राजस्थान की समय रेखा

यह राजस्थान के इतिहास की समय रेखा है।

  • ५००० ई॰पू॰ :वैदिक सभ्यता
  • ३५०० ई॰पू॰ :आहड़ सभ्यता
  • १००० ई॰पू॰ – ६०० ई॰पू॰ : आर्य सभ्यता
  • ३०० ई॰पू॰ – ६०० ई॰: जनपद युग
  • ३५० – ६०० : गुप्त वंश का हस्तक्षेप
  • ६वीं शताब्दी७वीं शताब्दीहूणों के आक्रमण प्रतिहार राजपूत साम्राज्य की स्थापना,हर्षवर्धन का हस्तक्षेप
  • ७२८ : बाप्पा रावल द्वारा चितौड़ में मेवाड़ राज्य की स्थापना
  • ३वी सदी : मत्स्य वंशी मीनाओ द्वारा आमेर राज्य की स्थापना
  • १०१८महमूद गजनवी द्वारा प्रतिहार राज्य पर आक्रमण तथा विजय
  • १०३१दिलवाड़ा में विंमल शाह द्वारा आदिनाथ मंदिर का निर्माण
  • १११३अजयराज द्वारा अजमेर (अजयमेरु) की स्थापना
  • ११३७कछवाहा वंश के दुलहराय द्वारा अपने पालकपिता मीना राजाओ के साथ धौखा करके उनको धौखे से पितृ तर्पण के समय निहत्थो को मारकर ढूँढ़ार राज्य पर कब्जा किया
  • ११५६महारावल जैसलसिंह द्वारा जैसलमेर की स्थापना
  • ११९१मुहम्मद गोरी व पृथ्वीराज चौहान के मध्य तराइन का प्रथम युद्ध - मुहम्मद गोरी की पराजय
  • ११९२मुहम्मद गोरी व पृथ्वीराज चौहान के मध्य तराइन का द्वितीय युद्ध -- पृथ्वीराज की पराजय
  • ११९५मुहम्मद गौरी द्वारा बयाना पर आक्रमण
  • १२१३मेवाड़ के सिंहासन पर जैत्रसिहं का बैठना
  • १२३०दिलवाड़ में तेजपाल व वस्तुपाल द्वारा नेमिनाथ मंदिर का निर्माण
  • १२३४रावल जैत्रसिंह द्वारा इल्तुतमिश पर विजय
  • १२३७रावल जैत्रसिंह द्वारा सुल्तान बलवन पर विजय
  • १२४२बूँदी राज्य के ऊषारा गौत्रीय मीनाओ को हराकर हाड़ा राजा का बून्दी पर कब्जा
  • १२९०हम्मीर द्वारा जलालुद्दीन का आक्रमण विफल करना
  • १३०१हम्मीर द्वारा अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण को विफल करना, षड़यन्त्र द्वारा पराजित रणथम्मौर के किले पर ११ जुलाई को तुर्की का आधिकार स्थापित
  • १३०२रत्नसिंह गुहिलों के सिहासन पर आरुढ़
  • १३०३अलाउद्दीन खिलजी द्वारा राणा रत्नसिंह पराजित, पद्मिनी का जौहर, चितौड़ पर खिलजी का अधिकार, चितौड़ का नाम बदलकर खिज्राबाद
  • १३०८कान्हडदेव चौहान खिलजी से पराजित, जालौर का खिलजी पर अधिकार
  • १३२६राणा हमीर द्वारा चितौड़ पर पुन: अधिकार
  • १४३३कुम्भा मेवाड़ के सिंहासन पर आरुढ़
  • १४४०महाराणा कुम्भा द्वारा चितौड़ में विजय स्तम्भ का निर्माण
  • १४५६महाराणा कुम्मा द्वारा मालवा के शासन महमूद खिलजी को परास्त करना, कुम्भा का शम्स खाँ को हराकर नागौर पर कब्जा
  • १४५७गुजरात व मालवा का मेवाड़ के विरुद्ध संयुक्त अभियान करना
  • १४५९राव जोधा द्वारा जोधपुर की स्थापना
  • १४६५राव बीका द्वारा बीकानेर राज्य की स्थापना
  • १४८८बीकानेर नगर का निर्माण पूर्ण
  • १५०९राणा संग्रामसिंह मेवाड़ के शासक बने
  • १५१८महाराणा जगमल सिंह द्वारा बाँसवाड़ राज्य की स्थापना
  • १५२७राणा संग्राम सिंह का बयाना पर अधिकार तथा बाबर के हाथों पराजय
  • १५२८राणा सांगा का निधन
  • १५३२राजा मालदेव द्वारा अपने पिता राव गंगा की हत्या पर मारवाड़ की सत्ता पर कब्जा
  • १५३८मालदेव का सिवाना व जालौर पर अधिपत्य
  • १५४१राजा मालदेव द्वारा हुमायू को निमंत्रण देना
