चंडी दी वार

चंडी दी वार एक वार है जो दशम ग्रंथ के पंचम अध्याय में है। इसे 'वार श्री भगवती जी की' भी कहते हैं। यह मार्कण्डेय पुराण और दुर्गासप्तशती के आधार पर रचा गया है। इसमें देवताओं और असुरों के बीच संगर्ष का वर्णन है। इसमें चण्डी एक मुक्तकारी दैवी शक्ति बन जातीं हैं असत्य के मार्ग पर चलने वालों का विनाश करतीं हैं।

चण्डी दी वार एक दार्शनिक, आध्यात्मिक और वीररस से पूर्ण रचना है। कहीं कहीं 'वार दुर्गा की' भी आया है। चण्डी दी वार, सिख संस्कृति का महत्वपूर्ण भाग है। इसका पहला श्लोक, अरदास का आरम्भिक श्लोक है।

'वार', पंजाबी साहित्य का एक काव्यभेद है जो वर्णनात्मक शैली में लिखा जाता है। "वार" शब्द संस्कृत की "वृ' धातु से व्युत्पन्न है। "कीर्ति', "घेरा', "धावा' (आक्रमण) आदि इसके अर्थ हैं।

चण्डी दी वार के प्रथम भाग का नाम 'चण्डी चरित्र उक्ति बिलास' है जिसमें मार्कण्डेय पुराण में वर्णित कथा आयी है। इसमें दुर्गा, अपना रूप बदलने वाले महिषासुर से युद्ध करतीं हैं और उसकी तथा उसके साथियों की हत्या करतीं हैं। दूसरे भाग में यही कथा पुनः दोहरायी गयी है। चण्डी दी वार के तीसरे भाग में दुर्गासप्तशती की कथा को लिखा गया है।

चंडी दी वार वीर-रस से भरपूर है। निहंग सिंघ इस वाणी का पाठ हर रोज करते हैं। इसमें दशम पिता ने अनेक छन्दों का उपयोग किया है। 'चंडी दी वार' में सर्वप्रथम मां को नमन करने के बाद वे गुरु नानकदेव का स्मरण करते हैं –

    प्रिथम भगौती सिमरि कै गुरु नानक लईं धिआइ॥

फिर गुरु अंगददेव, गुरु अमरदास, गुरु रामदास, गुरु अर्जुन देव, गुरु हरगोबिंद, गुरु हर राय, गुरु हरकिशन सिंह और गुरु तेगबहादुर का स्मरण करते हैं।

    फिर अंगद गुर ते अमरदासु रामदासै होईं सहाइ।
    अरजन हरिगोबिंद नो सिमरौ स्री हरिराइ॥
    स्री हरि किशन धिआईऐ जिस डिठे सभि दुखि जाइ।
    तेग बहादर सिमरिऐ घर न निधि आवै धाइ॥

योद्धा का मन उसके शस्त्र में बसता है। शस्त्र पूजकों की परम्परा वाले देश का एक महानायक और कैसी शुरुआत करेगा जब वह दुष्टों के नाश का संकल्प लिए हो ! गुरु गोविन्द लिखते हैं –

    खंडा प्रिथमै साज कै जिन सभ सैसारु उपाइआ।
    ब्रहमा बिसनु महेस साजि कुदरति दा खेलु रचाइ बणाइआ ॥

अर्थात् परमात्मा! तुमने सबसे पहले खंडा (दुधारी तलवार) धारण किया, फिर संसार का निर्माण किया। अब वे शक्ति की प्रतीक दुर्गा के अवतरण और राम-कृष्ण द्वारा रावण और कंस के संहार का उदाहरण देते हुए शक्ति की उपासना का महत्व बताते है –

    तै ही दुरगा साजि कै दैता दा नासु कराइआ।
    तैथों ही बलु राम लै नाल बाणा दहसिरु घाइआ॥
    तैथों ही बलु क्रिसन लै कंसु केसी पकड़ि गिराइआ॥

सन्दर्भ

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

असुरदसम ग्रंथदुर्गासप्तशतीदेवतामार्कण्डेय पुराणवार (पंजाबी काव्य)

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

पृथ्वी का इतिहासराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूचीमराठा साम्राज्यविश्व स्वास्थ्य संगठनकालीब्लू (2009 फ़िल्म)ईस्ट इण्डिया कम्पनीलोक साहित्यभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीअर्थशास्त्रदक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठनसट्टाफुटबॉलसत्रहवीं लोक सभाफेसबुकभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीफूलन देवीकबड्डीतुमसे अच्छा कौन है (2002 फ़िल्म)गुप्त राजवंशअंजीरमहाराष्ट्रकार्बोहाइड्रेटनमस्ते सदा वत्सलेगरम दलब्लू बीटल (फ़िल्म)पुस्तकालय विज्ञान के पाँच सूत्रमहेंद्र सिंह धोनीराष्ट्रीय शिक्षा नीतिविवाहराममनोहर लोहियापृथ्वी का वायुमण्डलजय श्री कृष्णाउत्तर प्रदेश के मंडलभारत के घोटालों की सूची (वर्ष के अनुसार)आर्य समाजक्रीमिया का युद्धभारत में जाति व्यवस्थाजीमेलभारत का ध्वजसंयुक्त राष्ट्रशक्ति पीठएडोल्फ़ हिटलरआदिवासी (भारतीय)राजेन्द्र प्रसादसचिन तेंदुलकरशेखर सुमनकिशोर कुमारपत्रकारितासतत तथा व्यापक मूल्यांकनये रिश्ता क्या कहलाता हैअलाउद्दीन खिलजीमध्य प्रदेशशिमला समझौताधातु (संस्कृत के क्रिया शब्द)सिंधु घाटी सभ्यतामानव का पाचक तंत्रमानचित्रइस्लाम का इतिहासहल्दीघाटी का युद्धवीर्यअनुवादमुंबई इंडियंसप्रीमियर लीगलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत का उच्चतम न्यायालयख़रबूज़ाउद्यमितारासायनिक तत्वों की सूचीचोल राजवंशस्वर्गपक्षीराजनीतिश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्ररोहित शर्माप्रत्ययभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलसुहाग रात🡆 More