जगदीश राज

जगदीश राज खुराना (1928–2013) पूर्व बॉलीवुड अभिनेता थे। इनका 'समान किरदार अभिनेता' के रूप में गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम अभिलेखित हुआ था।

जगदीश राज
जन्म जगदीश राज खुराना
1928
सरगोधा, ब्रतानी भारत
मौत 28 जुलाई 2013 (आयु 85 वर्ष)
मुम्बई, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
उपनाम बॉलीवुड के पुलिस इंस्पेक्टर, फ़िल्म पुलिस अफ़सर
पेशा अभिनेता
प्रसिद्धि का कारण पुलिस का अभिनय
बच्चे अनीता राज, रूपा मल्होत्रा (पुत्री)

जीवन और कैरियर

जगदीश राज का जन्म सन् 1928 में ब्रिटिश भारत के सरगोधा में (अब पाकिस्तान में) हुआ। इन्होंने 144 फ़िल्मों में पुलिस निरीक्षक का किरदार निभाया था। इनकी पुत्री अनीता राज खुराना भी एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। जगदीश राज ने हम दोनों, काला बाज़ार, जॉनी मेरा नाम, गैंबलर, ड्रीम गर्ल, दीवार जैसी हिट फ़िल्मों में काम किया। 80 और 90 के दशक से फ़िल्मों में उनकी सक्रियता कम होने लगी। उन्होंने देव आनंद से लेकर अमिताभ बच्चन जैसे अत्यधिक सफ़ल अभिनेताओं के साथ काम किया। कुछ फ़िल्मों में इन्होंने न्यायाधीश या चिकित्सक का किरदार भी निभाया। सीआईडी, 12 ओ क्लॉक, कानून, वक्त, रोटी, इत्तेफ़ाक, सफर, जॉनी मेरा नाम आदि फ़िल्मों में पुलिस निरीक्षक का अभिनय मिलने के बाद इन्होंने पुलिस की वर्दी सिलवा ली थी और फ़िल्म निर्माता का फोन आते ही वर्दी के साथ शूटिंग पर पहुंच जाते थे। हॉलिवुड के एक कास्टिंग डायरेक्टर ने फ़िल्मों की लंबी लिस्ट देखकर गिनीज बुक की टीम को जाँच के लिए मुम्बई बुलवाया और फ़िल्मी निरीक्षक का किरदार निभाने का रिकॉर्ड बनाने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में इनका नाम दर्ज हो गया। इन्हें जब फ़िल्म लोहा और नाइंसाफी में पुलिस कमिश्नर का रोल मिला तो उन्होंने कहा था: "चलो, मेरा प्रमोशन तो हुआ।"

सेवा निवृति एवं निधन

जगदीश राज ने 1992 में अपने फ़िल्मी कैरियर से सन्यास ले लिया। अन्तिम समय में वे श्वास संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और 28 जुलाई 2013 को इनका निधन इनके जुहू स्थित घर में हो गया। फ़िल्म निर्देशक राहुल रवैल, फ़िल्म निर्माता अशोक पंडित, अभिनेत्री सौम्या टंडन सहित विभिन्न अभिनेताओं ने उनकी मृत्यु पर शोक प्रकट किया। इनके सम्बंधियों और रिश्तेदारों में उनकी दो पुत्रियाँ अनीता राज एवं रूपा मल्होत्रा और दामाद राकेश मल्होत्रा शामिल हैं।

