हितोपदेश

हितोपदेश भारतीय जन-मानस तथा परिवेश से प्रभावित उपदेशात्मक कथाएँ हैं। हितोपदेश की कथाएँ अत्यन्त सरल व सुग्राह्य हैं। विभिन्न पशु-पक्षियों पर आधारित कहानियाँ इसकी विशेषता हैं। रचयिता ने इन पशु-पक्षियों के माध्यम से कथाशिल्प की रचना की है जिसकी समाप्ति किसी शिक्षाप्रद बात से ही हुई है। पशुओं को नीति की बातें करते हुए दिखाया गया है। सभी कथाएँ एक-दूसरे से जुड़ी हुई प्रतीत होती हैं।

हितोपदेश
नेपाल से प्राप्त हितोपदेश की पाण्डुलिपि के कुछ पृष्ट

हितोपदेश, पञ्चतन्त्र की ही पद्धति पर लिखा गया है। बल्कि इसकी कुल ४३ कथाओं में से २५ कथायें 'पञ्चतन्त्र' से ली गई हैं। इस सत्य की स्वयं ग्रन्थकार ने प्रस्तावना भाग में स्वीकार किया है। दोनों में सिर्फ इतना अन्तर है कि हितोपदेश में पञ्चतन्त्र की अपेक्षा, श्लोक अधिक हैं। इनमें से कुछ श्लोक 'कामन्दकीय नीतिसार' में मिलते हैं।

रचयिता

हितोपदेश के रचयिता नारायण पण्डित हैं। पुस्तक के अंतिम पद्यों के आधार पर इसके रचयिता का नाम "नारायण" ज्ञात होता है।

    नारायणेन प्रचरतु रचितः संग्रहोऽयं कथानाम्

नारायण ने पंचतन्त्र तथा अन्य नीति के ग्रंथों की मदद से हितोपदेश नामक इस ग्रंथ का सृजन किया। स्वयं नारायण जी ने स्वीकार किया है--

    पञ्चतन्त्रान्तथाडन्यस्माद् ग्रन्थादाकृष्य लिख्यते।

इसके आश्रयदाता का नाम धवलचंद्र है। धवलचंद्रजी बंगाल के माण्डलिक राजा थे तथा नारायण पण्डित राजा धवलचंद्रजी के राजकवि थे। मंगलाचरण तथा समाप्ति श्लोक से नारायण की शिव में विशेष आस्था प्रकट होती है।

रचना काल

नीतिकथाओं में पंचतन्त्र का पहला स्थान है। विभिन्न उपलब्ध अनुवादों के आधार पर इसकी रचना तीसरी शताब्दी के आस-पास निर्धारित की जाती है। हितोपदेश की रचना का आधार पंचतन्त्र ही है।

कथाओं से प्राप्त साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर डा. फ्लीट कर मानना है कि इसकी रचना काल ११ वीं शताब्दी के आस-पास होना चाहिये। हितोपदेश का नेपाली हस्तलेख १३७३ ई. का प्राप्त है। वाचस्पति गैरोला जी ने इसका रचनाकाल १४ वीं शती के आसपास माना है।

हितोपदेश की कथाओं में अर्बुदाचल (आबू), पाटलिपुत्र, उज्जयिनी, मालवा, हस्तिनापुर, कान्यकुब्ज (कन्नौज), वाराणसी, मगधदेश, कलिंगदेश आदि स्थानों का उल्लेख है, जिसमें रचयिता तथा रचना की उद्गमभूमि इन्हीं स्थानों से प्रभावित है।

हितोपदेश के चार भाग

हितोपदेश की कथाओं को इन चार भागों में विभक्त किया जाता है --

  • मित्रलाभ
  • सुहृद्भेद
  • विग्रह
  • संधि

इन्हें भी देखें

बाहरी कडियाँ

Tags:

हितोपदेश रचयिताहितोपदेश रचना कालहितोपदेश के चार भागहितोपदेश इन्हें भी देखेंहितोपदेश बाहरी कडियाँहितोपदेशउपदेशनीतिपक्षीपशु

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

गणेशसरस्वती देवीपटनाप्रथम विश्व युद्धराजीव गांधीसाथ निभाना साथियाजसोदाबेन मोदीव्यंजन वर्णसुमित कुमार (हरियाणा क्रिकेटर)जीमेलनवादा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रअरुण गोविलआवर्त सारणीआदर्श चुनाव आचार संहिताधीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीवृष राशिलियोनेल मेस्सीपरिवारधातु (संस्कृत के क्रिया शब्द)भारत में आरक्षणकश्यप (जाति)देवों के देव... महादेवट्विटररानी लक्ष्मीबाईभारतीय किसानमादरचोदछत्तीसगढ़ की नदियाँतुलसीदासमुख्य न्यायधीश (भारत)हैदराबादप्रवर्तन निदेशालयभारत के राजनीतिक दलों की सूचीमहिलाईस्ट इण्डिया कम्पनीभाभीब्लू (2009 फ़िल्म)पूर्णागिरीयोद्धा जातियाँताजमहलअनुवादनिकाह हलालाविक्रम संवतपठान (फ़िल्म)केन्द्र-शासित प्रदेशमहिला सशक्तीकरणराजनीति विज्ञाननई दिल्लीबारहखड़ीअखण्ड भारतसंयुक्त राष्ट्रपानीपत के युद्धकबड्डीभारत के मूल अधिकार, निदेशक तत्त्व और मूल कर्तव्यP (अक्षर)संसाधनउदित नारायणपृथ्वीराज चौहानफिलिस्तीन राज्यबाल विकासराज्य सभामध्य प्रदेशसालासर बालाजीक्षत्रियमनीष सिसोदियाईद उल-फ़ित्रभारतीय थलसेनाशारीरिक शिक्षावैष्णो देवी मंदिरविश्व व्यापार संगठनवरुण गांधीअमर सिंह चमकीलाभारतीय जनता पार्टीजमुई लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रगुरु गोबिन्द सिंहमुम्बईबाबरसाँची का स्तूपधीरूभाई अंबानीपाकिस्तान🡆 More