मोर्स कोड: सन्देश भेजने की एक पद्धति है।

मोर्स कोड, सन्देश भेजने की एक पद्धति है। इसकी रचना सैमुएल मोर्स ने १८४० के दशक के आरम्भिक वर्षों में वैद्युत टेलीग्राफ के माध्यम से सन्देश भेजने के लिये की थी। बाद में १८९० के दशक से मोर्स कोड का उपयोग रेडियो संचार के आरम्भिक दिनों में भी हुआ।

मोर्स कोड के अन्तर्गत एक लघु संकेत तथा दूसरा दीर्घ संकेत प्रयोग किये जाते हैं। इन दो संकेतों के पूर्व निर्धारित मानकीकृत समन्वय से किसी भी संदेश को अभिव्यक्त किया जा सकता है। कागज आदि पर मोर्स कोड में कुछ लिखने के लिये लघु संकेत के लिये डॉट का प्रयोग तथा दीर्घ संकेत के लिये डैश का प्रयोग किया जाता है। किन्तु मोर्स कोड के लघु और दीर्घ संकेतों के लिये अन्य रूप भी प्रयुक्त हो सकते हैं ; जैसे - ध्वनि, पल्स या प्रकाश संकेत आदि

अन्तर्राष्ट्रीय मार्स कोड के पाँच अवयव हैं:

1. लघु मार्क, डाट या डिट (·) — एक इकाई लम्बा

2. दीर्घ मार्क, डैश या डा (-) — तीन इकाई के तुल्य लम्बा

3. लघु एवं दीर्घ संकेतों के बीच रिक्त स्थान या समय — एक इकाई लम्बा

4. छोटा रिक्त स्थान (दो अक्षरों के बीच में) — तीन इकाई लम्बा

5. मध्यम रिक्ति (दो शब्दों के बीच में) — सात इकाई लम्बा

मोर्स कोड, बाइनरी कोड (द्विक कोड) से मिलता-जुलता है किन्तु ध्यान से इसका विश्लेषण करने से पता चलेगा कि यह बाइनरी नहीं है क्योंकि लघु एवं दीर्घ संकेत के अलावा रिक्त स्थान भी छोड़ना पडता है।

Tags:

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

कांग्रेस का सूरत विभाजनआसनदिनेश कार्तिकतारक मेहता का उल्टा चश्माभारत की नदी प्रणालियाँऋग्वेदविशेषणचम्पारण सत्याग्रहसनातन धर्मप्यारहिमालयशारीरिक शिक्षापुराणविटामिन बी१२महामन्दीश्रम आंदोलनप्रत्ययसंगीतउष्णकटिबंधीय चक्रवातभाषाविज्ञानबड़े मियाँ छोटे मियाँब्रह्मचर्यपॅट कमिंसजौनपुरइलेक्‍ट्रानिक मतदान मशीनवाल्मीकिममता बनर्जीझारखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूचीफिरोज़ गांधीअलंकार (साहित्य)लिपिस्वामी विवेकानन्दअजंता गुफाएँराहुल गांधीमुग़ल शासकों की सूचीदिव्या भारतीरावणशिव पुराणभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसराजीव गांधीउत्तर प्रदेश विधान सभाभारत की जनगणना २०११नई शिक्षा नीति 2020भारत की राजभाषा के रूप में हिन्दीअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानमिथुन चक्रवर्तीचिराग पासवानदिल्ली विधान सभा चुनाव, 2025विष्णुराजस्थान के जिलेगुट निरपेक्ष आंदोलनब्रह्माण्डनई दिल्लीपश्चिम बंगालकेदारनाथ मन्दिरगुकेश डीप्रधानमंत्री आवास योजनाजैव विविधताश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रसहजनतापमानयोनिकाराकाट लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रपारिभाषिक शब्दावलीवैष्णो देवी मंदिरकेरलओशोहर्षवर्धनजसोदाबेन मोदीदक्षिणगुर्जरभारतलोकतंत्रदिल चाहता हैलोक साहित्यबाघशिवयदुवंश🡆 More