नीतू सिंह

नीतू सिंह हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। वह ऋषि कपूर की पत्नी हैं। उन्होंने 8 साल की उम्र में बेबी सोनिया नाम से अभिनय शुरू किया। बाल कलाकार के रूप में उनकी पहली भूमिका 1966 में सूरज के साथ आई थी। उन्होंने 1966 में प्रदर्शित फिल्म दस लाख में रूपा और फिल्म दो कलियाँ में दोहरी भूमिका निभाई। बाल अभिनेत्री के रूप में उनकी अन्य उल्लेखनीय फिल्में वारिस और पवित्र पापी थीं। उन्होंने 1973 में फिल्म रिक्शावाला के साथ एक प्रमुख अभिनेत्री के रूप में अपनी शुरुआत की और 1973 से 1983 तक मुख्य नायिका के रूप में 50 फिल्मों में दिखाई दीं। 1980 में अपने सह-कलाकार ऋषि कपूर से शादी के बाद, उन्होंने 1983 में फिल्म उद्योग छोड़ दिया। उन्होंने 26 साल बाद फिल्मों में अपनी वापसी की और अपने पति के विपरीत; लव आज कल (2009), दो दूनी चार (2010), और बेशरम (2013), जैसी फिल्मों में दिखाई दी।

नीतू सिंह
नीतू सिंह
2012 में नीतू सिंह
जन्म 8 जुलाई 1958 (1958-07-08) (आयु 65)
दिल्ली, भारत
उपनाम बेबी सोनिया
पेशा अभिनेत्री
कार्यकाल 1966–1983, 2009–वर्तमान
प्रसिद्धि का कारण बॉलीवुड फ़िल्में
जीवनसाथी ऋषि कपूर (वि. 1980)
बच्चे 2 (रणबीर कपूर सहित)

फिल्मी सफर

1966 में राजेन्द्र कुमार और वैजयंतीमाला की मुख्य जोड़ी वाली फिल्म सूरज के साथ नीतू सिंह ने एक बाल अभिनेत्री के रूप में अपनी शुरुआत की। उनकी बाल अभिनेत्री के रूप में दो कलियाँ फिल्म सबसे लोकप्रिय है। उनकी वयस्क और मुख्य अभिनेत्री के रूप में पहली फिल्म 1973 की रिक्शावाला थी। यह फिल्म फ्लॉप रही थी लेकिन यादों की बारात के गीत "लेकर हम दीवान दिल" में उनके प्रदर्शन ने उन्हें लोकप्रियता दिलाई। ज्यादातर फिल्मों में, नीतू को सबसे ज्यादा प्यार करने वाली बेटी या "आशावादी" या "जीवंत" प्रेमिका के रूप में दर्शाया गया था।

नीतू सिंह ने अपने प्रेमी और फिर पति ऋषि कपूर के साथ 12 फिल्मों में एक साथ काम किया, जिसमें खेल खेल में (1975), रफ़ू चक्कर (1975), कभी कभी (1976), अमर अकबर एंथनी (1977), दुनिया मेरी जेब में (1979) और पति पत्नी और वो (1978) में उनकी अतिथि भूमिका सफल रही। दूसरी फिल्में; जहरीला इंसान (1974), जिन्दा दिल (1975), दूसरा आदमी (1977), अनजाने में (1978), झूठा कहीं का (1979) और धन दौलत (1980) बॉक्स ऑफिस पर असफल रही।

प्रमुख फिल्में

वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
1975 रफ़ू चक्कर ऋतू
1975 दीवार लीना नारंग

सन्दर्भ

Tags:

ऋषि कपूरदस लाख (1966 फ़िल्म)दो कलियाँदो दूनी चारबेशरम (२०१३ फ़िल्म)लव आज कल (2009 फ़िल्म)सूरज (1966 फ़िल्म)

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

दशरथ माँझीटाइटैनिकविश्व के सभी देशभारतीय संविधान सभाकार्बोहाइड्रेटसंयुक्त राष्ट्रघरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम, 2005भिलावाँक़ुरआनगोविंदा नाम मेराफ़्रान्सीसी क्रान्तिपाटन देवीप्रथम आंग्ल-अफ़ग़ान युद्धलिपिमदारसूर्यशिवराज सिंह चौहानगेटवे ऑफ़ इन्डियाभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलप्राइम वीडियोविज्ञानगाँजानारीवादपंचायती राजमायावती२७ मार्चकोई मिल गयागौतम बुद्धप्रयाग प्रशस्तिसमासबौद्ध धर्मस्वेज़ नहरआदि शंकराचार्यमानव लिंग का आकारसी॰पी॰ जोशीशीतयुद्धभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशजय श्री रामरासायनिक तत्वों की सूचीश्रीनिवास रामानुजन्पत्रकारितान्यायिक पुनरावलोकनमहामृत्युञ्जय मन्त्रराजनीतिक दर्शनॐ नमः शिवायआर्य समाजभीमराव आम्बेडकरनेहरू–गांधी परिवारसत्य नारायण व्रत कथारश्मिका मंदानाईस्ट इण्डिया कम्पनीहड़प्पावैद्यनाथ मन्दिर, देवघरबौद्ध दर्शनब्रह्माण्डगुर्दाकेन्द्रीय विद्यालयहनुमानगुजरातदिल धड़कने दोदिल्ली सल्तनतजम्मू और कश्मीरविश्व-भारती विश्वविद्यालयइस्लामरक्त समूहप्लेटोउपनिषद्जनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्रबाबरतिरुपतिएचआइवीरामदेव पीरदीपावलीछंदप्रेमचंदरघुराज प्रताप सिंहभारतीय संविधान के तीन भागदुर्गा पूजासंगीत🡆 More