सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम, अहमदाबाद, गुजरात राज्य, के नवरंगपुर इलाके में स्थित एक खेल स्टेडियम है। इसे स्पोर्ट्स क्लब ऑफ़ गुजरात स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है। इस स्टेडियम को भारत में खोला गया सबसे पहला वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट मैच की मेज़बानी करने का गौरव प्राप्त है। इस स्तदुम ने कई अंतर्राष्ट्रीय एवं घरेलु क्रिकेट मैचों की मेज़बानी की है। १९८२ में, मोंटेरा में इस्सी नाम के नए स्टेडियम के उद्घाटन के बाद से इससे अब किस्सी भी अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए नहीं उपयोग किया जाता है। यह स्टेडियम, रंजी ट्राफी की गुजरात क्रिकेट टीम की गृहभूमिओं में से एक है।
स्पोर्ट्स क्लब ऑफ़ गुजरात स्टेडियम | |
मैदान की जानकारी | |
---|---|
स्थान | नवरंगपुर, अहमदाबाद |
स्थापना | १९६० |
स्वामित्व | अहमदाबाद नगर निगम |
वास्तुकार | चार्ल्स कॉरे |
प्रचालक | गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन |
टीमें | गुजरात क्रिकेट टीम गुजरात सरकार |
छोरों के नाम | |
नगर निगम छोर अज़हर अल्ताफ़ पवेलियन छोर | |
अंतरराष्ट्रीय मैचों की जानकारी | |
प्रथम एकदिवसीय | नवंबर २५ १९८१: भारत बनाम इंग्लैण्ड |
२ मार्च २०१३ के अनुसार स्रोत: Rajiv Gandhi International Cricket Stadium, Cricinfo |
इसमें, डे-नाईट मैचों के लिए, फ्लड लाइट जैसे सुविधाएं भी विद्यमान हैं, और घरेलु प्रतियोगिताएं यहाँ आये दिन आयोजित होती रहती हैं। अहमदाबाद नगर निगम इस खेल भूमि की अधिष्ठाता है। हालाँकि यह मुख्यतः क्रिकेट स्तदुम है, परंतु गुजरात सरकार द्वारा आयोजित अन्य कई कार्यक्रम यहाँ आयोजित किये जाते रहे हैं।
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम, अहमदाबाद, which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.