पंचाचूली पर्वत

पंचाचूली पर्वत भारत के उत्तराखंड राज्य के उत्तरी कुमाऊं क्षेत्र में एक हिमशिखर शृंखला है। वास्तव में यह शिखर पांच पर्वत चोटियों का समूह है। समुद्रतल से इनकी ऊंचाई ६,३१२ मीटर से ६,९०४ मीटर तक है। इन पांचों शिखरों को पंचाचूली-१ से पंचाचूली-५ तक नाम दिये गये हैं। पंचचूली के पूर्व में सोना हिमनद और मे ओला हिमनद स्थित हैं तथा पश्चिम में उत्तरी बालटी हिमनद एवं उसका पठार है। पंचाचूली शिखर पर चढ़ाई के लिए पर्वतारोही पहले पिथौरागढ़ पहुंचते हैं। वहां से मुन्स्यारी और धारचूला होकर सोबला नामक स्थान पर जाना पड़ता है। पंचाचूली शिखर पिथौरागढ़ में कुमाऊं के चौकोड़ी एवं मुन्स्यारी जैसे छोटे से पर्वतीय स्थलों से दिखाई देते हैं। वहां से नजर आती पर्वतों की कतार में इसे पहचानने में सरलता होती है।

पंचाचूली
पंचाचूली पर्वत
चौकोड़ी से देखने पर पंचाचूली
उच्चतम बिंदु
ऊँचाई6,904 मी॰ (22,651 फीट) 
उदग्रता1,614 मी॰ (5,295 फीट) 
सूचीयनअल्ट्रा
निर्देशांक30°12′51″N 80°25′39″E / 30.21417°N 80.42750°E / 30.21417; 80.42750 80°25′39″E / 30.21417°N 80.42750°E / 30.21417; 80.42750
भूगोल
पंचाचूली is located in भारत
पंचाचूली
पंचाचूली
India
स्थानपिथौरागढ़, उत्तराखंड, भारत
मातृ श्रेणीकुमाऊँ हिमालय
आरोहण
प्रथम आरोहण1973 भारतीय-तिब्बती सीमा पुलिस बल के द्वारा, अगुवा महेन्द्र सिंह – Panchchuli-2 (6,904 m)
पंचाचूली पर्वत
सूर्यास्त काल में मुन्सियारी से पंचचूली का दृश्य

पौराणिक आधार

इन पर्वतों के पंचाचूली नाम का पौराणिक आधार है। महाभारत युद्ध के उपरांत कई वर्षों तक पांडवों ने सुचारू रूप से राज्य संभाला। वृद्घ होने पर उन्होंने स्वर्गारोहण के लिए हिमालय की ओर प्रस्थान किया। मान्यता है कि हिमालय में विचरण करते हुए इस पर्वत पर उन्होंने अंतिम बार अपना भोजन बनाया था। इसके पांच उच्चतम बिंदुओं पर पांचों पांडवों ने पांच चूल्ही अर्थात छोटे चूल्हे बनाये थे, इसलिए यह स्थान पंचाचूली कहलाया। धार्मिक ग्रन्थों में इसे पंचशिरा कहते हैं। कुछ ग्रमीण लोगों की यह मान्यता है कि पाँचों पर्वत शिखर युधिष्ठिर, अर्जुन, भीम, नकुल और सहदेव-पाँचों पांडवों के प्रतीक हैं। शौका लोगों का यह पर्वत बहुत चहेता है, इसलिए इनके लोकगीतों में इसे दरमान्योली के नाम से पुकारा जाता है।

