल हैगुप्त राजवंशहड़प्पाबुध (ग्रह)अग्न्याशयऋतुराज गायकवाड़वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेलआरती सिंहजलियाँवाला बाग हत्याकांडरक्षा खडसेसर्वाधिकारवादहम आपके हैं कौनप्रकृतिवाद (दर्शन)प्रथम विश्व युद्धकमल हासनमाध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेशसांख्यिकीजाटअजंता गुफाएँझारखंड के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रमायावतीदैनिक भास्करहरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूचीबांग्लादेशहम साथ साथ हैंनवदुर्गाधर्मेन्द्रकार्ल मार्क्सराजनाथ सिंहपृथ्वी दिवसऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीनसचर समितिफिरोज़ गांधीबाबरमेवाड़ की शासक वंशावलीएशियाइन्दिरा गांधीलालू प्रसाद यादवक्लियोपाट्रा ७धातु (संस्कृत के क्रिया शब्द)भारतीय रिज़र्व बैंकशिक्षा का अधिकारबिहार के जिलेभारत के मूल अधिकार, निदेशक तत्त्व और मूल कर्तव्यप्रदूषणलेडी गोडिवाविश्व मलेरिया दिवसक्रिकेटहिन्दी पत्रिकाओं की सूचीपरामर्शभारतीय रुपयाआन्ध्र प्रदेशमैहरगलसुआआर्य समाजपाठ्यक्रमराममलिक मोहम्मद जायसीविटामिन बी१२प्राकृतिक संसाधनभारत का ध्वजसमावेशी शिक्षाजनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्रएजाज़ खानआदिवासी (भारतीय)शाहबाज़ अहमद (क्रिकेटर)कामाख्या मन्दिर🡆 More