द वंडर: ऐतिहासिक नाट्य फ़िल्म

द वंडर 2022 की ऐतिहासिक नाट्य फ़िल्म है जिसका निर्देशन सेबेस्टियन लेलियो ने किया है। यह इसी नाम के 2016 के उपन्यास पर आधारित फ़िल्म है। फ़िल्म के कथानक में, आयरलैंड में आये अकाल के तुरंत बाद एक अंग्रेज नर्स को ग्रामीण आयरिश गांव में भेजा जाता है। वहां उसे एक युवा 'उपवास करने वाली लड़की' की निगरानी के लिए कहा जाता है। कहा जाता है कि वह लड़की बिना कुछ खाए भी चमत्कारिक ढंग से जीवित रहने में सक्षम है। इसमें फ्लोरेंस प्यू मुख्य कलाकार है।

द वंडर का प्रीमियर 2 सितंबर 2022 को टेलुराइड फिल्म फेस्टिवल में हुआ। इसे 2 नवंबर 2022 को सीमित सिनेमाघरों में जारी किया गया। 16 नवंबर 2022 को ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर जारी हुई। इसे आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिली है जिन्होंने इसके प्रोडक्शन डिजाइन और कलाकारों के प्रदर्शन की प्रशंसा की है।

कहानी

1862 में अंग्रेज नर्स, एलिजाबेथ "लिब" राइट को आयरलैंड के एक ग्रामीण गांव में भेजा जाता है। वह क्रीमियन युद्ध में अपनी सेवा दे चुकी है। आयरलैंड में उसे एक उपवास करने वाली लड़की एना ओ'डॉनेल को करीब से देखने का काम सौंपा गया है। उसके परिवार के अनुसार, उसने चार महीने से कुछ नहीं खाया है।

1845 से 1852 तक आये अकाल के कारण समुदाय पर अभी भी डर मंडरा रहा है। कई स्थानीय लोग इस अंग्रेजी नर्स से सावधान हैं। लिब की मुलाक़ात एना के गहरे धार्मिक परिवार से होती है: उसकी माँ रोज़लीन, उसके पिता मैलाची और उसकी बड़ी बहन किटी। रात के खाने में, लिब को पता चलता है कि एना के बड़े भाई की अज्ञात बीमारी से मृत्यु हो चुकी है। लेकिन एना स्वयं अच्छे स्वास्थ्य में दिखाई देती है। वह कहती है कि उसे स्वर्ग से खाना प्राप्त हो रहा है।

अपने आवास पर, लिब का सामना विलियम बर्न से होता है। वह उसी इलाके में पला-बढ़ा है और जिसका परिवार भी अकाल में ख़त्म हो चुका है। वह अब डेली टेलीग्राफ के लिए इस कहानी पर रिपोर्ट बना रहा है। उसका मानना है कि यह सब एक छल है। लिब और विलियम रिश्ते में आ जाते हैं।

लिब को शुरू में कोई धोखे का कोई सबूत नहीं मिलता है। एना दिन में कई बार प्रार्थना करती है और भाग्य के बारे में बात करती है। यह देखते हुए कि उसकी माँ एना को रोज़ मुँह पर शुभरात्रि का चुंबन करती है। लिब निष्कर्ष निकालती है कि कुछ चबाया हुआ भोजन गुप्त रूप से एना को दिया जा रहा है। एना इस बात से इनकार नहीं करती है और कहती है कि यही स्वर्ग से आया हुआ खाना है।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

फ्लोरेंस प्यू

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

विश्व व्यापार संगठनहम साथ साथ हैंउत्तर प्रदेश के मंडलभाषारबीन्द्रनाथ ठाकुरचमारसमाज कार्यबारहखड़ीधीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीभारतीय दण्ड संहिताखाटूश्यामजीमहात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियमबिहार के जिलेईस्ट इण्डिया कम्पनीसनराइजर्स हैदराबादअशोक के अभिलेखरिंगटोनगुजरातकैलास पर्वतमध्य प्रदेशभुगतानमहावीरफ़तेहपुर सीकरीहिन्दू धर्म का इतिहासओम जय जगदीश हरेआदि शंकराचार्यसंयुक्त राज्य अमेरिकाविटामिन डीआदर्श चुनाव आचार संहिताअरुणाचल प्रदेशसमानताजॉनी सिन्सहिन्दू वर्ण व्यवस्थास्वर वर्णभारत निर्वाचन आयोगरमज़ानमहाद्वीपनंद्रे बर्गरभारतीय अर्थव्यवस्थासंधि (व्याकरण)फ्लिपकार्टअरस्तुवृष राशिपुराणत्रिभुजदिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगेअलाउद्दीन खिलजीआम आदमी पार्टीमुग़ल शासकों की सूचीपार्वतीधीरूभाई अंबानीरामचरितमानससूर्यकुमार यादवजयपुररियान परागलोक प्रशासनयूट्यूबहिंदी साहित्यएशियावैद्यनाथ मन्दिर, देवघरनारीवादबैंकमानचित्रराजा का दैवी सिद्धान्तभारत सरकारज़कातमौलिक कर्तव्यभारत में संघवादरामायणज़ुहर की नमाजयौन आसनों की सूचीगुर्जरन्यायहोलीजलियाँवाला बाग हत्याकांडभारतीय रेलवे के ज़ोन और मंडलसिंधु घाटी सभ्यताP (अक्षर)🡆 More