स्कार्लेट विच मार्वल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखने वाली एक काल्पनिक सुपरहीरो है। यह चरित्र पहली बार द एक्स मैन #४ (मार्च १९६४) में प्रकाशित हुआ था, और इसे लेखक स्टैन ली और कलाकार जैक किर्बी ने बनाया था। प्रारम्भ में स्कार्लेट विच को अपने भाई क्विकसिल्वर के साथ एक खलनायक के रूप में दर्शाया गया था, जो ब्रदरहुड ऑफ म्युटेंट्स का सदस्य था। स्कार्लेट विच और क्विकसिल्वर दोनों म्यूटेंट मैग्नेटो की संतान हैं, जिन्हें उसने रोमानिया में एक परिवार की देख रेख में छोड़ दिया था, जहां स्कार्लेट विच की परवरिश वांडा मैक्सिमोफ नाम से हुई।
स्कार्लेट विच | |
---|---|
चित्र:Scarlet Witch.jpg | |
प्रकाशक | मार्वल कॉमिक्स |
पहला अवतरण | द एक्स मैन #४ (मार्च १९६४) |
रचेता | स्टेन ली जैक किर्बी |
दूसरा नाम | वांडा मैक्सीमॉफ |
शक्तियां |
|
स्कार्लेट विच को एक शक्तिशाली जादूगरनी के रूप में जाना जाता है, जिसके पास वास्तविकता को बदल देने तक की जादुई शक्तियां हैं। वह लम्बे समय तक सुपरहीरो टीम अवेंजर्स की सदस्य रही है, और बाद में अवेंजर्स के साथी विज़न से विवाह कर लेती है। अभिनेत्री एलिज़ाबेथ ऑल्सन मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फ़िल्मों में वांडा मैक्सीमॉफ / स्कार्लेट विच की भूमिका निभा रही हैं। ऑल्सन पहली बार २०१५ की फ़िल्म अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन में वांडा की भूमिका में दिखी थी।
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article स्कार्लेट विच, which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.