इरफ़ान ख़ान

साहबजादे इरफ़ान अली ख़ान (जन्मः ७ जनवरी १९६७, मृत्यु: २९ अप्रैल २०२० ) फिल्म व टेलीविजन के अभिनेता थे। उन्होने द वारियर, मकबूल, हासिल, द नेमसेक, रोग जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। हासिल फिल्म के लिये उन्हे वर्ष २००४ का फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। वे हिन्दी सिनेमा की ३० से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। इरफान हॉलीवुड में भी एक जाना पहचाना नाम हैं। वह ए माइटी हार्ट, स्लमडॉग मिलियनेयर, लाइफ ऑफ़ पाई और द अमेजिंग स्पाइडर मैन फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। 2011 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया। 60वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2012 में इरफ़ान खान को फिल्म पान सिंह तोमर में अभिनय के लिए श्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार दिया गया। 2017 में प्रदर्शित हिंदी मीडियम फिल्म के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया। 2020 में प्रदर्शित अंग्रेज़ी मीडियम उनकी प्रदर्शित अंतिम फ़िल्म रही।

इरफ़ान ख़ान
इरफ़ान ख़ान
इरफ़ान अली ख़ान
जन्म साहबजादा इरफ़ान अली ख़ान
07 जनवरी 1967
टोंक, राजस्थान, भारत
मौत 29 अप्रैल 2020(2020-04-29) (उम्र 53)
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
मौत की वजह कैंसर
राष्ट्रीयता भारतीय
उपनाम इरफान
पेशा फिल्म अभिनेता, चलचित्र निर्माता
कार्यकाल 1985–2020
जीवनसाथी सुतापा देवेन्द्र सिकदर (वि॰ 1995)
बच्चे 2

जीवनी

प्राथमिक जीवन और शिक्षा

इरफ़ान खान का जन्म राजस्थान में, एक मुस्लिम परिवार में, सईदा बेगम खान और यासीन अली खान के घर पर हुआ था। उनके माता-पिता टोंक जिले के खजुरिया गाँव से थे और टायर का कारोबार चलाते थे। उनका परिवार टोंक के नवाब परिवार से ताल्लुक रखता था। उन्होंने अपना बचपन टोंक तथा जयपुर में बिताया। जयपुर में उन्होंने स्कूली शिक्षा प्राप्त की तथा कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इरफान और उनके सबसे अच्छे दोस्त सतीश शर्मा क्रिकेट में अच्छे थे तथा बाद में, उन्हें साथ में को सीके नायडू प्रतियोगिता के लिए 23 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों हेतु प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कदम रखने के लिए चुना गया था। दुर्भाग्य से, धन की अभाव के कारण वे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नहीं पहुँच सके।

उन्होंने 1984 में नई दिल्ली में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) में अध्ययन करने के लिए छात्रवृत्ति अर्जित की और वहीं से अभिनय में प्रशिक्षण प्राप्त किया।

निजी जीवन

23 फरवरी 1995 को, उन्होंने ने फिल्म लेखक और साथी एनएसडी स्नातक सुतापा सिकदर से शादी की। उनके दो बेटे हैं: बाबिल और अयान। इंडिया टुडे को २०११ में दिए गए एक साक्षात्कार में सिकदर ने उनके बारे में कहा, "वो हमेशा फोकस्ड रहते हैं। मुझे याद है कि वो घर आकर, सीधे बेडरूम जाकर किताबें पढ़ने लगते थे।" 2012 में उन्होंने अपने नाम की अंग्रेजी वर्तनी "Irfan" में बीच में एक अतिरिक्त "R" (आर) डालकर "Irrfan" कर दिया क्योंकि उनके मुताबिक उन्हें अपने नाम में एक अतिरिक्त स्वर की ध्वनि पसंद है। 2016 में, उन्होंने खान को उनके नाम से हटा दिया क्योंकि वह चाहते थे कि उनका काम उन्हें परिभाषित करे, न कि उनका वंश।

निधन

इरफ़ान खान का निधन २९ अप्रैल २०२० को मुम्बई की कोकीलाबेन अस्पताल में हुआ था, जहाँ वे बृहदान्त्र संक्रमण से भर्ती थे। ठीक चार दिन पहले उनकी माता का जयपुर में निधन हुआ था जिसके अंतिम दर्शन नहीं कर पाये थे। वर्ष २०१८ में उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर (अंत:स्रावी ट्यूमर) का पता चला था, जिसके बाद वे एक साल के लिए ब्रिटेन में इलाज हेतु रहे। एक वर्ष की राहत के बाद वे पुनः कोलोन संक्रमण की शिकायत से मुम्बई में भर्ती हुए। इस बीच उन्होंने अपनी फ़िल्म अंग्रेज़ी मीडियम की शूटिंग की, जो उनकी अंतिम फिल्म थी। उन्हें अंत:स्रावी कैंसर था, जोकि हॉर्मोन-उत्पादक कोशिकाओं का एक दुर्लभ प्रकार का कैंसर है।

