करिश्मा कपूर की फ़िल्में: फ़िल्मों की सूची

करिश्मा कपूर भारतीय फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री है जो हिन्दी फिल्मों में दिखाई दी हैं। उन्होंने 1991 में रूमानी फिल्म प्रेम कैदी के साथ सत्रह वर्ष की उम्र में अपने अभिनय की शुरुआत की। 1992-1996 के बीच; वह नाट्य फिल्म जिगर (1992), अनाड़ी (1993), राजा बाबू और सुहाग (1994), हास्य फिल्में गोपी किशन (1994), कुली नं॰ 1 (1995) और साजन चले ससुराल और एक्शन थ्रिलर जीत (1996), जिसमें उनकी सलमान खान और सनी देओल के साथ जोड़ी बनाई गई थी, समेत कई सफल फिल्मों में शामिल रही। व्यावसायिक रूप से सफल फिल्मों में भाग लेने के बावजूद, पुरुष-वर्चस्व वाली फिल्मों में प्रेमिका के छोटे किरदारों को निभाने के लिए उनकी आलोचना की गई।

करिश्मा कपूर की फ़िल्में: फ़िल्मों की सूची
करिश्मा का 2013 का चित्र

करिश्मा ने फिर खुद को आमिर खान की सह-अभिनीत रूमानी नाट्य फिल्म राजा हिन्दुस्तानी (1996) के साथ बॉलीवुड की अग्रणी अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया। इस फिल्म से उन्हें आलोचकों से प्रशंसा प्राप्त हुई और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार उन्होंने अर्जित किया। अगले वर्ष, उन्हें यश राज की उत्पादित संगीतमय रूमानी फिल्म दिल तो पागल है में शाहरुख खान के विपरीत अड़ियल नर्तकी चित्रित करने के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। इसके बाद, उन्होंने कई वर्षों तक ब्लॉकबस्टर फिल्मों में प्रमुख भूमिका निभाई, जिनमें हास्य फिल्में हीरो नं॰ 1 (1997) और बीवी नं॰ 1 (1999), पारिवारिक नाट्य फिल्म हम साथ-साथ हैं (1999), और हास्य प्रेमकहानी फिल्म दुल्हन हम ले जायेंगे (2000) शामिल हैं। आतंकवाद पर आधारित नाट्य फिल्म फिज़ा (2000) में ऋतिक रोशन के चरित्र की एक भ्रमित बहन के उनके प्रशंसनीय प्रदर्शन ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर आलोचकों का पुरस्कार जिताया। अगले वर्ष, उन्होंने जीवनी फिल्म ज़ुबैदा (2001) में वास्तविक जीवन की अभिनेत्री जुबेदा बेगम को चित्रित किया, जिससे उन्होंने फिल्मफेयर में दूसरा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार अर्जित किया। बाद में 2002 में, उन्होंने परेशान बहु को नाट्य फिल्म शक्ति: दि पावर में चित्रित किया।

2003 में, करिश्मा ने व्यवसायी संजय कपूर से विवाह किया और फिल्मों से अवकाश ले लिया, हालांकि वह सहारा वन की टेलीविज़न श्रृंखला करिश्मा - द मिरक्लेस ऑफ़ डेस्टिनी (2003-2004) में दिखाई दीं और इस समय के दौरान हस्तियों के नृत्य शो नच बलिए (2008-2009) सहित विभिन्न रियलिटी शो में प्रतिभा जज (judge) का कार्य किया। 2011 में, उन्होंने एक्शन थ्रिलर बॉडीगार्ड में छाया की भूमिका के लिए अपनी आवाज प्रदान की, जो कि सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक है। उन्होंने नाट्य फिल्म डेंजरस इश्क (2012) के साथ फिल्मों में वापसी की- जिसमें उन्होंने चार अलग-अलग शताब्दियों से चार अलग-अलग किरदार निभाए। फिल्म और उनके प्रदर्शन को मिश्रित समीक्षाएं मिलीं। डेंजरस इश्क के जारी होने के बाद, उन्होंने फिर से फिल्मों से अवकाश लिया।

