गोण्डा ज़िला भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला है। इस जिले का मुख्यालय गोण्डा है। सरयू और घाघरा नदी के प्रवाह क्षेत्र में बसे होने के नाते यह ज़िला उत्तर प्रदेश के सबसे उपजाऊ जिलों में शामिल है।
गोण्डा ज़िला | |
---|---|
उत्तर प्रदेश में गोण्डा ज़िले की अवस्थिति | |
राज्य | उत्तर प्रदेश भारत |
प्रभाग | देवीपाटन |
मुख्यालय | गोण्डा |
क्षेत्रफल | 4,448 कि॰मी2 (1,717 वर्ग मील) |
जनसंख्या | 3,431,386 (2011) |
शहरी जनसंख्या | करनैलगंज "नवाबगंज "गोण्डा |
साक्षरता | 61.16 per cent |
तहसीलें | तरबगँज" मनकापुर " करनैलगंज "गोण्डा सदर |
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र | गोण्डा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र |
विधानसभा सीटें | गौरा "मनकापुर "तरबगँज "गोण्डा "मेहनोन "कटरा बाजार "करनैलगंज |
आधिकारिक जालस्थल |
इतिहास के एक लम्बे समय प्रवाह में इस जनपद ने अपनी एक विशेष पहचान बना रखी है। प्राचीन काल में इसके वर्तमान भूभाग पर श्रावस्ती का अधिकांश भाग और कोशल महाजनपद फैला हुआ था। महात्मा गौतम बुद्ध के समय इसे एक नयी पहचान मिली। यह उस दौर में इतना अधिक प्रगतिशील एवं समृद्ध था कि महात्मा बुद्ध ने यहाँ २१ वर्ष प्रवास में बिताये थे। गोण्डा जनपद प्रसिद्ध उत्तरापथ के एक छोर पर स्थित है। प्राचीन भारत में यह हिमालय के क्षेत्रों से आने वाली वस्तुओं के अग्रसारण स्थल की तरह काम करता था। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने अपने विभिन्न उत्खननों में इस जिले की प्राचीनता पर प्रकाश डाला है। गोण्डा एवं बहराइच जनपद की सीमा पर स्थित सहेत महेत से प्राचीन श्रावस्ती की पहचान की जाती है। जैन ग्रंथों में श्रावस्ती को उनके तीसरे तीर्थंकर सम्भवनाथ और आठवें तीर्थंकर चंद्रप्रभनाथ की जन्मस्थली बताया गया है। वायु पुराण और रामायण के उत्तरकाण्ड के अनुसार श्रावस्ती उत्तरी कोशल की राजधानी थी जबकि दक्षिणी कोशल की राजधानी साकेत हुआ करती थी। वास्तव में एक लम्बे समय तक श्रावस्ती का इतिहास ही गोण्डा का इतिहास है। सम्राट हर्षवर्धन (शासनकाल ६०६ से ६४७ ई.) के राज कवि बाणभट्ट ने अपने प्रशस्तिपरक ग्रन्थ हर्षचरित में श्रुत वर्मा नामक एक राजा का उल्लेख किया हैं जो श्रावस्ती पर शासन करता था। दंडी के दशकुमारचरित में भी श्रावस्ती का वर्णन मिलता है। श्रावस्ती को इस बात का श्रेय भी जाता है कि यहाँ से आरंभिक कुषाण काल में बोधिसत्व की मूर्तियों के प्रमाण मिलते हैं। लगता है कि कुषाण काल के पश्चात् इस महत्त्वपूर्ण नगर का पतन होने लगा था। राम शरण शर्मा जैसे इतिहासकारों ने इसे गुप्त काल में नगरों के पतन और सामंतवाद के उदय से जोड़कर देखा है।
इसके बावजूद जेतवन का बिहार लम्बे समय तक, लगभग आठवीं एवं नौवीं शताब्दियों तक, अस्तित्व में बना रहा। मध्यकालीन भारत में गोण्डा एक महत्वपूर्ण स्थान बनाये रखने में सफल रहा। सन १०३३ में किंवदंती अनुसार राजा सुहेलदेव ने सैय्यद मसूद गाजी से टक्कर ली थी। यह भी इतिहास का एक रोचक तथ्य है कि दोनों ही शहर-गोण्डा और बहराइच पूरे देश में समादृत हैं। एक दूसरी लड़ाई मसूद के भतीजे हटीला पीर के साथ अशोकनाथ महादेव मंदिर के पास भी हुई थी जिसमें हटीला पीर मारा गया। अशोकनाथ महादेव मंदिर राजा सुहेलदेव द्वारा बनवाया गया था। जिस पर बाद में हटीला पीर का गुम्बद बनवा दिया गया।
गोंडा शहर से लगभग 30 किलो मीटर दूर मां आदि शक्ति दुर्गा मंदिर है जो की ग्राम नारायणपुर जय सिंह पोस्ट चरसड़ी में स्थित है यह इस गांव के सभी कलहंस ठाकुरों की कुलदेवी है। इस मंदिर में एक पिंडी के रूप में माता जी स्वम प्रकट हुई थी। जो की कलंतर में गांव के चौथैया टोला (भगत पट्टी) के श्री गोकुल सिंह कलहंस के परिवार के लोगो ने भव्य मंदिर का निर्माण करवा है। श्री ईश नाथ सिंह कलहंस s/o श्री गोकुल सिंह कलहंस,श्री राम अवध सिंह कलहंस s/o श्री माता बदल सिंह कलहंस नित्य मन्दिर पे पूजा अर्चना करने जाते है। श्री ईश नाथ सिंह कलहंस एवम उनके भतीजे श्री अशोक सिंह कलहंस s/o श्री राम अवध सिंह कलहंस द्वारा भव्य शिव मंदिर का निर्माण करवाया गया है जिस मंदिर की पूजा करने के लिए भक्त के रूप में श्री ठाकुर आनंद प्रताप सिंह कलहंस (चंदन) s/o श्री ईश नाथ सिंह कलहंस जी का नाम मन्दिर में लिखा है जो की अंतर मन से भगवान शिव जी के अनन्य उपासक है। ये वही परिवार है जिसमे लगातार 5 पीढ़ियों से पुलिस की नौकरी चली आ रही है। इस परिवार में डॉक्टर वकील अध्यापक एवम अन्य सभी सरकारी विभाग में कार्यरत है। इस गांव से हर साल कोई न कोई लड़का आर्मी में जाता है। इस गांव के कुलदेव नरसिंह भगवान का भी पिंडी रूप में मंदिर है। जिसकी पूजा श्री ईश नाथ सिंह कलहंस जी की पत्नी एवम उनके टोला की सभी महिलाएं बैशाख पूर्णिमा को गुरधानिया बना के पूजा करती है ।
इस गांव नारायणपुर जयसिंह से 5 किलो मीटर दूर भगवान श्री अगस्त्य जी की जन्म स्थली है। जिस स्थान पे नित्य साल बहव्या मेला लगवाया जाता है इसमें दूर दूर से महिलाएं एवम बच्चा देखने आते है। .
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article गोण्डा जिला, which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.