मरी, तुर्कमेनिस्तान

मरी (तुर्कमेनी: Mary, Мары; अंग्रेज़ी: Mary; फ़ारसी: مرو‎, मर्व) तुर्कमेनिस्तान के मरी प्रांत की राजधानी है। इसके पुराने नाम 'मर्व' (مرو‎, Merv), 'मेरु' और 'मारजियाना' (Margiana) हुआ करते थे। यह काराकुम रेगिस्तान में मुरग़ाब नदी के किनारे बसा हुआ एक नख़लिस्तान (ओएसिस) है। सन् २००९ में इसकी आबादी १,२३,००० थी जो १९८९ में ९२,००० से बढ़ी हुई थी।

मरी, तुर्कमेनिस्तान
प्राचीन मर्व शहर के कुछ खँडहर

इतिहास

मर्व का प्राचीन शहर रेशम मार्ग पर एक नख़लिस्तान पर बसा हुआ था। सन् १८८४ में इसपर रूसी साम्राज्य का क़ब्ज़ा हो गया, जिस से अफ़्ग़ानिस्तान और रूस के दरमियान झड़प हुई जिसमें रूस की विजय हुई। इसके बाद यहाँ एक रूसी फौजी और प्रशासनिक केंद्र बनाया गया। अगस्त १९१८ में प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान क्राइमिया के युद्ध के बाद भारत में ब्रिटिश राज ने यहाँ एक ५० पंजाबी फ़ौजियों और एक अँगरेज़ अफ़सर का दस्ता भेजा जिसने रूस में उस समय सत्ता पर क़ब्ज़ा कर रही बोलशेविक पार्टी के सिपाहियों का सामना किया। युद्ध के बाद पूरे तुर्कमेनिस्तान के साथ यह क्षेत्र सोवियत संघ में आ गया। सोवियत ज़माने में यहाँ से आमू दरिया का पानी लाने वाली काराकुम नहर निकाली गई जिस के दम पर यहाँ कपास पैदा होनी शुरू हो गई। १९६८ में यहाँ ज़मीन के नीचे प्राकृतिक गैस का अम्बार मिला।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

अंग्रेज़ी भाषाकाराकुम रेगिस्तानतुर्कमेन भाषातुर्कमेनिस्तानफ़ारसी भाषामरी प्रान्तमरूद्यानमर्वमुरग़ाब नदी

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

विज्ञानरहना है तेरे दिल मेंएंगलो-नेपाल युद्धद्वितीय विश्वयुद्धआधुनिक हिंदी गद्य का इतिहाससंस्कृतिबीकानेरजय श्री रामइलेक्‍ट्रानिक मतदान मशीनअजंता गुफाएँउधम सिंहमेइजी पुनर्स्थापनसमुद्रगुप्तमहाद्वीपघनानन्दसनराइजर्स हैदराबादशनि (ज्योतिष)रावणभारत की नदी प्रणालियाँधूमावतीआरण्यकबहुजन समाज पार्टीईस्ट इण्डिया कम्पनीहिन्दू विवाहअरस्तु का विरेचन सिद्धांतभारत के राष्ट्रपतिसुबृत पाठकअंग्रेज़ी भाषाकेन्द्र-शासित प्रदेशफ़तेहपुर सीकरीसमानताहिंदी साहित्यलाल क़िलाकृष्णा अभिषेकअर्थशास्त्र (ग्रन्थ)राष्ट्रभाषानोटा (भारत)सम्भोगगर्भाशयचन्द्रमाविष्णुगुर्जरबिहारभारतीय संविधान की उद्देशिकासोवियत संघ का विघटनकुछ कुछ होता हैहिन्दीजैविक खेतीउत्तराखण्ड में लोकसभा क्षेत्रशब्दअखिलेश यादवगरुड़ पुराणहनुमानकालीभारतीय खानापरशुरामकेरलशेयर बाज़ारआदमरीति कालवन संसाधनअफ़ीमरबीन्द्रनाथ ठाकुरमध्य प्रदेशस्वस्तिवाचनभारत के मूल अधिकार, निदेशक तत्त्व और मूल कर्तव्यमानसूनस्वराज पार्टीविष्णु सहस्रनामनीतीश कुमारअरस्तुस्वर वर्णमहिपाल लोमरोरमैहरबंगाल का विभाजन (1905)अधिगमरजनीकान्तक्रिया (व्याकरण)🡆 More