फ़िल्में

वर्ष फिल्म भूमिका निर्देशक टिप्पणी सन्दर्भ
1991 प्रेम क़ैदी नीलिमा के. मुरली मोहन राव
1992 पुलिस ऑफिसर बिजली अशोक गायकवाड़
1992 जागृति शालू सुरेश कृष्णा
1992 निश्चय पायल इस्माइल श्रॉफ
1992 सपने साजन के ज्योति लॉरेंस डिसूज़ा
1992 दीदार सपना सक्सेना प्रमोद चक्रवर्ती
1992 जिगर सुमन फारुख सिद्दीकी
1993 अनाड़ी राज नंदिनी के. मुरली मोहन राव
1993 मुकाबला करिश्मा टी. रामा राव
1993 संग्राम मधु लॉरेंस डिसूज़ा
1993 शक्तिमान प्रिया के सी बोकाड़िया
1993 धनवान अंजलि चोपड़ा कसीनथुनी विश्वनाथ
1994 प्रेम शक्ति गौरी / करिश्मा शीबू मित्रा
1994 राजा बाबू मधु डेविड धवन
1994 दुलारा प्रिया विमल कुमार
1994 खुद्दार पूजा इकबाल दुर्रानी
1994 अंदाज़ जया डेविड धवन
1994 अंदाज़ अपना अपना करिश्मा / रवीना राजकुमार संतोषी
1994 ये दिल्लगी अज्ञात नरेश मल्होत्रा विशेष उपस्थिति
1994 आतिश पूजा संजय गुप्ता
1994 सुहाग पूजा कुकू कोहली
1994 गोपी किशन बरखा मुकेश दुग्गल
1995 जवाब सुमन अजय कश्यप
1995 मैदान-ए-जंग तुलसी के सी बोकाड़िया
1995 कुली नं॰ 1 मालती डेविड धवन
1996 पापी गुड़िया करिश्मा लॉरेंस डिसूज़ा
1996 मेघा मेघा मोहनजी प्रसाद
1996 साजन चले ससुराल पूजा डेविड धवन
1996 कृष्णा रश्मि दीपक शिवदसानी
1996 जीत काजल राज कँवर
1996 बाल ब्रह्मचारी आशा प्रकाश मेहरा
1996 सपूत पूजा जगदीश शर्मा
1996 राजा हिन्दुस्तानी आरती धर्मेश दर्शन फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
1996 रक्षक सुमन सिन्हा अशोक होंडा
1996 अजय मनोरमा सुनील दर्शन
1997 जुड़वा माला डेविड धवन
1997 हीरो नं॰ 1 मीना नाथ डेविड धवन
1997 लहू के दो रंग हिना मेहुल कुमार
1997 मृत्युदाता रेनुका मेहुल कुमार
1997 दिल तो पागल है निशा यश चोपड़ा फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार
राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार
1999 सिलसिला है प्यार का वंशिका माथुर श्रबानी देवधर
1999 बीवी नं॰ 1 पूजा डेविड धवन
1999 हसीना मान जायेगी रितु वर्मा डेविड धवन
1999 हम साथ साथ हैं सपना सूरज बड़जात्या
1999 जानवर सपना सुनील दर्शन
2000 दुल्हन हम ले जायेंगे सपना डेविड धवन
2000 चल मेरे भाई सपना डेविड धवन
2000 हम तो मोहब्बत करेगा गीता कपूर कुंदन शाह
2000 फिज़ा फिज़ा खालिद मोहम्मद फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
2000 शिकारी राजेशवरी रावल एन चन्द्रा
2001 ज़ुबैदा ज़ुबैदा बेगम श्याम बेनेगल सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर आलोचकों का पुरस्कार
2001 आशिक पूजा इन्द्र कुमार
2001 एक रिश्ता निशा थापर सुनील दर्शन
2002 हाँ... मैंने भी प्यार किया पूजा कश्यप धर्मेश दर्शन
2002 शक्ति नंदिनी कृष्णा वाम्सी
2002 रिश्ते कोमल इन्द्र कुमार
2003 बाज़ नेहा चोपड़ा टिन्नू वर्मा
2006 मेरे जीवन साथी नताशा सुनील दर्शन
2007 ओम शांति ओम स्वयमेव फराह खान "दीवानगी दीवानगी" गीत में विशेष उपस्थिति
2011 बॉडीगार्ड छाया सिद्दिकी केवल आवाज
2012 डेंजरस इश्क संजना / गीता / सलमा / पारो विक्रम भट्ट
2013 बॉम्बे टॉकीज़ स्वयमेव कई "अपना बॉम्बे टॉकीज़" गाने में विशेष उपस्थिति
2018 ज़ीरो स्वयमेव आनंद एल राय विशेष उपस्थिति, 21 दिसम्बर 2018 को प्रदर्शित होगी

