भोजली देवी

भारत के अनेक प्रांतों में सावन महीने की सप्तमी को छोटी॑-छोटी टोकरियों में मिट्टी डालकर उनमें अन्न के दाने बोए जाते हैं। ये दाने धान, गेहूँ, जौ के हो सकते हैं। ब्रज और उसके निकटवर्ती प्रान्तों में इसे 'भुजरियाँ` कहते हैं। इन्हें अलग-अलग प्रदेशों में इन्हें 'फुलरिया`, 'धुधिया`, 'धैंगा` और 'जवारा`(मालवा) या भोजली भी कहते हैं। तीज या रक्षाबंधन के अवसर पर फसल की प्राण प्रतिष्ठा के रूप में इन्हें छोटी टोकरी या गमले में उगाया जाता हैं। जिस टोकरी या गमले में ये दाने बोए जाते हैं उसे घर के किसी पवित्र स्‍थान में छायादार जगह में स्‍थापित किया जाता है। उनमें रोज़ पानी दिया जाता है और देखभाल की जाती है। दाने धीरे-धीरे पौधे बनकर बढ़ते हैं, महिलायें उसकी पूजा करती हैं एवं जिस प्रकार देवी के सम्‍मान में देवी-गीतों को गाकर जवांरा– जस – सेवा गीत गाया जाता है वैसे ही भोजली दाई (देवी) के सम्‍मान में भोजली सेवा गीत गाये जाते हैं। सामूहिक स्‍वर में गाये जाने वाले भोजली गीत छत्‍तीसगढ की शान हैं। खेतों में इस समय धान की बुआई व प्रारंभिक निराई गुडाई का काम समापन की ओर होता है। किसानों की लड़कियाँ अच्‍छी वर्षा एवं भरपूर भंडार देने वाली फसल की कामना करते हुए फसल के प्रतीकात्‍मक रूप से भोजली का आयोजन करती हैं।

भोजली देवी
भुजरियाँ

सावन की पूर्णिमा तक इनमें ४ से ६ इंच तक के पौधे निकल आते हैं। रक्षाबंधन की पूजा में इसको भी पूजा जाता है और धान के कुछ हरे पौधे भाई को दिए जाते हैं या उसके कान में लगाए जाते हैं। भोजली नई फ़सल की प्रतीक होती है। और इसे रक्षाबंधन के दूसरे दिन विसर्जित कर दिया जाता है। नदी, तालाब और सागर में भोजली को विसर्जित करते हुए अच्छी फ़सल की कामना की जाती है।

ऐतिहासिक उल्लेख

भुजरियाँ बोने की प्रथा आठवीं शताब्दी से प्राचीन प्रतीत होती है। पृथ्वीराज चौहान के काल की लोकप्रचलित गाथा आल्हा के अनुसार चन्द्रवंशी राजा परमाल की पुत्री चन्द्रावली को उसकी माता सावन में झूला झुलाने के लिए बाग में नहीं ले जाती। पृथ्वीराज अपने पुत्र ताहर से उसका विवाह करना चाहता था। आल्हा-ऊदल उस समय कन्नौज में थे। ऊदल को स्वप्न में चन्द्रावली की कठिनाई का पता चलता है। वह योगी के वेश में आकर उसे झूला झुलाने का आश्वासन देता है। पृथ्वीराज ठीक ऐसे ही अवसर की ताक में था। अपने सैनिकों को भेजकर वह चन्द्रावली का अपहरण करना चाहता है। युद्ध होता है। ताहर चन्द्रावली को डोले में बैठाकर ले जाना चाहता है, तभी ऊदल, इन्दल और लाखन चन्द्रावली की रक्षा करके उसकी भुजरियाँ मनाने की इच्छा पूर्ण करते हैं। नागपंचमी को भी भुजरियाँ उगायी जाती हैं। उसे पूजा के पश्चात 'भुजरियाँ` गाते हुए नदी अथवा तालाब अथवा कूएँ में सिराया जाता है। इस अवसर पर गाए जाने वाले लोक-गीतों को भोजली गीत और इस पर्व को भोजली पर्व कहा जाता है। छत्तीसगढ़ जैसे कुछ प्रांतों में भोजली कान में लगाकर मित्र बनाए जाते हैं और इस मित्रता को जीवन भर निभाया जाता है।

सन्दर्भ

Tags:

अन्नगेहूँजौदेवीधानभारतसप्तमीसावन

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

कालभैरवाष्टकआदर्शवादकिसी का भाई किसी की जानभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपत्रकारितासिख धर्मसपना चौधरीसोनू निगमकबड्डीफुटबॉलझारखण्ड के जिलेराजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमदैनिक भास्करमतदानज्ञानभारत की जनगणनारायबरेली लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रकरीना कपूरउत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूचीजैविक खेतीदांडी मार्चआज़ाद हिन्द फ़ौजअन्य पिछड़ा वर्गदार्जिलिंगप्लासी का पहला युद्धऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूचीभारत में लैंगिक असमानताहल्दीघाटी का युद्धमायावतीरानी लक्ष्मीबाईसमावेशी शिक्षाकोठारी आयोगभारत में पुलिस पद और प्रतीक चिन्हपाठ्यचर्यायशस्वी जायसवालकोशिकाशिव पुराणबिहार के जिलेमार्क्सवादगोरखनाथहनु मानमुंबई इंडियंसरहना है तेरे दिल मेंकैलास पर्वतजय श्री रामजाटजयशंकर प्रसादसम्प्रभुताउत्तराखण्डप्रधानमंत्री आवास योजनाअफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकार आंदोलन (1955–1968)संविधानकम्प्यूटर नेटवर्कमहिपाल लोमरोरहेमा मालिनीकालीमेइजी पुनर्स्थापनअशोक के अभिलेखजौनपुरकटिहार लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रकैटरीना कैफ़श्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रसामंतवादऋग्वेदअनुसंधानभजन लाल शर्माधर्मेन्द्रग्रहफिरोज़ गांधीचन्द्रगुप्त मौर्यआसनखजुराहोगोदान (उपन्यास)राष्ट्रीय शिक्षा नीतिध्रुव राठीसोमनाथ मन्दिरसाइमन कमीशनमध्य प्रदेश के ज़िलेकश्यप (जाति)🡆 More