चंद्रकांत देवताले: भारतीय साहित्यकार

चंद्रकांत देवताले (जन्म १९३६) का जन्म गाँव जौलखेड़ा, जिला बैतूल, मध्य प्रदेश में हुआ। उच्च शिक्षा इंदौर से हुई तथा पी-एच.डी.

सागर विश्वविद्यालय, सागर से। साठोत्तरी हिंदी कविता के प्रमुख हस्ताक्षर देवताले जी उच्च शिक्षा में अध्यापन कार्य से संबद्ध रहे हैं। देवताले जी की प्रमुख कृतियाँ हैं- हड्डियों में छिपा ज्वर, दीवारों पर खून से, लकड़बग्घा हँस रहा है, रोशनी के मैदान की तरफ़, भूखंड तप रहा है, हर चीज़ आग में बताई गई थी, पत्थर की बैंच, इतनी पत्थर रोशनी, उजाड़ में संग्रहालय आदि। देवताले जी की कविता में समय और सन्दर्भ के साथ ताल्लुकात रखने वाली सभी सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक प्रवृत्तियाँ समा गई हैं। उनकी कविता में समय के सरोकार हैं, समाज के सरोकार हैं, आधुनिकता के आगामी वर्षों की सभी सर्जनात्मक प्रवृत्तियां इनमें हैं। उत्तर आधुनिकता को भारतीय साहित्यिक सिद्धांत के रूप में न मानने वालों को भी यह स्वीकार करना पड़ता है कि देवताले जी की कविता में समकालीन समय की सभी प्रवृत्तियाँ मिलती हैं। सैद्धांतिक दृष्टि से आप उत्तरआधुनिकता को मानें या न मानें, ये कविताएँ आधुनिक जागरण के परवर्ती विकास के रूप में रूपायित सामाजिक सांस्कृतिक आयामों को अभिहित करने वाली हैं। देवताले जी को उनकी रचनाओं के लिए अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इनमें प्रमुख हैं- माखन लाल चतुर्वेदी पुरस्कार, मध्य प्रदेश शासन का शिखर सम्मान। उनकी कविताओं के अनुवाद प्रायः सभी भारतीय भाषाओं में और कई विदेशी भाषाओं में हुए हैं। देवताले की कविता की जड़ें गाँव-कस्बों और निम्न मध्यवर्ग के जीवन में हैं। उसमें मानव जीवन अपनी विविधता और विडंबनाओं के साथ उपस्थित हुआ है। कवि में जहाँ व्यवस्था की कुरूपता के खिलाफ गुस्सा है, वहीं मानवीय प्रेम-भाव भी है। वह अपनी बात सीधे और मारक ढंग से कहते हैं। कविता की भाषा में अत्यंत पारदर्शिता और एक विरल संगीतात्मकता दिखाई देती है।

चंद्रकांत देवताले: भारतीय साहित्यकार
चन्द्रकांत देवताले

सन्दर्भ

Tags:

इंदौरइतनी पत्थर रोशनीउजाड़ में संग्रहालयदीवारों पर खून सेपत्थर की बैंचबैतूलभूखंड तप रहा हैमध्य प्रदेशरोशनी के मैदान की तरफ़लकड़बग्घा हँस रहा हैसागरसागर विश्वविद्यालयहड्डियों में छिपा ज्वरहर चीज़ आग में बताई गई थी१९३६

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

हिन्दी साहित्य का आधुनिक कालजम्मू और कश्मीरसनातन धर्मओशोअग्न्याशयभारत के विभिन्न नामये रिश्ता क्या कहलाता हैकुलधराअनुवादसांख्यिकीमहामृत्युञ्जय मन्त्रद्वितीय विश्वयुद्धमुख्य चुनाव आयुक्त (भारत)घनानन्दपानीपत का तृतीय युद्धनॉटी अमेरिकाहरियाणामतदानमानक विचलनजाटवइंस्टाग्रामआदर्शवादकोणार्क सूर्य मंदिरमहाराष्ट्रपरिवारगुदा मैथुनदिल्लीनीतीश कुमारसम्प्रभुताकुमार विश्वासएडेन मार्करामफ्लिपकार्टश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रहिन्दू धर्मआतंकवादगायत्री मन्त्रमानव भूगोलकोपेन जलवायु वर्गीकरणबीएसई सेंसेक्सड्रीम11भारत में धर्मपृथ्वी की आतंरिक संरचनाश्रम आंदोलनसंस्कृत व्याकरणओम नमो भगवते वासुदेवायजनसंचारराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघसिकंदरभारत की आधिकारिक भाषाएँकन्हैया कुमारभारत की राजनीतिअजंता गुफाएँगोंड (जनजाति)सूरदासलिपिआदर्श चुनाव आचार संहिताभारतीय जनता पार्टीहम साथ साथ हैंभीलकश्यप (जाति)तिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिरजनता दल (यूनाइटेड)राहुल गांधीदक्षिणममता बनर्जीहिमालयकोठारी आयोगनाटकभारतउत्तर प्रदेश विधान सभासमुदायलाल क़िलाभारत का उच्चतम न्यायालयउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीग्रहदैनिक जागरणगलसुआ🡆 More