  • १५४२राजा मालदेव का बीकानेर नरेश जैत्रसिंह को परास्त करना, जैत्रसिंह की मृत्यु, हुमायूँ का मारवाड़ सीमा में प्रवेश
  • १५४४राजा मालदेव व शेरशह के मध्य जैतारण (सामेल) का युद्ध, मालदेव की पराजय
  • १५४७भारमल आमेर का शासक बना १५७४ मे मीनाओ के राज्य का नहन को जीतकर अन्त किया
  • १५५९राजा उदयसिंह द्वारा उदयपुर नगर की स्थापना
  • १५६२राजा मालदेव का निधन, मालदेव का तृतीय पुत्र राव चन्द्रसेन मारवाड़ के सिंहासन पर आरुढ
  • १५६२आमेर के राजा भारमल ने अपनी पुत्री का विवाह सांभर से सम्पन्न कराया
  • १५६४राव चन्द्रसेन की पराजय, जोधपुर मुगलों के अधीन
  • १५६९रणथम्भौर नरेश सुर्जन हाडा की राजा मानसिंह से सन्धि, हाड़ पराजित
  • १५७२राणा उदयसिंह की मृत्यु, महाराणा प्रताप का राज्याभिषेक
  • १५७२अकबर द्वारा रामसिंह को जोधपुर का शासक नियुक्त
  • १५७३राजा मानसिंह की महाराणा प्रताप से मुलाकात
  • १५७४बीकानेर नरेश कल्याणमल का निधन, रायसिंह का सिंहासनरुढ़ होना।
  • १५७६हल्दीघाटी का युद्ध, मुगल सेना महाराणा प्रताप की सेना से पराजित
  • १५७८मुगल सेना द्वारा कुम्भलगढ़ पर अधिकार, प्रताप का छप्पन की पहाड़ियों में प्रवेश। चावड़ को राजधानी बनाना
  • १५८०अकबर के दरबार के नवरत्नों में एक अब्दुल रहीम खानखाना को अकबर द्वारा राजस्थान का सूबेदार नियुक्त करना।
  • १५८९आमेर के राजा भारमल की मृत्यु, मानसिंह को सिंहासन मिला
  • १५९६राजा किशन सिंह द्वारा किशनगढ़ (अजमेर) की नीवं
  • १५९७महाराणा प्रताप की चांवड में मृत्यु
  • १६०५सम्राट अकबर ने राजा मानसिंह को ७००० मनसव प्रदान किये।
  • १६१४राजा मानसिंह की दक्षिण भारत में मृत्यु
  • १६१५राणा अमरसिंह द्वारा मुगलों से सन्धि
  • १६२१राजा मिर्जा जयसिंह आमेर का शासक नियुक्त
  • १६२५माधोसिंह द्वारा कोटा जीतना कोटा राज्य की स्थापना कोट्या भील द्वारा की गई थी
  • १६६०राजा राजसिंह द्वारा राजसमन्द का निर्माण प्रारम्भ
  • १६६७जयसिंह की दक्षिण भारत में मृत्यु
  • १६९१राजा राजसिंह द्वारा नाथद्वारा मंदिर का निर्माण
  • १७२७सवाई जयसिंह द्वारा जयपुर नगर का स्थापना
  • १७३३जयपुर नरेश सवाई जयसिंह का मराठों से पराजित होना
  • १७७१कछवाहा वंश के राव प्रतापसिंह ने अलवा राज्य की नींव डाली
  • १८१८झाला वंशजों द्वारा झालावाड़ राज्य की स्थापना
  • १८१८मेवाड़ के राजपूतों द्वारा ईस्ट इंडिया कम्पनी से संधि
  • १८३८माधव सिंह द्वारा झालावाड़ की स्थापना
  • १८५७२८ मई को नसीरा बाद में सैनिक विद्रोह
  • १८८७राजकीय महाविद्यालय, अजमेर के छात्रों द्वारा कांग्रेस कमिटी का गठन
  • १९०३लार्ड कर्जन ने एडवर्ड - सप्तम के राज्यारोहण समारोह में उदयपुर के महाराणा फतेहसिंह को आमंत्रण और महाराणा द्वारा दिल्ली प्रस्थान
  • १९१८बिजोलिया किसान आन्दोलन
  • १९२२भील आन्दोलन प्रारम्भ
  • १९३८मेवाड़, अलवर, भरतपुर, प्रजामंडल गठित, सुभाषचन्द्र बोस की जोधपुर यात्रा
  • १९४५३१ दिसम्बर को अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद के अन्तर्गत राजपूताना प्रान्तीय सभा का गठन
  • १९४७२७ जून को रियासती विभाग की स्थापना
  • १९४७शाहपुरा में गोकुल लाल असावा के नेतृत्व में लोकप्रिय सरकार बनी जो १९४८ में संयुक्त राजस्थान संघ में विलीन हो गई।

