सुई राजवंश

सुई राजवंश (चीनी: 隋朝, सुई चाओ; अंग्रेज़ी: Sui Dynasty) प्राचीन चीन का एक राजवंश था। यह केवल ५८९ ईसवी से ६१८ ईसवी (यानि २९ वर्ष) तक चला लेकिन इस समय में वह सशक्त रहा। सुई काल से पहले उत्तरी और दक्षिणी राजवंशों का काल था और उसके बाद तंग राजवंश सत्ता में आया।

सुई राजवंश
隋朝
५८९ ईसवी–६१८ ईसवी सुई राजवंश
सुई राजवंश
चीन का मानचित्र में स्थान
सुई राजवंश का साम्राज्य (जामुनी रंग में)|
राजधानी दाशिंग (581–605), लुओयांग (605–614)
धार्मिक समूह
शासन राजतन्त्र
सम्राट सम्राट वेन
इतिहास
 -  स्थापित ५८९ ईसवी
 -  अंत ६१८ ईसवी

आरम्भ और राजकाल

सुई वश की स्थापना यांग जिआन (杨坚, Yang Jian) ने की थी जो उत्तरी राजवंशों में से एक उत्तरी झोऊ राजवंश की सरकारी सेवा में लगा हुआ था। वह उत्तरी झोऊ सम्राट का ससुर था और उसके देहांत होने पर उसने पहले उसके राज्य पर क़ब्ज़ा किया और फिर आगे चलकर खंडित चीन के उत्तरी और दक्षिणी भागों को भक्ष्य करके संगठित किया। सुई व्यवस्था में अमीरों-ग़रीबों का अंतर घटने के लिए भूमि पुनर्वितरण किया गया (यानि बराबरी से बांटी गई), सरकारी मंत्रालयों का ठीक से गठन किया गया और सिक्कों का मानकीकरण किया गया (क्योंकि इस से पूर्व हर राज्य अपने सिक्के ज़र्ब कर रहा था)। सैन्य शक्ति बढ़ाई गई और उत्तर में स्थित क़बीलों से बच-बचाव के लिए चीन की महान दीवार को और विस्तृत किया गया। उसी समय बौद्ध धर्म को भी सरकारी प्रोत्साहन मिला और उसके ज़रिये चीन की भिन्न जातियों और संस्कृतियों को एक-दुसरे के समीप लाया गया। चीन की 1,७७६ किलोमीटर लम्बी महान नहर भी उसी समय पूरी की गई, जो ह्वांग हो (पीली नदी) को यांग्त्से नदी से जोड़ती है और आज भी विश्व की सबसे लम्बी कृत्रिम नदी या नहर है।

राजवंश का अंत

जहाँ एक ओर सुई सरकार सुव्यवस्थित थी, वहीँ वह ख़र्चालू और क्रूर भी थी। महान दीवार और महान नहर जैसे चीज़ों के लिए जनता पर भारी करों का बोझ डाला गया। बहुत से लोगों से ज़बरदस्ती श्रम भी करवाया गया। सुई साम्राज्य कोरिया के गोगुरयेओ राज्य से भी युद्ध में जुटा था और सातवी सदी में उस से हार गया। इसके बाद विद्रोहों, विश्वासघात और अन्य हिंसा से घिरकर सुई राजवंश ख़त्म हो गया।

इन्हें भी देखें

सुई राजवंश 
सुई काल (छठी शताब्दी) में बनी शान्शी प्रान्त से मिली भगवान् बुद्ध की प्रतिमा

सन्दर्भ

Tags:

सुई राजवंश आरम्भ और राजकालसुई राजवंश राजवंश का अंतसुई राजवंश इन्हें भी देखेंसुई राजवंश सन्दर्भसुई राजवंशअंग्रेज़ीउत्तरी और दक्षिणी राजवंशोंचीनचीन का राजवंशचीनी भाषातंग राजवंश

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

कुमार विश्वासकैलास पर्वतरामदेवपुर्तगालबाल गंगाधर तिलकसम्प्रभुताकोलकाताज्वालामुखीअम्लीय वर्षाराहुल खन्नाअनुच्छेद ३७०जनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्रछंदराव राजेन्द्र सिंहप्यारखेसारी लाल यादवफेसबुकपानीपत के युद्धखोसला का घोसलाबाघअग्न्याशयहरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूचीपारिभाषिक शब्दावलीअक्षय तृतीयाभूमिहारराजनीति विज्ञानबिहार जाति आधारित गणना 2023इंडियन प्रीमियर लीगप्रियंका चोपड़ामानव का पाचक तंत्रशिवलिंगलोकगीतलाल क़िलासंघ लोक सेवा आयोगप्रधानमंत्री कौशल विकास योजनासाक्षात्कारगाँजे का पौधातुलनात्मक राजनीतिभाषाविज्ञानअनुसंधानराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023उत्तर प्रदेशराज्य सभा के वर्तमान सदस्यों की सूचीहिंदी साहित्य१८५७ का प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्रामस्वस्तिवाचनराजेश खन्नाविक्रम संवतलखनऊबिहार के जिलेसमाजशास्त्ररासायनिक तत्वों की सूचीमनमोहन सिंहअफ़ज़ल अंसारीछत्तीसगढ़ के जल प्रपातछठ पूजाचन्द्रमायूनाइटेड किंगडम का संविधानशनि (ज्योतिष)सचिन तेंदुलकरपृथ्वीविनायक दामोदर सावरकरएडोल्फ़ हिटलरमादरचोदमहाद्वीपलोक प्रशासनसाँची का स्तूपविजयनगर साम्राज्यबांदा, उत्तर प्रदेशनारीवादअतीक अहमदसूर्यकुमार यादवकेदारनाथ मन्दिरभाषासंविधानलालू प्रसाद यादवमुखपृष्ठसंदीप शर्मासोमनाथ मन्दिर🡆 More