पर्वतारोहण

पंचाचूली पर्वत 
मुन्सियारी से पंचचूली के दर्शन

पंचचूली पर्वत की उत्तर-पश्चिम में अक्षांश 30°13'12" और रेखांश 80°25'12" की चोटी पंचचूली-१ कहलाती है। यह चोटी समुद्रतल से ६,३५५ मीटर ऊंची है। पंचचूली प्रथम पर पहली बार १९७२ में आरोहण हुआ था। यह सफल अन्वेषण भारत के भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने पूरा किया था, जिसका नेतृत्व हुकुमसिंह द्वारा किया गया था। उन्होंने इसके लिए उत्तरी बालटी ग्लेशियर की दिशा का मार्ग अपनाया था। पंचाचूली पर्वत के पांच शिखरों में अक्षांश 30°12'51" और रेखांश 80°25'39" पर पंचाचूली-२ सर्वोच्च शिखर है। यह शिखर सागरतल से ६,९०४ मीटर ऊंचा है। इस शिखर पर भी पहला सफल अभियान भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस ने १९७३ में किया था। महेन्द्रसिंह के नेतृत्व में यह अभियान बालटी पठार की ओर से शुरू किया गया था। अक्षांश 30°12'00" एवं रेखांश 80°26'24" पर सागरतल से ६,३१२ मीटर ऊंची पंचचूली-३ पर २००१ में दक्षिणपूर्व रिज की ओर से विजय पाई गई थी, जबकि अक्षांश 30°11'24" और रेखांश 80°27'00" पर स्थित पंचाचूली-४ पर १९९५ में न्यूजीलैंड के पर्वतारोहियों ने पहली बार विजय प्राप्त की। इसकी ऊंचाई ६,३३४ मीटर है। दक्षिणपूर्व में अक्षांश 30°10'48" और रेखांश 80°28'12" पर स्थित शिखर पंचाचूली-५ है। ६,४३७ मीटर ऊंचे इस शिखर पर १९९२ में इंडोब्रिटिश टीम ने दक्षिण रिज की ओर से पहली बार पांव रखा था। इतने ऊंचे पहाड़ों पर अनेक बार बर्फीले तूफान आते हैं। तूफान के साथ कई बार हिमस्खलन (एवलांच) भी आ जाते हैं। सितम्बर २००३ में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के ९ सदस्य ऐसे ही एक एवलांच में फंस गये थे।

सन्दर्भ

बाहरीसूत्र

विकिमीडिया कॉमन्स पर पंचचूली पर्वत से सम्बन्धित मीडिया है।

Tags:

पंचाचूली पर्वत पौराणिक आधारपंचाचूली पर्वत पर्वतारोहणपंचाचूली पर्वत सन्दर्भपंचाचूली पर्वत बाहरीसूत्रपंचाचूली पर्वतउत्तराखण्डऊँचाईकुमाऊँ मण्डलधारचूलापठारपिथौरागढ़भारतमुनस्‍यारीहिमानी

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

रावणराधा कृष्ण (धारावाहिक)रिंकू सिंह (क्रिकेटर)खिलाड़ी (२०२२ फिल्म)गुट निरपेक्ष आंदोलनमादरचोदसंस्कृत भाषाखेल द्वारा शिक्षापरशुराममारवाड़ीअसदुद्दीन ओवैसीकिशोर अपराधभारतीय दर्शनकुमार सानुराधामानवाधिकारराम तेरी गंगा मैलीभारत की पंचवर्षीय योजनाएँवैष्णो देवी मंदिरदाउद इब्राहिमकामाख्या मन्दिरक्लियोपाट्रा ७उपनिषद्नई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रक्षेत्रफल के अनुसार देशों की सूचीब्रह्माण्डहेमा मालिनीअनुवादविश्व के सभी देशसाक्षात्कारकृष्णदेवरायबृजभूषण शरण सिंहमहाराष्ट्रकश्यप (जाति)अग्न्याशयरामी रेड्डी (अभिनेता)समान नागरिक संहिताआदमभारत की संस्कृतिई-वाणिज्यभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीभूल भुलैया 2प्लासी का पहला युद्धगोगाजीभाषाविज्ञानशाहरुख़ ख़ानज्योतिराव गोविंदराव फुलेईस्ट इण्डिया कम्पनीविटामिन बी१२संसाधनक़ुरआनउपसर्गवेदव्यासगणतन्त्र दिवस (भारत)मुखपृष्ठहिमालयमापनपृथ्वी का वायुमण्डलएडोल्फ़ हिटलरभारत का विभाजनरामधारी सिंह 'दिनकर'ज्योतिष एवं योनिफलराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघगुरु अर्जुन देवनीति आयोगरिचर्ड ग्लीसनइन्दिरा गांधीफ़्रान्सीसी क्रान्तिभारत के त्यौहारों की सूचीभारत के राजनीतिक दलों की सूचीसामाजीकरणअभिज्ञानशाकुन्तलम्फिरोज़ गांधीसाम्यवादराष्ट्रीय जनता दलट्विटर🡆 More