कयिउ मतलब वाले शब्द

कई ऐसे शब्द होते हैं जिनके एक से अधिक अर्थ होते हैं। ऐसे शब्द बहुविकल्पी शब्द कहलाते हैं। ऐसे शब्दों से सम्बंधित विषयों पर अलग-अलग लेख बनाए जाते हैं। जब मिलते-जुलते नाम के एक से अधिक लेख होते हैं, तो ऐसा होने की संभावना होती है कि पाठक एक के बजाए दूसरे लेख पर पहुँच जाए। ऐसे में पाठकों को शब्द से सम्बंधित विषयों के विकल्प बताने की आवश्यकता होती है ताकि पाठक मनचाहा लेख आसानी से ढूँढ सकें। ये विकल्प बताने के निम्न तरीके होते हैं:

विकल्प बताने के तरीके

कड़ियाँ

यदि शब्द या वाक्यांश से सम्बंधित कुछ ही लेख हों, और उनमें से एक बाकियों से काफ़ी अधिक प्रचलित हो, तो फिर मुख्य नाम पर प्रचलित विषय का लेख डाला जाता है और तीनों लेखों की शुरुआत में दूसरे दो लेखों की कड़ियाँ प्रदान की जाती हैं ताकि पाठक दूसरे विषय का लेख आसानी से ढूँढ सकें। उदाहरण: रुपया लेख में ऊपर-ऊपर भारतीय रुपया लेख की कड़ी दी गई है।

बहुविकल्पी पृष्ठ

बहुविकल्पी पृष्ठ ऐसे पृष्ठ होते हैं जो किसी शब्द या वाक्यांश से सम्बंधित सभी विषयों के लेखों की सूची प्रदान करते हैं। इनपर सूची के अतिरिक्त कोई सामग्री नहीं रखी जाती और इनके अंत में {{कयिउ मतलब}} साँचे का प्रयोग किया जाता है।

यदि शब्द या वाक्यांश से सम्बंधित विषयों की संख्या अधिक हो, और उनमें से एक बाकियों से काफ़ी अधिक प्रचलित हो, तो फिर मुख्य नाम पर प्रचलित विषय का लेख डाला जाता है और एक बहुविकल्पी पृष्ठ बनाया जाता है जिसका नाम मुख्य लेख का नाम (बहुविकल्पी) रखा जाता है। यहाँ ( और नाम के अंत में एक स्पेस रखा जाता है। उदाहरण: नील कपड़ों पर लगाए जाने वाले पदार्थ के बारे में है, और अन्य विषयों के लिये नील (बहुविकल्पी) है।

यदि शब्द या वाक्यांश से सम्बंधित कई विषय हों और उनमें से कोई भी अन्य विषयों से बहुत अधिक प्रचलित ना हो, तो ऐसे में मुख्य लेख को एक बहुविकल्पी पृष्ठ बनाया जाता है, और सभी लेखों के नाम के आगे एक स्पेस देकर ब्रैकेट में कोई उपयुक्त प्रत्यय जोड़ा जाता है या फिर विषय के पूरे नाम का प्रयोग किया जाता है।

  • उदाहरण 1: उज़बेक एक बहुविकल्पी पृष्ठ है जो सम्बंधित विषयों के लेखों की सूची प्रदान करता है, इसमें उज़बेकिस्तान, उज़बेक लोग और उज़बेक भाषा लेखों की कड़ियाँ हैं। चूँकि इन लेखों के विषय के पूरे नाम अलग-अलग हैं, अतः आगे कोई प्रत्यय नहीं लगाए गए हैं।
  • उदाहरण 2: मूँगा एक बहुविकल्पी पृष्ठ है जिसमें मूँगा (जीव), मूँगा (ज़ेवर) और मूँगा (रंग) की कड़ियाँ दी गई हैं। चूँकि तीनों लेखों के विषय का मूल नाम मूँगा ही है, अतः तीनों के नामों में एक स्पेस देकर उपयुक्त प्रत्यय जोड़ा गया है।

इन्हें भी देखें

  • Category: कयिउ मतलब वाले शब्द: इस श्रेणी में सभी बहुविकल्पी पृष्ठ हैं
  • मीडियाविकि:Disambiguationspage

बाहेरी कड़ियाँ

  • Dablinks, एक टूल्सर्वर टूल जौन कउनो प मा मौजूद कयिउ मतलब वाले पन्नन का लिंक की सूची से जोडि़ देत हय ।

Tags:

कयिउ मतलब वाले शब्द विकल्प बताने के तरीकेकयिउ मतलब वाले शब्द इन्हें भी देखेंकयिउ मतलब वाले शब्द बाहेरी कड़ियाँकयिउ मतलब वाले शब्द

🔥 Trending searches on Wiki अवधी:

भूगोलीय निर्देशांक सिस्टमनीदरलैंडकार्ल मार्क्सअरूबापुरातत्त्वओयल ढखवाधमोलीपनामा नहरकथादेशबायो-सेवर्ट कय नियमकृष्णबांग्लादेशमस्कोजुतापुणे मंडलरोहड़ीअवधी भाषाट्रेविस हेडकालकामनकापुरयूनानजुम्ला जिलाहंगरीइण्डोनेशियाअयोध्याकाण्डकम्बोडियाफैरडश्रेयस अय्यरशिकोहाबादबेलारूसमहाराष्ट्र विधानसभानेशनल पार्टी (पाकिस्तान)सौर मण्डलमणिपुरहिन्दू धर्मअरस्तूनैतिकताआस्ट्रेलियाजॉन ऐडम्सवेब ब्राउजरचेक रिपब्लिकरहीमप्रशान्त महासागरमेरठहङकङबाइबलमाउसआइरनतिलौराकोटटर्कीइंग्लैण्डनेपालभाषाशुक्र ग्रहनेपच्यून ग्रहईराकहाथीमालदिभ्सवर्जिलजयदेव उनादकटपीरियॉडिक टेबलइरानपाकिस्तानमोज़िल्ला फायरफॉक्सखसराचाउरप्रधान पन्नाअली बन्दर🡆 More