सामग्री अस्वीकरण

साधारण – जोखिम – चिकित्सा – वैधानिक – सामग्री

विकिपीडिया में आपत्तिजनक सामग्री पाई जा सकती है।

विकिपीडिया में कई विषयों पर लाखों लेख हैं। इन लेखों का अपेक्षाकृत बहुत कम अंश शिक्षण, सरकारी तथा व्यावसायिक संस्थानों एवं अभिभावकों द्वारा नियंत्रित किया जाता है।

  • विकिपीडिया पर कुछ लेखों में ऐसी भाषा का प्रयोग किया जाता है, जिसे कुछ पाठकों द्वारा अभद्र, अश्लील एवं अपमानजनक माना जाता है। देखें विकिपीडिया:आपत्तिजनक सामग्री
  • लेखों में ऐसे चित्र, ध्वनियां अथवा लिखित प्रतिरूप हो सकते हैं, जो कुछ सभ्यताओं द्वारा संरक्षित हो।
  • विकिपीडिया में कई चित्र हैं, जिसमें से कुछ को कुछ पाठकों द्वारा आपत्तिजनक माना जा सकता है। उदाहरणस्वरूप, कुछ लेखों में हिंसा, मानव शरीर के अंग अथवा यौन कृत्य चित्रित किए जा सकते हैं।
  • विकिपीडिया में कई विषयों पर खुल कर चर्चा होती है। इनमें से कई चर्चित विषयों पर कुछ न्यायालयों में मुकद्दमे चल रहे हैं तथा कुछ में संकटजनक अथवा जोखिम भरी जानकारी पाई जा सकती है (देखें: विकिपीडिया:साधारण अस्वीकरण तथा विकिपीडिया:जोखिम अस्वीकरण)।
  • विकिपीडिया पर त्रुटियां पाई जा सकती हैं।
  • चूँकि विकिपीडिया जनता से योगदान के लिए खुला हैं, विकिपीडिया पर किसी भी समय बर्बरता मौजूद हो सकती है।
  • विकिपीडिया पर चिकित्सीय, वैधानिक अथवा अन्य जानकारी हो सकती है, जो कि सामान्यतः पेशेवरों के अनुसार होती है। विकिपीडिया पर प्रस्तुत जानकारी को पेशेवरों की सलाह के स्थान पर ग्रहण नहीं किया जा सकता। कृपया ध्यान दें: विकिपीडिया चिकित्सीय अथवा वैधानिक सलाह नहीं देता है।

विकिपीडिया की वर्तमान नीति में ऐसी सामग्री शामिल है, बशर्ते वह हमारी मौजूदा नीतियों (विशेष रूप से तटस्थ दृष्टिकोण) और संयुक्त राज्य अमेरिका के कानूनों (जहाँ विकिपीडिया के सर्वर है) का उल्लंघन नहीं करती हो।

विकिपीडिया एक जारी कार्यक्रम है, तथा कई लेखों में त्रुटियां, पूर्वाग्रह, प्रतिरूप मौजूद हैं। हम पाठकों को इन समस्याओं से निजाद पाने में सहायता करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। अधिकांशतः लेख पूर्ण अथवा आंशिक रूप से ऐसे व्यक्तियों द्वारा लिखे जाते हैं, जो विशेषज्ञ नहीं हैं, तथा जिनमें शैक्षणिक अथवा व्यावसायिक योग्यताओं की कमी पाई जा सकती है।

विकिपीडिया में अस्पष्ट जानकारी है जिसे किसी परंपरागत विश्वकोश में शामिल नहीं किया जाएगा। विकिपीडिया का कवरेज स्वयंसेवक योगदानकर्ताओं के रुचि पर आधारित है। पाठकों को विकिपीडिया में कवरेज के आधार पर विषयों के महत्व का आकलन नहीं करना चाहिए और न ही ये मानना चाहिए कि कोई विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि उस पर विकिपीडिया का लेख मौजूद है।

यह भी देखें: विकिपीडिया:सत्यापनीयता

Tags:

विकिपीडिया:चिकित्सा अस्वीकरणविकिपीडिया:जोखिम अस्वीकरणविकिपीडिया:वैधानिक अस्वीकरणविकिपीडिया:साधारण अस्वीकरण

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

नालन्दा महाविहारकम्प्यूटर नेटवर्ककिशोर कुमारमाध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेशसत्रहवीं लोक सभासंयुक्त राष्ट्र संघ का इतिहासदक्षिण भारतस्वामी विवेकानन्दसंधि (व्याकरण)विवाह संस्कारमहाभारतसमावेशी शिक्षाजियोकैटरीना कैफ़प्रदूषणभारतीय जनता पार्टीसनराइजर्स हैदराबादलखनऊसाईं सुदर्शनगरम दलविद्यालयअकबरदिल सेपासवानआदिकालवाराणसीईमेलसूर्यनई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रमहाभारत की संक्षिप्त कथाब्रह्माण्डरॉबर्ट वाड्राकल्कि 2898 एडीसंयुक्त राष्ट्रहेमा मालिनीकुंडली भाग्यमूल अधिकार (भारत)दिनेश लाल यादवअरुण गोविलहम साथ साथ हैंभारतीय क्रिकेट टीमभागवत पुराणअर्जुन वृक्षशेयर बाज़ारशिव की आरतीदैनिक भास्करसामंतवादबरगदलिंग (व्याकरण)नीतीश कुमारमृदातिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिरवैष्णो देवी मंदिरसमासयुगभीमराव आम्बेडकरनई शिक्षा नीति 2020राम मंदिर, अयोध्या१८५७ का प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्रामबिहार के मुख्यमंत्रियों की सूचीख़रबूज़ाराजपूतमलिक मोहम्मद जायसीराजस्थान के जिलेखेलशेखर सुमनभूमि उपयोगखजुराहोसनम तेरी कसम (2016 फ़िल्म)चुनावकोई मिल गयापरामर्शगुदा मैथुनपत्रकारिताभारत में कृषिचंद्रयान-3सूचना प्रौद्योगिकीरविदास🡆 More