रियाल ब्राज़ील का वर्तमान मुद्रा है। इसका मुद्रा चिह्न R$ है और आईएसओ कोड BRL है। इसे 100 सेंटावो में विभाजित किया जाता है।
आधुनिक रियाल को 1994 में लाया गया था, जब पिछली मुद्रा, क्रुज़ेरो रियाल को रियाल योजना के तहत हटा दिया गया, जो एक मौद्रिक सुधार योजना थी। इसका उद्देश्य था तीन दशकों के लगातार मुद्रास्फीति को रोकना। उस समय इसका मतलब था अमेरिकी डॉलर के साथ 1:1 का विनिमय दर बनाए रखना। इसे 1999 में 2:1 के दर तक अवमूल्यन का सामना करना पड़ा, और 2002 तक 4:1 तक पहुँच गया था, और 2015 के आर्थिक संकट से पहले इसके मूल्य में थोड़ी बढ़ोतरी हुई थी। जून 2016 तक यह 3.2 रियाल प्रति डॉलर के आँकड़े तक पहुँच गई है।
आधिकारिक तौर पर ब्राज़ीली रियाल के डॉलर जैसे चिह्न (जिसे सीफ़्राँओ कहते हैं) में एक के बजाय दो सीधी लकीरें () हैं। लेकिन यूनिकोड इसे केवल फ़ॉन्ट डिजाइन का मामला मानता है, और दो लकीरों वाले संस्करण के लिए अलग कोड नहीं है।
आधुनिक रियाल को 1 जुलाई 1994 के इतामार फ्रांको के राष्ट्रपति काल के दौरान लाया गया था, जब रुबेन्स रिकुपेरो वित्त मंत्री थे। यह ब्राज़ीली अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए अपनाई गई रियाल योजना का हिस्सा था। इसने क्रुज़ेरो रियाल की जगह ले ली। इससे भारी तादाद में देशभर के नोटों को बदलना पड़ा।
जब इसे इस्तेमाल में लाया गया, तब इसका मूल्य 1 युनिदाद रियाल दे वलोर (unidade real de valor URV, यानि वास्तविक मूल्य इकाई) के बराबर रखा गया। एक URV का मूल्य 2750 क्रुज़ेरो रियाल के बराबर था, जो उस समय अमेरिकी डॉलर और क्रुज़ेरो रियाल का विनिमय दर था। परिणामस्वरूप रियाल अमेरिकी डॉलर के मूल्य के बराबर था।
वर्ष | न्यूनतम↓ | अधिकतम↑ | औसत | ||
---|---|---|---|---|---|
Date | Rate | Date | Rate | Rate | |
2002 | 11 अप्रैल | 2.27 | 10 अक्टूबर | 4.00 | 2.9221 |
2003 | 2 जुलाई | 2.818 | 14 फरवरी | 3.700 | 3.078 |
2004 | 30 दिसंबर | 2.654 | 22 मई | 3.242 | 2.926 |
2005 | 11 नवंबर | 2.163 | 15 मार्च | 2.766 | 2.4349 |
2006 | 05 मई | 2.056 | 24 मई | 2.401 | 2.1782 |
2007 | 14 नवंबर | 1.732 | 5 जनवरी | 2.153 | 1.948 |
2008 | 31 जुलाई | 1.562 | 5 दिसंबर | 2.621 | 1.8349 |
2009 | 15 अक्टूबर | 1.698 | 2 मार्च | 2.443 | 1.9974 |
2010 | 13 अक्टूबर | 1.655 | 5 फरवरी | 1.891 | 1.7603 |
2011 | 26 जुलाई | 1.5284 | 22 सितंबर | 1.952 | 1.675 |
2012 | 29 फरवरी | 1.692 | 03 दिसंबर | 2.1395 | 1.9546 |
2013 | 11 मार्च | 1.943 | 21 अगस्त | 2.4512 | 2.1576 |
2014 | 27 जून | 2.1954 | 16 दिसंबर | 2.7614 | 2.3531 |
2015 | 22 जनवरी | 2.5554 | 23 सितंबर | 4.2491 | 3.331 |
2016 | 30 जून | 3.1833 | 22 जनवरी | 4.1737 |
ब्राज़ील के साथ-साथ उसके पड़ोसी देश, जैसे उरुग्वे और पैराग्वे, जहाँ हर साल सैंकड़ों ब्राज़ीली ख़रीददारी करने जाते हैं, वहाँ रियाल का इस्तेमाल होता है। इसे अर्जेंटीना में भी स्वीकारा जाता है, जैसे राजधानी ब्यूनस आयर्स के रेस्त्राँओं में।
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article ब्राज़ीली रियाल, which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.