सुन्दरलाल बहुगुणा: भारतीय कार्यकर्ता

सुन्दरलाल बहुगुणा (9 जनवरी सन 1927 - 21 मई 2021) भारत के एक महान पर्यावरण-चिन्तक एवं चिपको आन्दोलन के प्रमुख नेता थे। उन्होने हिमालय के पर्वतीय क्षेत्रों में वनों के संरक्षण के लिए संघर्ष किया। उनकी पत्नी भी उनके अन्दोलन से जुड़ी हुईं थीं। १९७० के दशक में पहले वे चिपको आन्दोलन से जुड़े रहे और १९८० के दशक से २००४ तकके दशक में टिहरी बाँध के निर्माण के विरुद्ध आन्दोलन से। वे भारत के आरम्भिक पर्यावरण प्रेमियों में से एक हैं।

सुन्दरलाल बहुगुणा
सुन्दरलाल बहुगुणा: जीवन परिचय, पुरुस्कार, संदर्भ
जन्म 09 जनवरी 1927
मरोडा, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखण्ड
मौत 21 मई 2021(2021-05-21) (उम्र 94)
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश, उत्तराखण्ड
पेशा
जीवनसाथी विमला बहुगुणा
बच्चे 3

जीवन परिचय

सुन्दरलाल बहुगुणा: जीवन परिचय, पुरुस्कार, संदर्भ 
सामर शिमोगा के एलब्बी एवं एसबीएस कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ सुन्दरलाल बहुगुणा और उनकी पत्नी

चिपको आन्दोलन के प्रणेता सुन्दरलाल बहुगुणा का जन्म 9 जनवरी सन 1927 को उत्तराखंड के 'मरोडा' नामक स्थान पर हुआ। अपनी प्राथमिक शिक्षा के बाद वे लाहौर चले गए और वहीं से बी.ए. किए। सन 1949 में मीराबेन व ठक्कर बाप्पा के सम्पर्क में आने के बाद ये दलित वर्ग के विद्यार्थियों के उत्थान के लिए प्रयासरत हो गए तथा उनके लिए टिहरी में ठक्कर बाप्पा होस्टल की स्थापना भी किए। दलितों को मन्दिर प्रवेश का अधिकार दिलाने के लिए उन्होंने आन्दोलन छेड़ दिया।

अपनी पत्नी श्रीमती विमला नौटियाल के सहयोग से इन्होंने सिलयारा में ही पर्वतीय नवजीवन मण्डल की स्थापना भी की। सन 1971 में शराब की दुकानों को खोलने से रोकने के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा ने सोलह दिन तक अनशन किया। चिपको आन्दोलन के कारण वे विश्वभर में वृक्षमित्र के नाम से प्रसिद्ध हो गए।

बहुगुणा के 'चिपको आन्दोलन' का घोषवाक्य है-

    क्या हैं जंगल के उपकार, मिट्टी, पानी और बयार।
    'तचचचचतकलरकतसलबगकलरग'मिट्टी, पानी और बयार, जिन्दा रहने के आधार।

सुन्दरलाल बहुगुणा के अनुसार पेड़ों को काटने की अपेक्षा उन्हें लगाना अति महत्वपूर्ण है। बहुगुणा के कार्यों से प्रभावित होकर अमेरिका की फ्रेण्ड ऑफ़ नेचर नामक संस्था ने 1980 में इनको पुरस्कृत भी किया। इसके अलावा उन्हें कई सारे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

पर्यावरण को स्थाई सम्पति माननेवाले ये महापुरुष पर्यावरण गाँधी कहलाते थे। 21 मई 2021 को ९४ वर्ष की आयु में ऋषिकेश मे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश में उनका निधन हो गया।

पुरुस्कार

1984 राष्ट्रीय एकता पुरुस्कार,

1985 वृक्ष मानव पुरुस्कार

1981 पद्मश्री पुरुस्कार

1983 जमुनालाल बजाज पुरूस्कार

2009 पद्म विभूषण

संदर्भ

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

सुन्दरलाल बहुगुणा जीवन परिचयसुन्दरलाल बहुगुणा पुरुस्कारसुन्दरलाल बहुगुणा संदर्भसुन्दरलाल बहुगुणा इन्हें भी देखेंसुन्दरलाल बहुगुणा बाहरी कड़ियाँसुन्दरलाल बहुगुणाचिपको आन्दोलनटिहरी बाँधपर्यावरण संरक्षणभारत

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

भारतीय आम चुनाव, 2019चोल राजवंशसंयुक्त व्यंजनपठानकोटरस (काव्य शास्त्र)नर्मदा नदीभारत में पुलिस पद और प्रतीक चिन्हशिवराज सिंह चौहानअश्वत्थामाभारत की संस्कृतिरामायण (टीवी धारावाहिक)ब्रह्मचर्ययोगभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकोशिकाराशियाँजगन्नाथ मन्दिर, पुरीविराट कोहलीभारतीय क्रिकेट टीमबृहस्पति (ग्रह)राम मंदिर, अयोध्याविद्यापतिसमासमुहम्मदसपना चौधरीकटिहार लोक सभा निर्वाचन क्षेत्ररामेश्वरम तीर्थपंजाब किंग्सराजनीति विज्ञानउद्यमितातुलसीदासरागिनी खन्नाशिवगुरु नानकसामाजिक परिवर्तनभारत के रेल मंत्रीभारत का विभाजनकल्याण, महाराष्ट्रजम्मू और कश्मीरहनुमान चालीसामेंहदीपुर बालाजीभारत के राष्‍ट्रीय चिन्हप्रिया रायसुहाग रातअफ़ीमखजुराहोकाराकाट लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रसच्चर कमिटीक्रिकेटहरे कृष्ण (मंत्र)दहेज प्रथाभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनमुग़ल साम्राज्यद्वंद्वात्मक भौतिकवादमनुस्मृतिभारत का प्रधानमन्त्रीदमनबृजभूषण शरण सिंहराहुल गांधीराजपाल यादवबक्सर का युद्धबाल विकासअटल बिहारी वाजपेयीनवदुर्गाभारत में लैंगिक असमानताराज्य सभा के वर्तमान सदस्यों की सूचीभारत का संविधानसनातन धर्म के संस्कारमहात्मा गांधीउत्तर प्रदेश विधान सभायोद्धा (2023 फ़िल्म)पृथ्वी2024 भारतीय आम चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवारों की सूचीसंस्कृत भाषाबारहखड़ीभारतीय संविधान की उद्देशिकाजोधपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रआईसीसी क्रिकेट विश्व कप🡆 More