शार्दुल ठाकुर: भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी

शार्दुल ठाकुर (अंग्रेज़ी: Shardul Thakur) (जन्म ;१६ अक्टूबर १९९१, पालघर, महाराष्ट्र, भारत) एक भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी है जो घरेलू क्रिकेट मुम्बई के लिए खेलते है। ये प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते हुए भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के २१८वें खिलाड़ी है। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 के मेगाऑक्शन में इस बार शार्दुल ठाकुर को 10.75 करोड़ रुपये देकर खरीदा है |

शार्दुल ठाकुर
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम शार्दुल नरेंद्र ठाकुर
जन्म 16 अक्टूबर 1991 (1991-10-16) (आयु 32)
पालघर, महाराष्ट्र, भारत
कद 1.75 मी॰ (5 फीट 9 इंच)
बल्लेबाजी की शैली दाहिने हाथ से बल्लेबाजी
गेंदबाजी की शैली दाहिने हाथ से मध्यम तेज गेंदबाजी
भूमिका गेंदबाज
अंतर्राष्ट्रीय जानकारी
राष्ट्रीय पक्ष
टेस्ट में पदार्पण (कैप 294)12 अक्तूबर 2018 बनाम वेस्ट इंडीज
अंतिम टेस्ट11 जनवरी 2022 बनाम दक्षिण अफ्रीका
वनडे पदार्पण (कैप 218)31 अगस्त 2017 बनाम श्रीलंका
अंतिम एक दिवसीय9 फरवरी 2022 बनाम वेस्ट इंडीज
एक दिवसीय शर्ट स॰54
टी20ई पदार्पण (कैप 73)21 फरवरी 2018 बनाम दक्षिण अफ्रीका
अंतिम टी20ई20 फरवरी 2022 बनाम वेस्ट इंडीज
टी20 शर्ट स॰54
घरेलू टीम की जानकारी
वर्षटीम
2012–2014 मुंबई
2015–2016 पंजाब किंग्स
2017 राइजिंग पुणे सुपरजायंट (शर्ट नंबर 10)
2018–2021 चेन्नई सुपर किंग्स (शर्ट नंबर 54)
कैरियर के आँकड़े
प्रतियोगिता टेस्ट वनडे टी20 आई प्रथम श्रेणी
मैच 7 19 24 69
रन बनाये 249 205 69 1,503
औसत बल्लेबाजी 22.63 34.16 23.00 16.88
शतक/अर्धशतक 0/3 0/1 0/0 0/9
उच्च स्कोर 67 50* 22* 87
गेंद किया 999 909 482 12,250
विकेट 26 25 31 233
औसत गेंदबाजी 21.03 40.16 23.83 27.73
एक पारी में ५ विकेट 1 0 0 13
मैच में १० विकेट 0 0 0 0
श्रेष्ठ गेंदबाजी 7/61 4/52 4/27 7/61
कैच/स्टम्प 2/– 4/– 6/– 19/–
स्रोत : क्रिकइन्फो, 20 फरवरी 2022

घरेलू कैरियर

शार्दुल ठाकुर ने अपने स्कूली क्रिकेट जीवन में एक बार ६ गेंदों पर लगातार ६ छक्के लगाए थे। इन्होंने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत नवम्बर २०१२ में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान के खिलाफ खेला था। इनके कैरियर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले चार मैचों में ८२.० की गेंदबाजी औसत से महज ४ विकेट लिए थे। लेकिन २०१२-१३ की रणजी ट्रॉफी में इन्होंने २६.२५ की औसत से ६ टेस्ट मैचों में २७ विकेट लिए जिसमें एक बार एक पारी में ५ विकेट भी लिए थे। इसके अलावा इन्होंने २०१३-१४ की रणजी ट्रॉफी में २०.८१ की गेंदबाजी औसत से १० मैचों में ४८ विकेट लिए थे।

२०१५-१६ की रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में सौराष्ट्र की टीम के खिलाफ आठ विकेट लिए थे और मुम्बई की टीम को ४१वीं जीत मिली थी।

