जगुआर

Jaguar animal panthera onca.jpg

जगुआर
जगुआर

जगुआर बिल्ली परिवार का तीसरा सबसे बड़ा सदस्य है। केवल सिंह और बाघ उससे बड़े होते हैं। लेकिन इस छोटे पैरोंवाले गठीले जानवार में सिंह या बाघ से भी अधिक ताकत होती है। वह अपने बड़े-बड़े रदनक दंतों और मजबूत जबड़ों से कठोर-से-कठोर हड्डी को भी काट सकता है और कछुओं की मोटी-से-मोटी खोल को भी भेद सकता है।

जगुआर मध्य एवं दक्षिण अमरीका के वर्षावनों और दलदली मैदानों में रहता है। पहले वह पूरे उत्तरी अमरीका के गरम इलाकों में भी पाया जाता था, लेकिन अब वह उत्तरी अमरीका में केवल मेक्सिको के कुछ भागों में मिलता है।

एक वयस्क जगुआर 2 मीटर (7 फुट से अधिक) लंबा, 60 सेंटीमीटर (2 फुट) ऊंचा और 100 किलो भारी होता है। उसकी खाल चमकीली पीली होती है, जिस पर चिकत्तियों के बड़े-बड़े गोल निशान बने होते हैं। पूर्णतः काला जगुआर भी कभी-कभी देखने में आता है। जगुआर का सिर और शरीर बड़ा और कसा हुआ होता है। पैर छोटे पर खूब मोटे और मजबूत होते हैं। यद्यपि वह काफी खूंखार जीव है, मनुष्यों पर वह बहुत कम हमला करता है।

जगुआर और तेंदुए के शरीर पर लगभग समान निशान बने होते हैं, पर जगुआर के शरीर के निशान अधिक बड़े और कम संख्या में होते हैं। जगुआर के निशानों के बीच में भी चिकत्तियां होती हैं। तेंदुए में ऐसा नहीं होता है। इन दोनों बिडालों की शारीरिक गठन भी अलग प्रकार की होती है। जगुआर अधिक गठीला और बड़ा होता है। उसके पैर छोटे होते हैं। जगुआर का चेहरा चौकोर होता है, जबकि तेंदुए का गोल।

दिन हो या रात, जमीन हो या जल, जगुआर हर समय और हर जगह शिकार कर सकता है। वह दौड़ने, कूदने, तैरने और पेड़ चढ़ने में उस्ताद है। जगुआर के पसंदीदा शिकारों में पेक्कारी (सूअर के समान दिखनेवाले जानवर) और कैपीबेरा (चूहे के वर्ग का पर 50 किलो वजन का जानवर) शामिल हैं। वह हिरण, बंदर, कैमन (मगरमच्छ जैसा जीव), चींटीखोर, पक्षी, छिपकली, सांप और कछुओं को भी खाता है। अन्य बिल्लियों के विपरीत जगुआर सरीसृप वर्ग के प्राणियों को बड़े चाव से खाता है। लगभग 500 साल पहले मनुष्यों द्वारा दक्षिण अमरीका लाई गई गाय-भैंस भी अब इस खूंखार जानवर की आहार सूची में शामिल हो गई हैं।

जगुआर पानी में जाकर भी खूब शिकार करता है। दरअसल वह नदियों, झीलों और दलदलों से कभी दूर नहीं रहता। वह लंबी दूरी तक तैर सकता है और चौड़ी-से-चौड़ी नदियों को भी तैरकर पार करता है। कई बार पानी में बैठे हुए कैपिबेरा और कैमनों को पकड़ने के लिए वह पानी में सीधे छलांग लगा देता है।

ज्यादातर वह रात को ही शिकार करता है। हालांकि वह बड़े जानवरों को आसानी से मार सकता है, लेकिन आमतौर पर वह छिपकली, सांप, कछुए, पक्षी आदि छोटे जीवों का ही शिकार करता है। सिंह, बाघ, तेंदुआ आदि शिकार को मारने के लिए उसकी गर्दन को काटते हैं, लेकिन जगुआर उसके सिर को काटता है। छोटे जीवों को वह आगे के पंजों से थप्पड़ मारकर वश में करता है। कई बार वह जमीन से छलांग लगाकर पेडों की डालियों पर बैठे बंदरों को पकड़ लेता है।

जगुआर साल भर प्रजनन करता है। वह एकांतवासी जीव है। केवल मैथुन के लिए नर और मादा मिलते हैं। उसके बाद मादा नर से दूर चली जाती है। लगभग तीन महीने बाद वह किसी गुफा या मांद में दो या चार शावकों को जन्म देती है। ये शावक जन्म के वक्त अंधे और लगभग एक किलो भारी होते हैं। लगभग तीन महीने का होने पर वे मां के साथ शिकार पर निकलने लगते हैं। वे दो साल तक मां के साथ ही रहते हैं और उसके बाद अपना अलग क्षेत्र बना लेते हैं। वन्य अवस्था में जगुआर की आयु लगभग 20 वर्ष होती है।

आजकल जगुआर बहुत कम दिखाई देते हैं। उनकी घटती संख्या का मुख्य कारण है पशुपालन, खनन और इमारती लकड़ी के लिए दक्षिण अमरीका के वर्षावनों का काटा जाना। जगुआर इन्हीं वनों में रहता है और उनके नष्ट हो जाने से वह भी विलुप्ति की ओर बढ़ता जा रहा है।

Tags:

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

वल्लभ भाई पटेलकुंडली भाग्यप्राचीन भारतीय इतिहास की जानकारी के साधनजीवाणुहिमालयवन्दे मातरम्वैदिक सभ्यताउत्तर प्रदेश विधान सभापृथ्वी का वायुमण्डलजय श्री रामपरिवारअष्टांग योगभारत में आरक्षणशिक्षाबंगाल का विभाजन (1905)रक्त समूहविष्णुसोनाराष्ट्रभाषासूर्यकुमार यादवव्यक्तित्वदेवनागरीकिशोर कुमारदर्शनशास्त्रजन गण मनबाबरमधुमनमोहन सिंहमेसोपोटामियाएकादशी तिथिसंज्ञा और उसके भेदकंप्यूटरपरामर्शभीमला नायकरॉयल चैलेंजर्स बैंगलौरविष्णु सहस्रनामसुमित्रानन्दन पन्तप्राणायामअनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातिवेंकटेश अय्यरसंयुक्त हिन्दू परिवारद्वादश ज्योतिर्लिंगराशियाँखजुराहो स्मारक समूहकेन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्डसमासभारत की संस्कृतिलखनऊसूचना प्रौद्योगिकीमेनका गांधीओम नमो भगवते वासुदेवाय३ मईस्त्री जननांगभक्ति कालहरित क्रांतिबारामती लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रमनीष पांडेआदिवासी (भारतीय)तारक मेहता का उल्टा चश्माअमिताभ बच्चनफ़तेहपुर सीकरीकेंचुआ खादमनुस्मृतिमायावतीपञ्चाङ्गम्लौह अयस्कभैरवबक्सर का युद्धफ्लिपकार्टहिन्दू विवाह अधिनियमआसनयूनाइटेड किंगडम का संविधानभारत के मूल अधिकार, निदेशक तत्त्व और मूल कर्तव्यईमेलनमाज़हिन्दी के संचार माध्यममदारउदारतावादजल प्रदूषण🡆 More