फ़िल्म दरबार

दरबार वर्ष 2020 की भारतीय तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे ए.आर.

मुरुगादॉस द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है और लाइका प्रोडक्शंस के तहत एलीराजा सुबास्करन द्वारा निर्मित किया गया है। इसमें रजनीकांत, नयनतारा, निवेथा थॉमस और सुनील शेट्टी ने अभिनय किया हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा तैयार किया गया था, जिसका छायांकन और संपादन संतोष सिवान और ए श्रीकर प्रसाद ने किया था। फिल्म में मुंबई पुलिस के कमिश्नर आदित्य, ड्रग पेडलर अजय को पकड़ने के लिए निकलते हैं। हालाँकि, वह एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग लॉर्ड से जुड़े एक गहरे विवाद को उजागर करते है।

दरबार
निर्देशक ए आर मुरुगादॉस
लेखक ए आर मुरुगादॉस
निर्माता अलीराजा सुभास्करन
अभिनेता
छायाकार संतोष सिवन
संपादक एक. श्रीकर प्रसाद
संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर
निर्माण
कंपनी
लाइका प्रोडक्शंस
वितरक रिलायंस एंटरटेनमेंट
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 9 जनवरी 2020 (2020-01-09) (भारत)
लम्बाई
150 मिनट
देश भारत
भाषा तमिल
लागत 190 करोड़
कुल कारोबार 202—250 करोड़

कथानक

मुंबई के पुलिस आयुक्त आदित्य अरुणाचलम को पुलिस मुठभेड़ों में मुंबई भर में कई गैंगस्टरों को मारते देखा गया है। उनका यह लापरवाह व्यवहार व्यापक निंदा का विषय बन गया है, जो भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करता है। आयोग के पैनलिस्टों में से एक आदित्य के एक पूर्व मित्र को पता चलता है कि उसकी क्रूरता उसकी बेटी वल्ली की हत्या हो जाने के कारण है।

कलाकार

निर्माण

मार्च 2015 में आस्कर फिल्म्स के वी. रविचंद्रन को रजनीकांत के ए.आर. मुरुगादॉस के साथ अगली फिल्म साइन करने की सूचना मिली और उन्होंने इस परियोजना को रोक दिया। इनका कहना था की जब तक उनकी फिल्म लिंगा (2014) के वित्तीय घाटे को लेकर वितरकों के साथ उनके मुद्दे को सुलझा नहीं लिया जाता, तब तक वो इस परियोजना के खिलाफ है।

29 मार्च 2019, को मुरुगादॉस ने फिल्म की सफलता के लिए एक विशेष पूजा (प्रार्थना समारोह) करने के लिए पझानी मुरुगन मंदिर की यात्रा की और फिल्म के शीर्षक और रिलीज की तारीख की भी घोषणा की।

9 अप्रैल 2019 को लाइका प्रोडक्शंस द्वारा फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया था, जिसमें फिल्म का शीर्षक दरबार बताया गया।

फिल्मांकन

4 अप्रैल को रजनीकांत का एक फोटोशूट चेन्नई के लोकप्रिय स्टूडियो में आयोजित किया गया जिसमें प्रसिद्ध फोटोग्राफर वेंकेट राम थे और वेशभूषा निहारिका भसीन खान द्वारा डिजाइन की गई थी। फिल्म की मुख्य फोटोग्राफी 10 अप्रैल 2019 को मुंबई में शुरू हुई। इस समय फिल्म के सेट से रजनीकांत, निवेथा थॉमस और योगी बाबू की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई थीं। 3 मई 2019 को एक परिसर में कॉलेज के छात्रों के साथ मनमुटाव की खबरों के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी, जहाँ फिल्म को फिल्माया जा रहा था, जिसे बाद में फिर से शुरू किया गया था। फिल्म का पहला शेड्यूल 15 मई को पूरा किया गया था।

संगीत

फिल्म का साउंडट्रैक और स्कोर अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा तैयार किया गया था, जो पेट्टा (2019) के बाद रजनीकांत के साथ और कथ्थी (2014) के बाद निर्देशक ए.आर. मुरुगादॉस के साथ दूसरी बार काम कर रहे थें।

समीक्षाएँ

फिल्म को समीक्षकों से मिश्रित समीक्षाएँ मिलीं।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

फ़िल्म दरबार कथानकफ़िल्म दरबार कलाकारफ़िल्म दरबार निर्माणफ़िल्म दरबार फिल्मांकनफ़िल्म दरबार संगीतफ़िल्म दरबार समीक्षाएँफ़िल्म दरबार सन्दर्भफ़िल्म दरबार बाहरी कड़ियाँफ़िल्म दरबारतमिलनयनताराभारतमुंबई पुलिसरजनीकांतसुनील शेट्टी

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

बांके बिहारी जी मन्दिरबादशाह (गायक)आपातकाल (भारत)हिन्दू वर्ण व्यवस्थाआदि शंकराचार्यलोकसभा अध्यक्षपिता (2002 फ़िल्म)फेसबुकहरिमन्दिर साहिबअष्टांग योगअधिगमसरस्वती देवीसाई पल्लवीछत्तीसगढ़प्याज़े का संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्तबृहस्पति (ग्रह)ज्वालामुखीमुलायम सिंह यादवयोद्धा जातियाँयकृतविद्यालयसुभद्रा कुमारी चौहानशादी में ज़रूर आनाब्रह्माण्डभारतीय अर्थव्यवस्थाराणा सांगारिंकू सिंह (क्रिकेटर)नक्सलवादसातवाहनमहाभारत (टीवी धारावाहिक)राजीव दीक्षितधर्मयश ठाकुरअल्बर्ट आइंस्टीनवित्त आयोगविटामिनअयोध्याशेयर बाज़ारभारतीय राष्ट्रवादचंद्रशेखर आज़ाद रावणश्रीमद्भगवद्गीताराजपूतयशसवी जायसवालमहाश्रमणमहाराणा प्रतापलिंग (व्याकरण)पूजा हेगड़ेजाटसाईबर अपराधकम्प्यूटर नेटवर्कअंदाज़ अपना अपनाभारत का प्रधानमन्त्रीविश्व व्यापार संगठनमहाभारत की संक्षिप्त कथाहिजड़ासद्दाम हुसैनराजेन्द्र प्रसादभारत के लोक नृत्यकोणार्क सूर्य मंदिररस (काव्य शास्त्र)दग्गुबती वेंकटेशसालासर बालाजीमहाराष्ट्रफ़्रान्सीसी क्रान्तिव्यवसायकबीरइन्दिरा गांधीआकाशगंगाखाद्य शृंखलामनुस्मृतिआत्महत्यावल्लभ भाई पटेलन्यूटन के गति नियमहिन्दी की गिनतीनर्मदा नदीरघुराज प्रताप सिंहयोगशोले (1975 फ़िल्म)स्वामी विवेकानन्द🡆 More