टेलिविजन

वर्ष शीर्षक भूमिका Ref(s)
2003–2004 करिश्मा - द मिरक्लेस ऑफ़ डेस्टिनी देवयानी / अवनी
2008 आजा माही वे प्रतिभा जज
2008–2009 नच बलिए प्रतिभा जज
2009 हंस बलिए प्रतिभा जज

टिप्पणी

सन्दर्भ

Tags:

अनाड़ी (1993 फ़िल्म)करिश्मा कपूरकुली नं॰ 1गोपी किशनजिगर (फ़िल्म)जीत (1996 फ़िल्म)प्रेम क़ैदीराजा बाबूसनी देओलसलमान ख़ानसाजन चले ससुरालसुहाग (1994 फ़िल्म)

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

विद्यालयभारत के राजवंशों और सम्राटों की सूचीमधुअरस्तु का अनुकरण सिद्धांतराशी खन्नायश दयालभारत के विश्व धरोहर स्थलसॉफ्टवेयरवस्तु एवं सेवा कर (भारत)दिल सेमहिपाल लोमरोरकुंडली भाग्यलड़कीईमेलभारत की जनगणनाउत्तर प्रदेशसोमनाथ मन्दिरइलेक्‍ट्रानिक मतदान मशीनभारत की राजभाषा के रूप में हिन्दीशाहरुख़ ख़ानदूधराष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा- 2005गेहूँअयोध्याब्रह्माण्डभाषाविज्ञानहनुमान चालीसाइंडियन प्रीमियर लीगमकर राशिभारत में लैंगिक असमानताऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूचीसंगठनप्रबन्धनसमाजशास्त्रमताधिकारपवन सिंहजनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्रराजस्थानअसदुद्दीन ओवैसीलालू प्रसाद यादवदिनेश कार्तिकशिक्षण विधियाँआदर्श चुनाव आचार संहिताफ़तेहपुर सीकरीसैम मानेकशॉलता मंगेशकरधर्मेन्द्रये रिश्ता क्या कहलाता हैवोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेलईस्ट इण्डिया कम्पनीशारीरिक शिक्षामराठा साम्राज्यसिख धर्मतमन्ना भाटियारीमा लागूराममनोहर लोहियाआईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षामुद्रा (करंसी)कहानी (फ़िल्म)प्राथमिक चिकित्सा किटहिंदी की विभिन्न बोलियाँ और उनका साहित्यमानव मस्तिष्कलिंग (व्याकरण)वल्लभ भाई पटेलयुगस्वास्थ्य शिक्षारॉयल चैलेंजर्स बैंगलौरविवाहबाल विकासनक्सलवादलेडी गोडिवाचुनावचौरी चौरा कांडपानीपत का प्रथम युद्धशनि (ज्योतिष)गुदा मैथुन🡆 More