नॉर्थ फ्रंट सिमेट्री

नॉर्थ फ्रंट सिमेट्री' (अंग्रेज़ी: North Front Cemetery) ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र जिब्राल्टर में स्थित एक कब्रिस्तान है। इसे जिब्राल्टर सिमेट्री (अंग्रेज़ी: Gibraltar Cemetery) और गैरीसन सिमेट्री (अंग्रेज़ी: Garrison Cemetery) के रूप में भी जाना जाता है। यह जिब्राल्टर में प्रयोग में लाया जाने वाला एकमात्र कब्रिस्तान है। यह कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव्स कमीशन (राष्ट्रमंडल युद्ध कब्र आयोग) का भी जिब्राल्टर में एकमात्र कब्रिस्तान है। दो राष्ट्रमंडल युद्ध कब्र आयोग स्मारक, जिब्राल्टर मेमोरियल और जिब्राल्टर क्रॉस ऑफ़ सैक्रिफ़ाइस, कब्रिस्तान के पास ही विंस्टन चर्चिल एवेन्यू और डेविल्स टॉवर रोड के जंक्शन पर मौजूद हैं।

नॉर्थ फ्रंट सिमेट्री
North Front Cemetery
नॉर्थ फ्रंट सिमेट्री
नॉर्थ फ्रंट सिमेट्री
नॉर्थ फ्रंट सिमेट्री is located in जिब्राल्टर
नॉर्थ फ्रंट सिमेट्री
विवरण
स्थापना 1756
स्थान डेविल्स टॉवर रोड
देश जिब्राल्टर
निर्देशांक 36°08′57″N 5°20′41″W / 36.149051°N 5.344827°W / 36.149051; -5.344827 5°20′41″W / 36.149051°N 5.344827°W / 36.149051; -5.344827
स्वामित्व जिब्राल्टर की सरकार

इतिहास

नॉर्थ फ्रंट सिमेट्री औबेरियन प्रायद्वीप के दक्षिणी छोर पर ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र जिब्राल्टर के उत्तरी जिले में स्थित है। यह रॉक ऑफ़ जिब्राल्टर के उत्तरी चेहरे से दक्षिण तक और जिब्राल्टर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उत्तर तक के बीच के हिस्से में स्थित है। जिब्राल्टर सिमेट्री और गैरीसन सिमेट्री के नामों से भी इस कब्रिस्तान को जाना जाता है। यह 1756 में तटस्थ मैदान और स्पेन के साथ सीमा के दक्षिण में स्थापित किया गया था। निवर्तमान समय में यह कब्रिस्तान जिब्राल्टर में दफनाने के लिए प्रयोग में लाया जाने वाला एकमात्र कब्रिस्तान है।

कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव्स

नॉर्थ फ्रंट सिमेट्री 
जिब्राल्टर क्रॉस ऑफ़ सैक्रिफाइस

नॉर्थ फ्रंट सिमेट्री जिब्राल्टर में एकमात्र कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव्स कमीशन (राष्ट्रमंडल युद्ध कब्र आयोग) कब्रिस्तान है। यहाँ 750 से अधिक दो विश्व युद्धों में शहीद हुए राष्ट्रमंडल सैनिकों की कब्रों के अलावा 41 अन्य देशों के शहीद दफन हैं या उनके नाम के पुण्यस्मरण स्मारक स्थित हैं। इसमें दो कब्रें हिब्रू अनुभाग में भी शामिल हैं। अधिकांश तौर पर द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की राष्ट्रमंडल युद्ध कब्र कब्रिस्तान के उत्तरी छोर पर मौजूद दो भूखंडों में स्थित हैं, एक त्रिकोणीय और अन्य आयताकार। अन्य कब्रें कब्रिस्तान में समान रूप से स्थित हैं, जिनमें प्रथम विश्व युद्ध के शहीद सैनिकों की कब्रें भी शामिल हैं। मुख्यतः राष्ट्रमंडल युद्ध कब्र उन सैनिकों की हैं जो द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए थे। प्रथम विश्व युद्ध के पश्चात क्रॉस ऑफ़ सैक्रिफाइस कब्रिस्तान के पश्चिम में स्थापित किया गया था। एक दूसरा स्मारक क्रॉस के नजदीक द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात स्थापित किया गया था। यह दूसरा स्मारक, जिब्राल्टर मेमोरियल, 98 लापता या समुद्र में दफन हुए सैनिकों का स्मारक है।

सन्दर्भ

Tags:

अंग्रेज़ी भाषाजिब्राल्टरजिब्राल्टर क्रॉस ऑफ़ सैक्रिफ़ाइस

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

काव्यअफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकार आंदोलन (1955–1968)हिमाचल प्रदेशअमेठी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रश्रीमद्भगवद्गीताबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रसच्चर कमिटीभारतीय स्टेट बैंकगणितउपसर्गसोनू निगमप्लासी का पहला युद्धहिंदी साहित्यमकर राशिकलाजनसंख्या वृद्धिमनुस्मृतिदिल चाहता हैज्योतिष एवं योनिफलसमाजवादकुलधरामहात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियमविधान परिषदपुस्तकालयभारतीय संविधान सभाउपनिषद्लोकतंत्रभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलझारखण्डमध्य प्रदेशतारक मेहता का उल्टा चश्माकटिहार लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रनेतृत्वबालकाण्डकेन्द्र-शासित प्रदेशबैंकजातिपंचायती राजबाबरबांके बिहारी जी मन्दिररूसकेरलभारतीय रिज़र्व बैंकराहुल गांधीभारत में धर्ममुसलमानभजन लाल शर्मानीम करौली बाबाकालभैरवाष्टकनेपोलियन बोनापार्टभूपेश बघेलजय श्री रामप्राथमिक चिकित्साआधुनिक हिंदी गद्य का इतिहासरॉयल चैलेंजर्स बैंगलौरलिंग (व्याकरण)लोकसभा अध्यक्षअनुच्छेद 370 (भारत का संविधान)भारतीय मसालों की सूचीसॉफ्टवेयरभारतीय आम चुनाव, 2024सनातन धर्मसंस्कृत व्याकरणमैंने प्यार कियास्वर वर्णवायु प्रदूषणभूमिहारअन्य पिछड़ा वर्गकुछ कुछ होता हैसालासर बालाजीप्राथमिक चिकित्सा किटदिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगेछत्तीसगढ़ विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूचीभारत में जाति व्यवस्थारूसी क्रांतिपर्यायवाचीहम साथ साथ हैंपरामर्शसनातन धर्म के संस्कार🡆 More