हिन्द स्वराज

हिन्द स्वराज, गांधीजी द्वारा रचित एक पुस्तक का नाम है। मूल रचना सन १९०९ में गुजराती में थी। यह लगभग तीस हजार शब्दों की लघु पुस्तिका है जिसे गाँधी जी ने अपनी इंग्लैण्ड से दक्षिण अफ्रीका की यात्रा के समय पानी के जहाज में लिखी। यह इण्डियन ओपिनिअन में सबसे पहले प्रकाशित हुई जिसे भारत में अंग्रेजों ने यह कहते हुए प्रतिबन्धित कर दिया कि इसमें राजद्रोह-घोषित सामग्री है। इस पर गांधीजी ने इसका अंग्रेजी अनुवाद भी निकाला ताकि बताया जा सके कि इसकी सामग्री राजद्रोहात्मक नहीं है। अन्ततः २१ दिसम्बर सन १९३८ को इससे प्रतिबन्ध हटा लिया गया। हिन्द स्वराज का हिंदी और संस्कृत सहित कई भाषाओं में अनुवाद उपलब्ध है। संस्कृत अनुवाद डॉ प्रवीण पंड्या ने किया। हिंद स्वराज में गहरा सभ्यता विमर्श है।

हिन्द स्वराज
महात्मा गांधी

वर्ण्य विषय

वास्तव में, हिन्द स्वराज में महात्मा गांधी ने जो भी कहा है वह अंग्रेजो के प्रति द्वेष होने के कारण नहीं, बल्कि उनकी सभ्यता के प्रतिवाद में कहा है। गांधीजी का स्वराज दरअसल एक वैकल्पिक सभ्यता का शास्त्र या ब्लू प्रिंट है वह राज्य की सत्ता प्राप्त करने का कोई राजनैतिक एजेंडा या मेनिफेस्टो नहीं है।

इस पुस्तिका में बीस अध्याय हैं तथा दो संसूचियाँ (appendices) हैं।

1. कांग्रेस और उसके कर्ता-धर्ता

2. बंग-भंग

3. अशांति और असन्तोष

4. स्वराज क्या है ?

5. इंग्लैंडकी हालत

6. सम्यताका दर्शन

7. हिन्दुस्तान कैसे गया ?

8. हिन्दुस्तानकी दशा-१

9. हिन्दुस्तानकी दशा-२

10. हिन्दुस्तानकी दशा-३

11. हिन्दुस्तानकी दशा-४

12. हिन्दुस्तानकी दशा-५

13. सच्ची सम्यता कौनसी ?

14. हिन्दुस्तान कैसे आज़ाद हो ?

15. इटली और हिन्दुस्तान

16. गोला-बारूद

17. सत्याग्रह − आत्मबल

18. शिक्षा

19. मशीनें

20. छुटकारा

परिशिष्ट-१

परिशिष्ट-२

हिन्द स्वराज का सार

निष्कर्ष के रूप में गांधीजी पाठकों को बतलाते हैं कि -

    (1) आपके मन का राज्य स्वराज है।
    (3) उस बल को आजमाने के लिए स्वदेशी को पूरी तरह अपनाने की जरूरत है।
    (4) हम जो करना चाहते हैं वह अंग्रेजों को सजा देने के लिए नहीं करें, बल्कि इसलिए करें कि ऐसा करना हमारा कर्तव्य है। मतलब यह कि अगर अंग्रेज नमक-कर रद्द कर दें, लिया हुआ धान वापस कर दें, सब हिन्दुस्तानियों को बड़े-बड़े ओहदे दे दें और अंग्रेजी लश्कर हटा लें, तब भी हम उनकी मिलों का कपड़ा नहीं पहनेंगे, उनकी अंग्रेजी भाषा काम में नहीं लायेंगे और उनकी हुनर-कला का उपयोग नहीं करेंगे। हमें यह समझना चाहिए कि हम वह सब दरअसल इसलिए नहीं करेंगे क्योंकि वह सब नहीं करने योग्य है।

बाहरी कड़ियाँ

विकिस्रोत पर इस लेख से संबंधित मूल पाठ उपलब्ध है:

Tags:

इंग्लैण्डइण्डियन ओपिनिअनगुजराती भाषादक्षिण अफ्रीकामहात्मा गांधीसंस्कृत भाषा

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

विशेषणशिवकन्हैया कुमारड्रीम11अन्य पिछड़ा वर्गगुकेश डीराजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमसतत तथा व्यापक मूल्यांकनमुम्बईरविन्द्र सिंह भाटीभारत की जनगणना २०११भारतीय राजनीतिक नारों की सूचीअरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियमअकबरगुरु नानकहृदयतेरे नामहिन्दू विवाहनई दिल्लीअशोकविवाह संस्कारभूत-प्रेतअरुण गोविलअनुवादपारिभाषिक शब्दावलीजाटवशक्ति पीठप्रधानमंत्री आवास योजनाआयुष्मान भारत योजनाऋतुराज गायकवाड़बिहार के मुख्यमंत्रियों की सूचीसंयुक्त व्यंजनकेंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलभारत का उच्चतम न्यायालयकिशोरावस्थाबर्बरीकपूर्णिया लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रतुलनात्मक राजनीतिपंचशीलभारतीय क्रिकेट टीमकिशनगंज लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रजौनपुरयादवप्रत्ययहिन्दू वर्ण व्यवस्थाश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रभारतीय मसालों की सूचीउद्यमितादक्षिणभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानअमित शाहकीमुलायम सिंह यादवस्वातंत्र्य वीर सावरकर (फिल्म)राजेश खन्नाकैटरीना कैफ़भारतीय थलसेनालिपिपृथ्वी का वायुमण्डलप्लेट विवर्तनिकीराजीव दीक्षितदेवों के देव... महादेवकोठारी आयोगशिक्षकअरिजीत सिंहआदिकाल का नामकरणराजस्थान का इतिहासहरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूचीसंधि (व्याकरण)अरविंद केजरीवालगाँवदेवनागरीमिथुन चक्रवर्तीइलूमिनातीअन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धश्वसन तंत्रसामंतवाद🡆 More