प्रमुख फिल्में

वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
2020 अंग्रेज़ी मीडियम लड़की के पिता की मुख्य भूमिका में
2018 कारवां
ब्लैकमेल
2017 करीब करीब सिंगल योगी
डूब (फ़िल्म) जावेद हसन बंगाली
हिंदी मीडियम
2013 डी-डे वली खान
द लंच बॉक्स
2011 ये साली ज़िन्दगी अरुण
सात खून माफ़ वासिउल्लाह खान
थैंक यू विक्रम
2010 राईट या राँग विनय पटनायक
हिस्स विक्रम गुप्ता
नोक आउट बच्चू/ टोनी खोसला
2009 एसिड फैक्ट्री काइज़र
बिल्लू बारबर बिल्लू/विलास परदेसी
न्यूयॉर्क रोशन (ऍफ़बीआई ऑफिसियल)
2008 भोपाल मूवी
स्लमडॉग मिलियनेयर पुलिस इंस्पेक्टर
क्रेजी 4 डॉ॰ मुखर्जी
देहली 6
रोड टू लद्दाख शफ़ीक
संडे कुमार
2007 लाइफ़ इन ए... मेट्रो मोंटी
अ माइटी हार्ट
पार्टीशन अंग्रेजी फ़िल्म
मेरीडीयन देवराज
माइग्रेशन अभय
2006 द नेमसेक
द किलर
यूँ होता तो क्या होता
सैनिकुडु तेलुगु फ़िल्म
सिर्फ़ २४ घंटे
मिस्टर १००%
2005 दुबई रिटर्न
रोग
बुलेट
7½ फेरे मनोज
चेहरा चन्द्रनाथ दीवान
चॉकलेट
गरम
2004 शैडो ऑफ टाइम अंग्रेजी फ़िल्म
आन
चरस
2003 मकबूल मकबूल
हासिल
द बाइपास पुलिस वाला
धुंध अजीत खुराना
फुटपाथ शेख
सुपारी
2002 काली सलवार
गुनाह ए सी पी दिग्विजय पाँडे
बोकशू द मिथ अंग्रेजी फ़िल्म
प्रथा अंग्रेजी फ़िल्म
2001 द वॉरियर
कसूर
2000 घात
1998 सच अ लौंग जर्नी
बड़ा दिन पुलिस इंस्पेक्टर
1997 प्राइवेट डिटेक्टिव इंस्पेक्टर ख़ान
1994 वादे इरादे
1991 एक डॉक्टर की मौत
1990 चाणक्य
दृष्टि राहुल
1989 कमला की मौत अजीत
1988 सलाम बॉम्बे

टीवी धारावाहिक व डॉक्यूमेंट्री फिल्म

वर्ष धारावाहिक चरित्र टिप्पणी
1994 द ग्रेट मराठा नजीबुद्दौला (रोहिल्ला सरदार)
1994 चंद्रकांता (टीवी शृंखला) बद्रीनाथ
1992 चाणक्य सेनापति भद्रसाल

नामांकन और पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

नागरिक सम्मान

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

विकिमीडिया कॉमन्स पर Irrfan Khan से सम्बन्धित मीडिया है।

Tags:

इरफ़ान ख़ान जीवनीइरफ़ान ख़ान प्रमुख फिल्मेंइरफ़ान ख़ान नामांकन और पुरस्कारइरफ़ान ख़ान सन्दर्भइरफ़ान ख़ान बाहरी कड़ियाँइरफ़ान ख़ानअंग्रेज़ी मीडियमअभिनेताद अमेजिंग स्पाइडर मैनद नेमसेक (2006 फ़िल्म)पद्म श्रीपान सिंह तोमर (फिल्म)फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कारफ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कारमकबूल (2003 फ़िल्म)राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्काररोग (2005 फ़िल्म)लाइफ ऑफ़ पाईस्लमडॉग मिलियनेयरहासिल (2003 फ़िल्म)हिंदी मीडियम (फ़िल्म)हिन्दी सिनेमाहॉलीवुड

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

भारत में धर्मनिरपेक्षतापठान (फ़िल्म)आदिवासी (भारतीय)राहुल गांधीन्यायजीव विज्ञानदेवों के देव... महादेवसामाजिक परिवर्तनहिन्दू धर्महरियाणारस (काव्य शास्त्र)काशी विश्वनाथ मन्दिरशिवलिंगपलाशभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनसामंतवाददिल्लीईसाई धर्मदिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगेबिहार२९ मार्चजवाहरलाल नेहरूकृष्‍णानन्‍द रायशनि (ज्योतिष)जन गण मनदांडी मार्चआदिकालभारत में इस्लामजैन धर्मअफ़ज़ल अंसारीकृषिदुबईद्वारकाहम साथ साथ हैंभारत में पुलिस पद और प्रतीक चिन्हविटामिन बी१२कल्याण, महाराष्ट्रकुंडली भाग्यमायावतीव्यक्तित्वहिन्दी के संचार माध्यमपानीपत का प्रथम युद्धरिंगटोनसट्टादहेज प्रथाअनुष्का शर्माशिवाजी जयंतीहेमा मालिनीहोलिका दहनएकनाथ शिंदेचंद्रयान-3आशिकीगलसुआहरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूचीपर्यावरण संरक्षणहनु मानभगत सिंहरीति कालसोनम वांगचुकबिहारी (साहित्यकार)काराम मंदिर, अयोध्याएल्विश यादवमृदाविधान सभाभारतीय आम चुनाव, 2019मनुस्मृतिशाह जहाँभारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरणगुड़ी पड़वाभारतीय अर्थव्यवस्थातराइन का युद्ध१८५७ का प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्रामप्रथम विश्व युद्धअली इब्न अबी तालिबडिम्पल यादवभैरवक्षत्रियशेर शाह सूरी🡆 More