फर्स्ट नेशन्स

फ़र्स्ट नेशन्स (अंग्रेज़ी: First Nations), (फ़्रान्सीसी: फ़्रान्सीसी‎) यानि प्राथमिक देश विभिन्न कनाडा के आदिवासीयों जो कि ना ही ईनुइट और ना ही मेटिस लोग, कनाडा हैं केल इये सामूहिक रूप से उपयोग किया जाने वाला शब्द है। कनाडा में वर्तमान में कुल 634 पंजीकृत फ़र्स्ट नेशन सरकारें या समूह हैं, जिनमें से लगभग आधे ओंटारियो और ब्रिटिश कोलम्बिया में हैं। कनाडा के नौकरी निष्पक्षता कानून के तहत फ़र्स्ट नेशन्स महिलाओं, अल्पसंख्यकों, विकलांगों के साथ-साथ एक मान्यता प्राप्त समूह हैं। स्टैटिसटिक्स कनाडा के नियमानुसार फ़र्स्ट नेशन्स को अल्पसँख्यक नहीं माना जाता है और वो एक मान्य समूह हैं। जैसे भारत में अनुसूचित जनजाति एक अलग मान्यता प्राप्त समूह है।

फ़र्स्ट नेशन्स
फर्स्ट नेशन्सफर्स्ट नेशन्स
फर्स्ट नेशन्सफर्स्ट नेशन्स
फर्स्ट नेशन्सफर्स्ट नेशन्स
फर्स्ट नेशन्सफर्स्ट नेशन्स
फर्स्ट नेशन्स
फर्स्ट नेशन्सफर्स्ट नेशन्स
कुल जनसंख्या
851,560
भाषाएँ
आदिवासी भाषाएँ
अंग्रेजी
फ्राँसीसी भाषा
धर्म
ईसाई धर्म (विशेषतया: एंग्लिकन)
परंपरागत मान्यताएँ

कनाडा में "फ़र्स्ट नेशन्स" शब्द आम बोलचाल में अमेरिका के मूल निवासियों के लिये पहले प्रयुक्त होने वाले शब्द "इंडियन्स" की जगह अस्तित्व में आया। कनाडा से बाहर इस शब्द का उपयोग करने वाले लोगों में पैसिफिक पश्चिमोत्तर में रहने वाले कैसकेडियाई और मूल अमेरिकी आदिवासीयों के समर्थक हैं। आदिवासियों द्वारा स्वयं को संबोधित करने का एक नया चलन है अपने आदिवासी या राष्ट्रीय पहचान का इस्तेमाल। जैसे मैं हूँ हैदा, या "हम हैं क्वानितियाई," जो कि विभिन्न आदिवासी समूहों की पहचान बताती है।

उत्तर अमेरिकी मूल निवासियों की संस्कृति हजारों वर्श पुरानी है। उनके कुछ मौखिक परम्पराएँ ऐतिहासिक घटनाओं को सही-सही बतलाती हैं, जैसे कि कासकाडिया का भूकम्प और अट्ठारहवीं सदी का सीक कोन ज्वालामुखी विस्फ़ोट। लिखित दस्तावेजीकरण पंद्रहवीं सदी के उत्तरार्द्ध में यूरोपीय लोगों के आने और उपनिवेशीकरण के बाद से शुरु हुआ। चरवाहों, पशुपालकों, व्यापारियों, अन्वेषकों, ईसाई पादरियों द्वारा बताये गये यूरोपीय दस्तावेज ऐतिहासिक संस्कृतियों के बारे में बताते हैं। इसके अलावा पुरातात्विक और भाषाई अध्धयनों से शोधकरताओं को कनाडा के आदिवासियों की पुरानी संस्कृति को समझने में बहुत मदद मिली है।

संयुक्त राज्य अमेरिका के रेड इंडियन्स आदिवासियों के मुकाबले कनाडियाई आदिवासियों से यूरोपीय संपर्क कम हिंसक रहा है। बाद के आर्थिक विकास के साथ यह कम हिंसक संघर्ष फ़र्स्ट नेशन आदिवासियों को कनाडा की संस्कृति पर अपनी मूल पहचान बचाते हुए प्रभाव डालने में महत्वपूर्ण रहा है।

शब्द व्युतपत्ति

इस शब्द का इतिहास बहुत पुराना नहीं है और इसका इस्तेमाल १९८० के बाद से होना शुरु हुआ है जब कुछ कनाडियाई लोग यूरूपीय अन्वेष्कों द्वारा दिए गये पहले के शब्द इंडियन्स पर आपत्ति जताने लगे।