2015 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए इन्होंने २० लाख के लिए किंग्स इलेवन पंजाब के खेलना का निर्णय लिया था। इन्होंने अपना अपना इंडियन प्रीमियर लीग का मैच दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ खेला था जिसमें इन्होंने ४ ओवरों में ३८ रन देकर १ विकेट लिया था।

मार्च २०१७ में इन्हें २०१७ इंडियन प्रीमियर लीग के लिए राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए चुना गया था।

अंतरराष्ट्रीय कैरियर

इन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के २०१६ के वेस्ट इंडीज दौरे के लिए १६ सदस्य टीम में चुना गया था लेकिन इनको खेलने का मौका नहीं मिल पाया था। इसके बाद अगस्त २०१७ में इनका नाम भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2017 के लिए वनडे सीरीज में शामिल किया गया था जिसमें इन्हें खेलने का मौका भी मिला। इन्होंने अपने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत ३१ अगस्त को श्रीलंका के खिलाफ की थी।। शार्दुल १० नम्बर की जर्सी पहनने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए है पहले सचिन तेंदुलकर पहना करते थे इस कारण सामाजिक मीडिया पर इसका काफी विवाद हुआ है।

2021-2022 दक्षिण अफ्रीका दौरा

ऑलराउंडर के रूप में शार्दुल ठाकुर दक्षिण अफ्रीका में एक पारी में 7 विकेट झटकने वाले पहले एशियन गेंदबाज बने है. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक पारी में सबसे बेहतर बॉलिंग फिगर का भी भारतीय रिकॉर्ड अब उनके नाम हो गया है | शार्दुल ठाकुर ने पहली पारी में 61 रन देकर 7 विकेट लिए. इसके पहले यह रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम पर था. अश्विन ने 2015 में नागपुर में 66 रन देकर 7 विकेट झटके थे |

सन्दर्भ

Tags:

शार्दुल ठाकुर घरेलू कैरियरशार्दुल ठाकुर अंतरराष्ट्रीय कैरियरशार्दुल ठाकुर सन्दर्भशार्दुल ठाकुरअंग्रेज़ी भाषापालघरप्रथम श्रेणी क्रिकेटभारतभारतीय क्रिकेट टीममहाराष्ट्रमुम्बई

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

प्रथम विश्व युद्धकुंभ राशिभारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलनराम तेरी गंगा मैलीदयानन्द सरस्वतीनालन्दा महाविहारमानवाधिकारमानव का विकासबुध (ग्रह)उधम सिंहझारखण्ड के जिलेराष्ट्रीय जनता दलऔद्योगिक क्रांतिचाणक्यउपनिषद्ये रिश्ता क्या कहलाता हैकृष्णछंदनई शिक्षा नीति 2020छत्तीसगढ़प्राचीन भारतसूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'लोक साहित्यउपनिवेशवादसंयुक्त हिन्दू परिवारछायावादविवाह मंगलाष्टकअंग्रेज़ी भाषाशिव ताण्डव स्तोत्रबृहस्पति (ग्रह)भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलआँगनवाडीवंचित बहुजन आघाड़ीजॉनी सिन्सजगन्नाथ मन्दिर, पुरीअरविंद केजरीवालजैन धर्मपानीपत का प्रथम युद्धमतदानभारतीय संविधान का इतिहासहिन्दू धर्मश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रसाथ निभाना साथियासमाजवादी पार्टीभारत के गवर्नर जनरलों की सूचीजय श्री कृष्णालोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीध्रुव राठीराजनाथ सिंहसीताधीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीकाशी विश्वनाथ मन्दिरप्रयागराजसंधि (व्याकरण)ऐश्वर्या राय बच्चनआयुर्वेदभूपेश बघेलसंसाधनहिन्दू विवाहभारत के राष्‍ट्रीय चिन्हजीमेलसौन्दर्याभारत का विभाजनप्राणायामकुर्मीक्रिकेटब्लू (2009 फ़िल्म)भारत की नदी प्रणालियाँभक्ति आन्दोलनतिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिरसाक्षात्कारदिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगेक्षत्रियसंयुक्त व्यंजनमेवाअंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवसउत्तर प्रदेश🡆 More