फ़िल्में

  • खुले आम (25 दिसम्बर 1992)
  • अपराधी (6 नवम्बर 1992)...... जज
  • दीदार (14 अगस्त 1992) (जारी) ...... सभर्वाल
  • पाप का अंत (8 दिसम्बर 1989) (जारी) ...... पुलिस आयुक्त
  • ना इंसाफी (30 जून 1989) (प्रकाशित) ...... पुलिस आयुक्त
  • आसमान से ऊँचा (3 मार्च 1989) (प्रकाशित)
  • आग ही आग (3 अप्रैल 1988) (प्रकाशित) ...... जज
  • मेरा कर्म मेरा धरम (1987) (प्रकाशित) ...... पुलिस निरीक्षक
  • तीसरा किनारा (8 अगस्त 1986) (प्रकाशित)
  • सस्ती दुलहन महंगा दूल्हा (31 जनवरी 1986) (प्रकाशित) ...... माफतलाल
  • महक (2 जुलाई 1985) (प्रकाशित)
  • राम तेरे कितने नाम (15 फ़रवरी 1985) (प्रकाशित) ...... जैलोर
  • सलमा (1985) (प्रकाशित) ...... सलमा के गले की जांच करने वाला चिकित्सक
  • ज़ुल्म का बदला (1985) (प्रकाशित)
  • राम तेरी गंगा मैली (1985)(प्रकाशित).......पुलिस निरीक्षक
  • जीने नहीं दूँगा (26 अक्टूबर 1984) (प्रकाशित) ...... जैलर
  • राज तिकल (31 अगस्त 1984) (प्रकाशित) ...... राजा के हमलावर
  • बॉक्सर (17 फ़रवरी 1984) (प्रकाशित) ...... व्यक्ति जिसकी घड़ी चोरी हो जाती है।
  • मज़दूर (14 अक्टूबर 1983) (प्रकाशित) ...... पुलिस निरीक्षक
  • हम से ना जीता कोई (22 अप्रैल 1983) (प्रकाशित)
  • दीदार-ए-यार (22 अक्टूबर 1982) (प्रकाशित)
  • सवाल (21 मई 1982) (प्रकाशित) ...... इंस्पेक्टर छोडू
  • गोपिचन्द जासूस (19 फ़रवरी 1982) (प्रकाशित) ...... वर्मा
  • दिल-ए-नादान (1982) (प्रकाशित)
  • अग्नी परीक्षा (1982) (प्रकाशित) ...... पुलिस निरीक्षक
  • दुल्हा बिकता है (1982) (प्रकाशित)
  • एक ही भूल (9 अक्टूबर 1981) (प्रकाशित) ...... (विशेष उपस्थिति)
  • सिलसिला (14 अगस्त 1981) (प्रकाशित)
  • मगरूर (20 अप्रैल 1979) (प्रकाशित) ...... पुलिस अधिकारी
  • राम कसम (22 सितम्बर 1978) (प्रकाशित)
  • जग्गू (प्रकाशित)
  • दिल और दीवार (15 सितम्बर 1978) (प्रकाशित)
  • पर्मात्मा (1978) (प्रकाशित)
  • तुम्हारी कसम (1978) (प्रकाशित) ...... पुलिस निरीक्षक (अमान्य)
  • बेशरम (1978) (प्रकाशित) ...... पाण्डे
  • आइना (1977) -- प्रबंध निदेशक (जगदीश राज के रूप में)
  • ईमान धर्म (1977) (प्रकाशित) ...... पुलिस निरीक्षक
  • पापी (1977) (प्रकाशित) ...... इंस्पेक्टर भास्कर
  • ड्रीम गर्ल (1977) (प्रकाशित)
  • दफा 302 (1975) (प्रकाशित) ...... सतीश
  • दीवार (1975) (प्रकाशित) -- जग्गी
  • दो चोर (1972) (प्रकाशित) ...... पुलिस निरीक्षक
  • मेहबूब की मेहन्दी (1971)
  • जॉनी मेरा नाम (1970) (प्रकाशित)........पुलिस निरीक्षक
  • सुहाग .......पुलिस निरीक्षक-खान
  • नानक नाम जहज़ है (1969) (पंजाबी फ़िल्म)
  • एक महल हो सपनों का (खलनायक की भूमिका में)
  • फंटूश - 1954
  • हम दोनों - 1961
  • काला बाज़ार - 1960
  • गैम्बलर - 1971

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर जगदीश राज

Tags:

जगदीश राज जीवन और कैरियरजगदीश राज सेवा निवृति एवं निधनजगदीश राज फ़िल्मेंजगदीश राज सन्दर्भजगदीश राज बाहरी कड़ियाँजगदीश राजगिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्सहिन्दी सिनेमा

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

रूसी क्रांतिभाषाविज्ञानपरिकल्पनाअधिगमवाट्सऐपभारतीय संविधान के संशोधनों की सूचीबेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनाअलाउद्दीन खिलजीकैटरीना कैफ़अर्थशास्त्रक्षत्रियअशोक के अभिलेखमुद्रा (करंसी)सट्टाराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघबीएसई सेंसेक्सगंगा नदीआवर्त सारणीकालिदासप्याज़े का संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्तकंप्यूटरमहेंद्र सिंह धोनीख़िलाफ़त आन्दोलनमलेरियाफिरोज़ गांधीमीरा बाईराममनोहर लोहियालालबहादुर शास्त्रीसामाजिक परिवर्तनसमासस्मृति ईरानीऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीनमहामन्दीसमुद्रगुप्तभारतीय रुपयाबीकानेरसाईबर अपराधअफ़ीमनवरोहणकरीना कपूरलिंग (व्याकरण)भारत का इतिहासपत्रकारिताप्राथमिक चिकित्सा किटआधुनिक हिंदी पद्य का इतिहासनेपालप्रेम मन्दिरलिंगानुपात के आधार पर भारत के राज्यों की सूचीयश दयालबाल वीरलेडी गोडिवाभारतीय राष्ट्रवादए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलामदक्षिणमैथिलीशरण गुप्तभारत के गवर्नर जनरलों की सूचीचाणक्यचुनावराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023भूगोलदुर्गाप्रतिदर्शपाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीमजन गण मनभारत में लैंगिक असमानतारॉयल चैलेंजर्स बैंगलौरधूमावतीईसाई धर्महिन्दी साहित्य का इतिहासभारतीय राजनीतिक दर्शनसांवरिया जी मंदिरराष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा- 2005सुभाष चन्द्र बोससोवियत संघ का विघटनगुप्त राजवंशविष्णुजवान (फ़िल्म)ईमेल🡆 More