किज़िल कुम रेगिस्तान

किज़िल कुम या क़िज़िल क़ुम (उज़बेक: Qizilqum; कज़ाख़: Қызылқұм; अंग्रेज़ी: Kyzyl Kum) मध्य एशिया में स्थित एक रेगिस्तान है। इसका क्षेत्रफल २,९८,००० वर्ग किमी (१,१५,००० वर्ग मील) है और यह दुनिया का ११वाँ सबसे बड़ा रेगिस्तान है। यह आमू दरिया और सिर दरिया के बीच के दोआब में स्थित है। इसका अधिकाँश हिस्सा कज़ाख़स्तान और उज़बेकिस्तान में आता है, हालांकि एक छोटा भाग तुर्कमेनिस्तान में भी पड़ता है। तुर्की भाषाओँ में 'किज़िल कुम' का मतलब 'लाल रेत' है और इस रेगिस्तान की रेतों में मिश्रित पदार्थ बहुत से स्थानों में इसे एक लालिमा देते हैं। इस से दक्षिण-पश्चिम में आमू दरिया के पार काराकुम रेगिस्तान पड़ता है जिसके नाम का अर्थ 'काली रेत' है।

किज़िल कुम रेगिस्तान
उज़बेकिस्तान में किज़िल कुम में एक बस्ती से निकलती सड़क
किज़िल कुम रेगिस्तान
अंतरिक्ष से किज़िल कुम - तस्वीर में मध्य में नीचे की तरफ - दाएँ में कैस्पियन सागर है और उस से ज़रा बाएँ में अधिकतर सूखा हुआ अरल सागर, किज़िल कुम दो नदियों की रेखाओं (आमू दरिया और सिर दरिया) के बीच का इलाक़ा है
किज़िल कुम रेगिस्तान
किज़िल कुम में रेत का टीला

विवरण

किज़िल कुम का अधिकतर इलाक़ा लगभग ३०० मीटर की ऊँचाई पर स्थित मैदानी क्षेत्र है हालांकि कुछ जगहों पर ऊँचाईयाँ और द्रोणियाँ हैं। अधिकतर जगहों पर रेतीले टीले हैं, जिन्हें स्थानीय भाषा में 'बरचान' या 'बरख़ान' कहते हैं। पश्चिमोत्तर में सख़्त मिट्टी की मोती परतें हैं जिन्हें 'ताकीर' कहते हैं और जो कुछ-कुछ नमक के मैदान जैसी हैं। किज़िल कुम में आबादी नदियों और नख़्लिस्तानों (ओएसिस) के किनारे मिलती है। गर्मियों में तापमान बहुत ऊँचा जा सकता है और आमू दरिया के किनारे की केरकी नामक बस्ती में जुलाई १९८३ में ५१.७ डिग्री सेंटीग्रेड का तापमान देखा गया था।

अर्थव्यवस्था

किज़िल कुम में बहुत से खनिज हैं, जैसे कि सोना, युरेनियम, ताम्बा, अलूमिनियम, चांदी, प्राकृतिक गैस और पेट्रोल। यहाँ कि मुरुनताऊ सोने की खान मशहूर है जो १९७० के दशक में शुरू हुई थी। यहाँ का इलाक़ा बहुत विशाल और ख़ाली है और जगह-जगह पर झाड़ी और जंगली घासें हैं, इसलिए यहाँ के स्थानीय लोग मवेशी पालन में भी जुटे हुए हैं। नवोई, ज़रफ़शान शहर और उचकुदुक शहर उद्योग के मुख्य केंद्र हैं।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

किज़िल कुम रेगिस्तान विवरणकिज़िल कुम रेगिस्तान अर्थव्यवस्थाकिज़िल कुम रेगिस्तान इन्हें भी देखेंकिज़िल कुम रेगिस्तान सन्दर्भकिज़िल कुम रेगिस्तानअंग्रेज़ी भाषाआमू दरियाउज़्बेक भाषाउज़्बेकिस्तानकज़ाख़ भाषाकज़ाख़िस्तानकाराकुम रेगिस्तानतुर्कमेनिस्तानतुर्की भाषा परिवारदोआबमध्य एशियामरुस्थलसिर दरिया

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

अमिताभ बच्चनमनमोहन सिंहराम तेरी गंगा मैलीमुखपृष्ठभारत का संविधानकारकआदि शंकराचार्यकेरलहिन्दू धर्मतापमानबौद्ध धर्मकिशनगंज लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रचन्द्रगुप्त मौर्यहस्तमैथुनकिशोरावस्थादिल सेस्थायी बन्दोबस्तगुरु गोबिन्द सिंहयौन आसनों की सूचीभूषण (हिन्दी कवि)रस (काव्य शास्त्र)नमाज़मुहम्मदख़िलाफ़त आन्दोलनदैनिक भास्करउधम सिंहराजीव दीक्षितभारतगेहूँसांवरिया जी मंदिरभारतीय राज्यों के वर्तमान राज्यपालों की सूचीकुलधरामहात्मा गांधीराज्य सभाजन गण मनशैक्षिक संगठनविष्णुउपसर्गभारत का इतिहासरविदासहिन्दी पत्रिकाओं की सूचीदिल्लीस्वदेशी आन्दोलनमहाभारत की संक्षिप्त कथाबंगाल का विभाजन (1905)ऐश्वर्या राय बच्चनमुग़ल साम्राज्यलोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूचीसौन्दर्यागोदान (उपन्यास)आदिकालअष्टांग योग२६ अप्रैलअनुच्छेद 370 (भारत का संविधान)शैक्षिक मनोविज्ञान2024 भारतीय आम चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवारों की सूचीविश्व के सभी देशसहजनइन्दिरा गांधीबंगाली साहित्यमध्य प्रदेशविजयनगर साम्राज्यसनराइजर्स हैदराबादउत्तर प्रदेश के ज़िलेकोलकाता नाईट राइडर्सकुंभ राशिमहावीरहनुमान जयंतीकैलास पर्वतपंचायतचिपको आन्दोलनसट्टागुजरातयदुवंशभागवत पुराणआमसोमनाथ मन्दिरनक्सलवादख़रबूज़ा🡆 More