इतिहास व राष्ट्रीयता

भाषायी आधार पर फ़र्स्ट नेशन लोगों की सूची। फ़र्स्ट नेशन लोगों ने पूरे कनाडा में १००० BC से ५०० बीसी के मध्य तक व्यापार मार्ग स्थापित कर लिये थे। इस बीच विभिन्न समूहों का सांस्कृतिक, व्यापारिक और आर्थिक विकास हुआ। पूर्वोत्तर में अथबास्कन बोलने वाले लोग, स्लैवी, त्ली चो, टुटचोनी लोग और त्लिंगित लोग रहते थे। पश्चिम में पैसिफिक तट पर हैदा, सैलिश, क्वाकिउत, नु-चाह-नुल्थ लोग, निस्गा लोग और गित्क्सैन लोग थे। अंदरूनी मैदानों में ब्लैकफूट लोग, कैनाई, सार्की और उत्तरी पीगन लोग रहते थे। उत्तरी जंगलों में क्री लोग और चिपेव्यान लोग रहते थे। महान विशालकाय झीलों के किनारों पर ऐनीशिनैबे लोग, ऐल्गॉनक़ुइन , ईरोक़ुइस और व्यान्डॉट प्रजातियों का बसेरा था। जबकि अटलांटिक महासागर के तट पर बिओथुक, मालिसीत, इन्नु, ऐबेनाकी और मिकमैकों का ठिकाना था।

ब्लैकफूट लोग मोंटाना और अन्य कनाडियाई प्रान्तों अल्बर्टा, ब्रिटिश कोलम्बिया और सैस्कैचवेन के विशाल मैदानों में रहते थे।:5 ब्लैकफ़ूट नाम इन्हें इनके चमड़े के जूतों के काले रंग से मिला जिन्हें मोकासीनो कहा जाता था।वो अपने मोकासीनो जूतों की सोल को काले रंगों में रंगते थे। एक कहानी के अनुसार ब्लैकफूट आदिवासी मैदानी घासों और खर पतवार पर लगी आग की राख के उपर चलते थे जिससे उनके सतरंगी जूते भी काले हो जाते थे और जहाँ भी जाते काले पैरों वाले (ब्लैकफ़ूट) कहे जाते थे।:5 वो दक्षिण के अमेरिकी मैदानों से नहीं बल्कि पूर्वोत्तर के क्षेत्रों से नीचे की तरफ़ आए थे। ब्लैकफूट लोग पूर्वी जंगली क्षेत्रों के मूल निवासी थे लेकिन मैदानी क्षेत्रों में आने के बाद वे यहाँ के जीवन के हिसाब से ढल गये। उन्होंने मैदानी क्षेत्रों को बहुत अच्छे से समझा और अट्ठारहवीं सदी तक स्वयं को मैदानी इंडियन्स के तौर पर स्थापित कर लिया था। अब उन्हें लॉर्ड ऑफ़ द प्लेन्स यानि मैदानों का मलिक कहा जाने लगा था।

सन्दर्भ

इन्हें भी देखें

Tags:

फर्स्ट नेशन्स शब्द व्युतपत्तिफर्स्ट नेशन्स इतिहास व राष्ट्रीयताफर्स्ट नेशन्स सन्दर्भफर्स्ट नेशन्स इन्हें भी देखेंफर्स्ट नेशन्सअंग्रेज़ी भाषाअनुसूचित जनजातिओंटारियोकनाडाकनाडा के आदिवासीफ़्रान्सीसी भाषाब्रिटिश कोलम्बियामेटिस लोग, कनाडा

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

भूमिहारइन्ना लिल्लाही व इन्ना इलैही राजिऊनकृष्णजय शाहलोकतंत्ररंग दे बसंतीप्रेमानंद महाराजबड़े मियाँ छोटे मियाँदुर्गाकैटरीना कैफ़सलमान ख़ानभारत के विभिन्न नाममुलायम सिंह यादवआँगनवाडीयोद्धा (2023 फ़िल्म)कोणार्क सूर्य मंदिरमौसमवैश्वीकरणचमारनमाज़क्लियोपाट्रा ७निबन्धरिंगटोनवर्णमालानीतीश कुमारशहतूतभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसखोसला का घोसलावृन्दावनइंडियन प्रीमियर लीगहैदराबादअनुसंधाननारीवादपाकिस्तानसंयुक्त राष्ट्रचम्पारण सत्याग्रहविक्रमादित्यछायावादफ्लिपकार्टभारतीय राज्यों के वर्तमान राज्यपालों की सूचीएल्विश यादवलोक प्रशासनशिवम दुबेभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीप्रकाश-संश्लेषणभारतेन्दु युगविश्व व्यापार संगठनमानचित्रगुड़ी पड़वाईशा की नमाज़रहना है तेरे दिल मेंएचडीएफसी बैंककालीशिव ताण्डव स्तोत्रजीव विज्ञानसंज्ञा और उसके भेदजयप्रकाश नारायणध्रुव राठीमदर टेरेसारुचि वीराभारत माता की जयजाटअन्नामलाई कुप्पुसामीधर्मपालहोलिका दहनसनम तेरी कसम (2016 फ़िल्म)कालभैरवाष्टकमध्यकालीन भारतआत्महत्या के तरीकेसत्य नारायण व्रत कथाये रिश्ता क्या कहलाता हैभोपाल गैस काण्डउत्तराखण्ड में लोकसभा क्षेत्रसंदीप शर्मासमावेशी शिक्षासोमनाथ मन्दिरप्रधानमंत्री कौशल विकास योजनाअदिति राव हैदरी🡆 More