असद भोपाली

असद भोपाली (जन्म: 10 जुलाई 1921, मृत्यु: 9 जून 1990), बॉलीवुड के एक गीतकार हैं। असद का जन्म भोपाल में 10 जुलाई 1921 को हुआ था। उनके पिता का नाम मुंशी अहमद खान था और असद उनकी पहली संतान थे। उनका जन्म नाम असादुल्लाह खान था। उन्होंने फारसी, अरबी, उर्दू और अंग्रेजी में औपचारिक शिक्षा प्राप्त की थी। असद अपनी शायरी के चलते धीरे धीरे असद भोपाली के नाम से मशहूर हो गये। 28 साल की उम्र में यह गीतकार बनने के लिए बंबई आ गये, लेकिन अपनी पहचान बनाने के लिए उन्हें पूरे जीवन संघर्ष करना पड़ा।

असद भोपाली
जन्म असादुल्लाह खान
10 जुलाई 1921
भोपाल, मध्य प्रदेश, भारत
मौत 9 जून 1990(1990-06-09) (उम्र 68)
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
आवास मुंबई, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा गीतकार,शायर
धर्म मुस्लिम

उन्होंने पहले पहल 1949 की फिल्म "दुनिया" के लिए दो गीत लिखे, जिन्हे मोहम्मद रफी (रोना है तो चुपके चुपके रो) और सुरैया (अरमान लूटे दिल टूट गया) की आवाज में रिकॉर्ड किया गया था। इन्हे प्रसिद्धि इनके बी आर चोपडा की फिल्म अफसाना के गीतों से मिली। असद ने अपने समय के सबसे प्रमुख संगीत निर्देशकों जैसे कि श्याम सुन्दर, हुस्नलाल-भगतराम, सी. रामचंद्र, खय्याम, धनी राम, मानस मुखर्जी, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, कल्याणजी-आनंदजी और हेमंत मुखर्जी के साथ काम किया है।

असद की दो पत्नियां और नौ बच्चे थे, जिनमें से गालिब असद फिल्म उद्योग का हिस्सा हैं।

1990 में असद को उनके द्वारा फिल्म मैंने प्यार किया के लिए लिखे गीत कबूतर जा जा जा के लिए प्रतिष्ठित फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया, हालांकि, तब तक वह पक्षाघात होने से अपाहिज हो गये थे। 9 जून 1990 को उनका निधन हो गया।

लोकप्रिय गीत

असद भोपाली द्वारा लिखे कुछ लोकप्रिय गीत

  • दिल दीवाना बिन सजना के माने ना - मैंने प्यार किया
  • कबूतर जा जा जा - मैने प्यार किया
  • हम तुम से जुदा होक - एक सपेरा एक लुटेरा
  • दिल का सूना साज़ - एक नारी दो रूप
  • ऐ मेरे दिल-ए-नादां तू ग़म से न घबराना - टॉवर हाउस
  • दिल की बातें दिल ही जाने - रूप तेरा मस्ताना
  • हसीन दिलरुबा करीब आ ज़रा - रूप तेरा मस्ताना
  • अजनबी तुम जाने पहचाने से लगते हो - हम सब उस्ताद हैं
  • इना मीना डीका दाई डम नीका - आशा
  • वो जब याद आये बहुत याद आये - पारसमणि
  • हम कश्म-ए कशे गम से गुज़र क्यों नहीं जाते – फ्री लव
  • प्यार बांटते चलो - हम सब उस्ताद हैं
  • सुनो जाना सुनो जाना - हम सब उस्ताद हैं
  • हंसता हुआ नूरानी चेहरा- पारसमणि
  • मैने कह था आना संडे को – उस्तादों के उस्ताद
  • पजामा तंग है कुर्ता ढीला - शिमला रोड
  • आप की इनायतें आप के करम - वंदना
  • सौ बार जन्म लेंगे सौ बार फना होंगे -उस्तादों के उस्ताद

सन्दर्भ

इन्हें भी देखें

Tags:

हिन्दी सिनेमा

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

अनुच्छेद 370 (भारत का संविधान)भारतीय खानाआसनप्रतिचयनकोलन वर्गीकरणभारतीय राज्यों के वर्तमान राज्यपालों की सूचीयौन आसनों की सूचीउपसर्गभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानसुनील नारायणभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय क्रिकेट टीमबिहार जाति आधारित गणना 2023खेलउत्तर प्रदेशविधान सभानेहा शर्मादिल्लीभारतीय संविधान का इतिहासआदर्शवादभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकीहिमाचल प्रदेशपाकिस्तानशिव पुराणनोटा (भारत)आपातकाल (भारत)दिव्या भारतीहजारीप्रसाद द्विवेदीखतनाआयुर्वेदईमेलएशियाअरस्तु का अनुकरण सिद्धांतकृष्णा अभिषेकप्रतिदर्शजीमेलमहामन्दीन्यूटन के गति नियमगुरु गोबिन्द सिंहसमुद्रगुप्तलोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूचीसर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं के अनुसार भारत के राज्यभारतीय राजनीतिक दर्शनभारत का ध्वजसामंतवादगुम है किसी के प्यार मेंभारतीय अर्थव्यवस्थाकालिदाससचर समितिविज्ञानपवन सिंहरोहित शर्मानीति आयोगदशावतारप्रधानमंत्री आवास योजनाजलियाँवाला बाग हत्याकांडओशोयोगमहाभारतसौर मण्डलयश दयालकुमार विश्वासमहिपाल लोमरोरभारत का इतिहासगंगा नदीभूमिहारकामाख्यापर्यावरण संरक्षणचिराग पासवानउदारतावादजर्मनी का एकीकरणपंजाब (भारत)मुख्य चुनाव आयुक्त (भारत)जौनपुरनवदुर्गाराधा कृष्ण (धारावाहिक)भारत के राष्‍ट्रीय चिन्हराजनाथ सिंह🡆 More