अस्थि मज्जा: अस्थिमज्जा कैंसर

मज्जा या मेरु (अंग्रेज़ी: बोन मैरो) अस्थियों (हड्डियों) के अन्दर भरा हुआ एक मुलायम ऊतक होता है। वयस्कों में बड़ी अस्थियों में मज्जा रक्त कोशिकाएं निर्माण करने में सहायक होता है। इसमें कुल शरीर भार का ४% समाहित रहता है, यानि लगभग २.६ कि.ग्रा, वयस्कों में।

अस्थि मज्जा: अस्थिमज्जा कैंसर
चौपाये जानवरों की अस्थिमज्जा
अस्थि मज्जा: अस्थिमज्जा कैंसर
ग्रे शरीर विज्ञान में बोन मैरो/ मज्जा कोशिका

अस्थिमज्जा, गूदे के समान मृदु ऊतक है जो सब अस्थियों के स्पंजी भाग के अवकाशों में, लंबी अस्थिओं की मध्यनलिका की गुहा में और बड़े आकार की हेवर्सी नलिकाओं में पाया जाता है। मज्जा रक्त कोशिकाओं का उत्पादन करने वाली स्टेम कोशिकाओं से भरी होती हैं, जो श्वेत रक्त कोशिकाओं, लाल रक्त कोशिकाओं या प्लेटलेट्स में विकसित होती हैं। अस्थिमज्जा स्टेम कोशिकाओं का लगातार उत्पादन करती रहती हैं और ये हमारे शरीर की आवश्यकता के अनुसार ही अलग-अलग प्रकार की कोशिकाओं को विकसित करती हैं।

भिन्न-भिन्न अस्थियों में और अणु के अनुसार उसके संघटन में अंतर होता है। मज्जा दो प्रकार की होती है - पीली और लाल।

पीली मज्जा का आधार तांतव ऊतक होता है जिसमें रक्तवाहिकाएँ और कोशिकाएँ पाई जाती हैं जिनमें अधिकांश वसाकोशिकाएँ होती हैं। कुछ लाल मज्जा के समान कोशिकाएँ मिलती हैं।

लाल मज्जा का आधार संयोजी ऊतक होता है जिसके ढाँचे के जाल में रजतरागी (अरजीरॉफिलिक) तंतु और उससे संबंधित जीवाणुभक्षी कोशिकाएँ तथा कई प्रकार की रक्तकणिकाएँ और उनके पूर्वगामी रूप, कुछ वसाकोशिकाएँ तथा कुछ लिंफ पर्व होते हैं।

सन्दर्भ

Tags:

अंग्रेज़ी भाषाअस्थिऊतकरक्त कोशिका

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

महावीरगायत्री मन्त्रपृथ्वीराज चौहानगुजरातदैनिक जागरणमानवाधिकारसौन्दर्यारॉयल चैलेंजर्स बैंगलौरभारत की राजनीतिअक्षय तृतीयाभारतीय आम चुनाव, 2024आधुनिक हिंदी गद्य का इतिहासमनमोहन सिंहसंक्षेपणगुरु नानकभारतीय रुपयाभारतीय मसालों की सूचीइरफ़ान ख़ानविज्ञापनवृन्दावनसाथ निभाना साथियावर्णमालास्वामी विवेकानन्दखारे पानी का सागरराजा रवि वर्माराज्यकृषिजगन्नाथ मन्दिर, पुरीफ्लिपकार्टशिव ताण्डव स्तोत्रभारत छोड़ो आन्दोलनकेदारनाथ मन्दिरबाल विकासअखिलेश यादवअरविंद केजरीवालआतंकवादग़ज़लअसदुद्दीन ओवैसीराशी खन्नाभारत में सामाजिक धार्मिक सुधार आंदोलनभारतीय राजनीतिक दर्शनकल्याण, महाराष्ट्रअकबरजैविक खेतीमुद्रा (करंसी)भारत रत्‍नहिंगलाज माता मन्दिरऋतुमहाराष्ट्रमिचेल स्टार्ककेन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्डआदमहिन्दू वर्ण व्यवस्थाहिन्दी व्याकरणसुहाग रातभारत सरकारशनि (ज्योतिष)प्याज़े का संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्तगोदावरी नदीभारत की राजभाषा के रूप में हिन्दीजेक फ्रेजर-मैकगर्कबड़े मियाँ छोटे मियाँखजुराहोअमेठी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रलक्ष्मीकारकनिकाह हलालाहर्षवर्धनकामसूत्रआल्हाप्रथम विश्व युद्धसुनील नारायणसकल घरेलू उत्पादस्मृति ईरानीइन्दौरजनजातिनिदेशक तत्त्वमानव दाँत🡆 More