चंडीगढ़ मेट्रो

चंडीगढ़ मेट्रो चंडीगढ़ शहर, चंडीगढ़ केन्द्र शासित प्रदेश के लिए योजनाबद्ध त्वरित यातायात परियोजना है। इस प्रणाली को 4 गलियारों में विभाजित किया गया है, जिसकी कुल लंबाई 37.573 किलोमीटर है।

Chandigarh Metro
चण्डीगढ़ मेट्रो
ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਮੇਟ੍ਰੋ
जानकारी
क्षेत्र चण्डीगढ़, भारत
यातायात प्रकार त्वरित यातायात
लाइनों की संख्या 2
स्टेशनों की संख्या 30
प्रतिदिन की सवारियां 300,000 (योजनाबद्ध)
प्रचालन
संचालक चंडीगढ़ मेट्रो रेल निगम (सी.एम.आर.सी)
गाड़ियों की संख्या 16
ट्रेन की लंबाई 4 डिब्बे
तकनीकी
प्रणाली की लंबाई 37.573 किलोमीटर (23.347 मील) (योजनाबद्ध)

इतिहास

16 अगस्त 2012 को दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी), पंजाब के राज्यपाल और केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रशासक शिवराज पाटिल को चंडीगढ़ मेट्रो परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुत कर चुकी है।

योजना

पहले चरण में, 37.573 किलोमीटर मेट्रो रेल नेटवर्क का निर्माण किया जाएगा, जिसमें से 23.468 किमी उत्थित रेल लाइन के रूप में निर्मित होगी, तथा 14.105 किमी रेल नेटवर्क को भूमिगत रखा जाएगा. प्रथम कॉरिडोर उत्तर से दक्षिण दिशा में कैपिटल परिसर के पास से शुरू हो कर मोहाली तक जायेगा। द्वितीय कॉरिडोर जो की ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर के रूप में भी जाना जाता है, सेक्टर 21, पंचकूला से शुरू हो कर मुल्लांपुर तक जाएगा।

मार्ग

मेट्रो नेटवर्क के विभिन्न गलियारों के लिए प्रस्तावित मार्गों इस प्रकार हैं:

  • कॉरिडोर 1:

खुदा लाहोरा से आईटी पार्क - पंजाब यूनिवर्सिटी, पीजीआई, गवर्नमेंट कॉलेज, जनरल अस्पताल, सेक्टर 17 इंटरचेंज, सेक्टर 8, सेक्टर 7, सेक्टर 26, ग्रेन मार्किट, ट्रांसपोर्ट नगर, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन, मनीमाजरा, के रास्ते लगभग 16.00 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।

  • कॉरिडोर 2:

सिचवालय, चंडीगढ़ सेक्टर 1 से बस टर्मिनल सेक्टर 104 एसएएस नगर, मोहाली - रॉक गार्डन, सेक्टर 9, सेक्टर 17 इंटरचेंज, सेक्टर 17 आईएसबीटी, सेक्टर 22-अरोमा होटल सेक्टर 34, बस टर्मिनल सेक्टर 43, सेक्टर 52, मोहाली सेक्टर 62, सेक्टर 60, सेक्टर 72, सेक्टर 71, सेक्टर 75, सेक्टर 76, सेक्टर 77, सेक्टर 78, सेक्टर 87, सेक्टर 97, सेक्टर 106, सेक्टर 105 के रास्ते लगभग 22.00 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।

  • कॉरिडोर 3:

टिम्बर मार्किट चौक सेक्टर 26 से सेक्टर 38 - दादू माजरा, पूर्व मार्ग और विकास मार्ग के रास्ते लगभग 14.6 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।

  • कॉरिडोर 4:

हाउसिंग बोर्ड चौक से सेक्टर 21, पंचकूला - पंचकूला सेक्टर 17, सेक्टर 16, सेक्टर 15, सेक्टर 14 और सेक्टर 21 के रास्ते लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।

लागत

इस परियोजना पर लगभग 11,375 करोड़ (US$1.66 अरब) कर्च होंगे, जिसमें से चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा 8,995 करोड़ (US$1.31 अरब), पंजाब सरकार द्वारा 1,680 करोड़ (US$245.28 मिलियन), तथा हरियाणा सरकार द्वारा शेष 700 करोड़ (US$102.2 मिलियन) साझे जाएगे। उत्थित रेल लाइन अंश की अनुमानित लागत 140 करोड़ रुपये प्रति किमी और भूमिगत अंश की प्रति किमी 350 करोड़ रुपए है। मेट्रो रेल को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण की अनुमानित लागत 8,995 करोड़ (US$1.31 अरब) है वहीँ द्वितीय चरण की अनुमानित लागत 2,380 करोड़ (US$347.48 मिलियन) है।

सन्दर्भ


Tags:

चंडीगढ़ मेट्रो इतिहासचंडीगढ़ मेट्रो योजनाचंडीगढ़ मेट्रो मार्गचंडीगढ़ मेट्रो लागतचंडीगढ़ मेट्रो सन्दर्भचंडीगढ़ मेट्रोकेन्द्र-शासित प्रदेशचण्डीगढ़

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

गरुड़ पुराणराजस्थान के जिलेक्रिकबज़कहानी (फ़िल्म)महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियमहिन्दू धर्मछायावादसामाजीकरणहिन्दी व्याकरणउद्यमितागायत्री मन्त्रबृहस्पति (ग्रह)एंगलो-नेपाल युद्धप्राथमिक चिकित्सा किटहरियाणाआशिकी 2सोमनाथ मन्दिरनीम करौली बाबाजल प्रदूषणउत्तर प्रदेश विधान सभामौर्य राजवंशएडेन मार्करामदशावतारमिथुन चक्रवर्तीकैटरीना कैफ़प्रकृतिवाद (दर्शन)ज्योतिराव गोविंदराव फुलेद्रौपदी मुर्मूरामधारी सिंह 'दिनकर'विटामिन बी१२अलंकार (साहित्य)सनराइजर्स हैदराबादरबीन्द्रनाथ ठाकुरप्रधान मंत्री उज्ज्वला योजनाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभैरवअन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धनालन्दा महाविहारभारत में महिलाएँचाणक्यअंग्रेज़ी भाषाउत्तराखण्ड में लोकसभा क्षेत्रकिशोर कुमारशास्त्रीय नृत्यअन्य पिछड़ा वर्गभोपाल गैस काण्डभारतीय आम चुनाव, 2014रीति कालविराट कोहलीकालिदासराज्य सभासांख्यिकीएशियाब्लू (2009 फ़िल्म)पश्चिम बंगालध्रुव राठीबिहार विधान सभाआयुष शर्मामानव का पाचक तंत्रबिहार के मुख्यमंत्रियों की सूचीधातु (संस्कृत के क्रिया शब्द)बंगाल का विभाजन (1905)शिक्षण विधियाँअनुसंधानजलियाँवाला बाग हत्याकांडशिव पुराणकांग्रेस का सूरत विभाजनभारतरानी लक्ष्मीबाईबिहार जाति आधारित गणना 2023श्रम आंदोलनन्यूटन के गति नियमघनानन्दराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023द्वितीय विश्वयुद्धमेंहदीपुर बालाजीहनुमान🡆 More