चतुरंग

चतुरंग भारत का प्राचीन खेल है। इसे शतरंज, शोगी और मकरक (makruk) आदि खेलों का 'पूर्वज' माना जाता है।

चतुरंग
चतुरंग

चतुरंग के उत्पत्तिस्थान के विषय में लोगों के भिन्न भिन्न मत हैं। कोई इसे चीन देश से निकला हुआ बतलाते हैं, कोई मिस्त्र से और कोई यूनान से। पर अधिकांश लोगों का मत है और ठीक भी है, कि यह खेल भारतवर्ष से निकला है। यहाँ से यह खेल फारस में गया; फारस से अरब में और अरब से यूरोपीय देशों में पहुँचा। फारसी में इसे चतरंग भी कहते हैं। पर अरबवाले इसे शातरंज, शतरंज आदि कहने लगे। फारस में ऐसा प्रवाद है कि यह खेल नौशेरवाँ के समय में हिंदुस्तान से फारस में गया और इसका निकालनेवाला दहिर का बेटा कोई सस्सा नामक था। ये दोनों नाम किसी भारतीय नाम के अपभ्रंश हैं। इसके निकाले जाने का कारण फारसी पुस्तकों में यह लिखा है कि भारत का कोई युद्धप्रिय राजा, जो नौशोरवाँ का समकालीन था, किसी रोग से अशक्त हो गया। उसी का जी बहलाने के लिये सस्सा नामक एक व्यक्ति ने चतुरंग का खेल निकाला। यह प्रवाद इस भारतीय प्रवाद से मिलता जुलता है कि यह खेल मंदोदरी ने अपने पति को बहुत युद्धसक्त देखकर निकाला था। इसमें तो कोई संदेह नहीं कि भारतवर्ष में इस खेल का प्रचार नौशेरवाँ से बहुच पहले था।

चतुरंग पर संस्कृत में अनेक ग्रंथ हैं, जिनमें से चतुरंगकेरली, चतुरंगक्रीड़न, चतुरंगप्रकाश और चतुरंगविनोद नामक चार ग्रंथ मिलते हैं। प्रायः सात सौ वर्ष हुए त्रिभंगाचार्य नामक एक दक्षिणी विद्वान् इस विद्या में बहुत निपुण थे। उनके अनेक उपदेश इस क्रीड़ा के संबंध में हैं। इस खेल में चार रंगों का व्यवहार होता था—हाथी, घोड़ा, नौका और बट्टे (पैदल)। छठी शताब्दी में जब यह खेल फारस में पहुँचा और वहाँ से अरब गया, तब इसमें ऊँट और वजीर आदि बढ़ाए गए और खेलने की क्रिया मे भी फेरफार हुआ।

तिथितत्व नामक ग्रंथ में वेदव्यास जी ने युधिष्ठिर को इस खेल का जो विवरण बताया है, वह इस प्रकार है,—

    चार आदमी यह खेल खेलते थे। इसका चित्रपट (बिसात) ६४ घरों का होता था जिसके चारो ओर खेलनेवाले बैठते थे। पूर्व और पश्चिम बैठनेवाले एक दल में और उत्तर दक्षिण बैठनेवाले दूसरे दल में होते थे। प्रत्यक खिलाड़ी के पास एक राजा, एक हाथी, एक घोड़ा, एक नाव और चार बट्टे या पैदल होते थे। पूर्व की ओर की गोटीयाँ लाल, पश्चिम की पीली, दक्षिण की हरी और उत्तर की काली होती थीं। चलने की रीति प्रायः आजकल के ऐसी ही थी। राजा चारों ओर एक घर चल सकता था। बट्टे या पैदल यों तो केवल एक घर सीधे जा सकते थे, पर दूसरी गोटी मारने के समय एक घर आगे तिरछे भी जा सकते थे। हाथी चारों ओर (तिरछे नहीं) चल सकत था। घोड़ा तीन घर तिरछे जाता था। नौका दो घर तिरछे जा सकती थी। मोहरे आदि बनाने का क्रम प्राय; वैसा ही था, जैसा आजकल है। हार जीत भी कई प्रकार की होती थी। जैसे,—सिंहसन, चतुराजी, नृपाकृष्ट, षट्पद काककाष्ट, बृहन्नौका इत्यादि।

खेल के नियम

चतुरंग के मोहरे
चतुरंग चतुरंग  राजा
चतुरंग चतुरंग  मंत्री
चतुरंग चतुरंग  रथ
चतुरंग चतुरंग  गज
चतुरंग चतुरंग  अश्व
चतुरंग चतुरंग  पदाति

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

भारतशतरंज

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

विधान सभामनमोहन सिंहशिव पुराणसपना चौधरीमैथिलीशरण गुप्तवाराणसीएजाज़ खानमुद्रास्फीतिसच्चर कमिटीएंगलो-नेपाल युद्धशाहबाज़ अहमद (क्रिकेटर)पवन सिंहकाराकाट लोक सभा निर्वाचन क्षेत्ररूसमानक विचलनसनराइजर्स हैदराबादवैद्यनाथ मन्दिर, देवघरभारत का ध्वजवोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेलविवाह संस्काररूसी क्रांतिराष्ट्रभाषाधीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीनदीम-श्रवणशैक्षिक मनोविज्ञानजसोदाबेन मोदीभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानकिशोरावस्थाभारत सरकारउद्यमितारासायनिक तत्वों की सूचीशाहरुख़ ख़ानअनुसंधानउत्तर प्रदेश विधान सभाफलों की सूचीगेहूँकेदारनाथ मन्दिरवैज्ञानिक विधिसनातन धर्म के संस्कारक्रिया (व्याकरण)हिन्दू पंचांगबैंकभारतीय दण्ड संहिताराजनीतिबिहार विधान सभाहिन्दू धर्म का इतिहासअयोध्याध्रुवस्वामिनी (नाटक)चौरी चौरा कांडअमर सिंह चमकीलादमन और दीवपंचायतसाइमन कमीशनतापमानआज़ाद हिन्द फ़ौजविधान परिषदप्राणायामऐश्वर्या राय बच्चनसर्व शिक्षा अभियानबारहखड़ीप्रियंका चोपड़ाभाषाविज्ञानगूगलओम जय जगदीश हरेभुवनेश्वर कुमारनितिन गडकरीशिरडी साईं बाबारोहित शर्माहनुमान जयंतीपश्चिम बंगालसाक्षरता दर के आधार पर भारत के राज्यवैदिक सभ्यताछत्तीसगढ़सामाजीकरणगुर्जरइस्लाम का इतिहासहैदराबाद लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रभक्ति काल🡆 More