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

राजस्थान

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

मानचित्रट्रेविस हेडचोल राजवंशयुगविक्रम संवतभुगतानभारतीय दर्शनसावित्रीबाई फुलेराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023भगत सिंहभाखड़ा नांगल परियोजनाराजपाल यादवस्वर वर्णअक्षय तृतीयाप्रकाश-संश्लेषणराजीव दीक्षितअशोकराज्य सभा के वर्तमान सदस्यों की सूचीभारतीय रेलवे के ज़ोन और मंडलआयतुल कुर्सीरविदाससमावेशी शिक्षाभारत के विभिन्न नामउज्जैन का महाकालेश्वर मंदिरअंजीरमहादेवी वर्मादमनछायावादपानीपत का तृतीय युद्धराज्यहनुमान जयंतीज्योतिष एवं योनिफलबुद्धिछठ पूजाअमेरिकी गृहयुद्धबाल वीरहड़प्पाभारतीय संसदखाटूश्यामजीगलसुआकोशिकाचन्द्रमाहस्तमैथुनलद्दाख़मापनभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशअरुणाचल प्रदेशद्वादश ज्योतिर्लिंगहोलीरघुराज प्रताप सिंहहोलिका दहनफिरोज़ गांधीखिलाड़ी (२०२२ फिल्म)अरुण गोविलमनोविज्ञानरिंगटोनअटल बिहारी वाजपेयीराममनोहर लोहियाशिव की आरतीसामाजीकरणवायु प्रदूषणफूलन देवीविशेषणयज्ञोपवीतभारतीय स्टेट बैंकभारत की राजनीतिबिहारी (साहित्यकार)शबरीसंस्कृत की गिनतीबंगाल का विभाजन (1905)संज्ञा और उसके भेदइन्द्रियभारत के राजनीतिक दलों की सूचीअनुच्छेद ३७०मुंबई इंडियंसकाभारतेन्दु युगनक्षत्रदीपावली🡆 More