राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (अंग्रेज़ी: National Democratic Alliance) या राजग या NDA अथवा एनडीए भारत में एक राजनैतिक गठबन्धन है। इसका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी करती है। इसके गठन के समय इसके १३ सदस्य थे।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन
संक्षेपाक्षर राजग
दल अध्यक्ष अमित शाह
नेता लोकसभा नरेंद्र मोदी
(प्रधानमन्त्री)
नेता राज्यसभा पीयूष गोयल
(कपड़ा मंत्री)
गठन १९९८
लोकसभा मे सीटों की संख्या
332 / 543
राज्यसभा मे सीटों की संख्या
110 / 245
राज्य विधानसभा में सीटों की संख्या
1,806 / 4,036
भारत की राजनीति
राजनैतिक दल
चुनाव


शरद यादव को इसका संयोजक बनाया गया था, किन्तु उनकी दल ने गठबन्धन से सम्बन्ध विच्छेद कर लिया। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हैं। इसके अलावा प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा में नेता हैं जबकि थावरचंद गहलोत राज्यसभा में नेता हैं। इसके नेता, नरेंद्र मोदी ने २६ मई २०१४ को भारत के प्रधानमन्त्री के रूप में शपथ ली। भारतीय आम चुनाव, २०१९ में, गठबन्धन ने आगे बढ़कर ४५.४३% के संयुक्त वोट शेयर के साथ अपनी ३५३ सीटों पर वृद्धि की।

इतिहास

मई 1998 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की घोषणा हुई थी जो उस समय ग़ैर काॅन्ग्रेसी सरकार के गठन के निर्माण में पहला कदम था लेकिन एक वर्ष के भीतर ही ढह गया क्योंकि ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके)ने अपना समर्थन वापस ले लिया। इसे और विस्तृत करने के लिये कुछ नये दलों के साथ मिलकर 1999 का लोकसभा चुनाव जीतने का नये सिरे से प्रयास किया गया। इसके परिणाम बेहतर निकले और राजग को पूरे पाँच साल के लिये तात्कालिक प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तहत सत्ता संचालित करने का अवसर मिला। वाजपेयी ने अपना कार्यकाल बेहतर ढँग से पूरा किया। 2004 के लोकसभा चुनाव जीतने की उम्मीद के साथ यह गठबन्धन पुन: मैदान में उतरा लेकिन कांग्रेस पार्टी नीत गठबन्धन को अन्य गुट निरपेक्ष पार्टियों से समर्थन मिलने से इसे विपक्ष में बैठना पड़ा। हालांकि कांग्रेस और राजग की प्रमुख पार्टी भाजपा को लोकसभा में मिली सीटों की संख्या में कोई बहुत बड़ा अन्तर नहीं था लेकिन बहुमत का जुगाड़ करने में भाजपा असफल रही।

संरचना

भारत में राजनीतिक दलों की मूल प्रवृत्ति गठबन्धन बनाने की कम और उसे तोड़ने की ज़्यादा रही है। इस प्रवृत्ति को देखते हुए राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन एक कार्यकारी बोर्ड या पोलित ब्यूरो के रूप में एक औपचारिक संरचना नहीं है अपितु यह व्यक्तिगत रूप से कुछ दलों के नेताओं की महत्वाकांक्षा को पूर्ण करने के लिये सीटों के उपचुनाव में साझा रणनीति बनाने के लिये एक समझौते जैसा लगता है। राष्ट्रहित के मुद्दों पर निर्णय लेने अथवा संसद में उन मुद्दों को उठाते समय दलों के बीच विभिन्न विचारधाराओं को देखते हुए कभी सहमति तो कभी असहमति जैसी कठिनाई आती है जिसके कारण सहयोगी दलों के बीच विभाजित मतदान के कई मामले भी देखने में आये हैं। इसके पहले संयोजक ज्योर्ज फ़र्नान्डिस के ख़राब स्वास्थ्य के कारण शरद यादव को इसका संयोजक नियुक्त किया गया था। परन्तु आगे चलकर वे भी इससे अलग हो गये।

अतीत और वर्तमान सदस्य

संसद में सीट

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का सदस्यों
दल लोक सभा राज्य सभा दल की प्रतिष्ठा
1 भाजपा 300 95 National Party
2 शिवसेना 13 1 महाराष्ट्र
3 राकपा 1 2 महाराष्ट्र
4 जनता दल (यूनाइटेड) 16 4 बिहार
5 तेलुगू देशम पार्टी 2 0 आंध्र प्रदेश
6 लोजपा 5 - बिहार
7 AD(S) 2 - उत्तर प्रदेश
8 NPP 1 1 मेघालय
9 RPI(A) - 1 महाराष्ट्र
10 AGP - 1 असम
11 PMK - 1 तमिलनाडु
12 TMC(M) - 1 तमिलनाडु
13 AJSU 1 - झारखण्ड
14 NDPP 1 - नगालैण्ड
15 MNF 1 1 मिज़ोरम
16 SKM 1 - सिक्किम
17 Janata Dal (Secular) 1 1 कर्नाटक
18 Independent 3 1 None
19 Nominated - 3 None
Total 348 113 भारत
  • स्रोत:

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन इतिहासराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन संरचनाराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन अतीत और वर्तमान सदस्यराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन संसद में सीटराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन इन्हें भी देखेंराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सन्दर्भराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधनअंग्रेज़ी भाषाभारतभारतीय जनता पार्टी१३

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

महाराष्ट्रयदुवंशप्रयागराजमानव दाँतग्रहसाथ निभाना साथियामहादेवी वर्माभारत की संस्कृतिफ्लिपकार्टमहासागरआंबेडकर जयंतीकालीदिल्ली विधान सभा चुनाव, 2025काशी विश्वनाथ मन्दिरउत्तर प्रदेश विधान सभाजनजातिमनोज तिवारी (अभिनेता)व्यंजन वर्णहरे कृष्ण (मंत्र)सूरदासभारतीय मसालों की सूचीकर्ण शर्मासुनील नारायणनरेन्द्र मोदीसर्वनामरक्षाबन्धनगाँवबर्बरीकराज्य सभातेरे नामसट्टाभारतीय संविधान के संशोधनों की सूचीव्यक्तित्वमुकेश तिवारीबांके बिहारी जी मन्दिरराधिका कुमारस्वामीकिशोर अपराधबुध (ग्रह)क़ुरआनभारत में जाति व्यवस्थानितिन गडकरीकुंडली भाग्यखो-खोब्रह्माण्डसरस्वती देवीमौसमअनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातिजयशंकर प्रसादपत्रकारितापृथ्वी दिवसहाथीपाकिस्तानराहुल गांधीभारतसुभाष चन्द्र बोसभारत के राष्ट्रपतिशाहबाज़ अहमद (क्रिकेटर)लिंग (व्याकरण)आशिकीचम्पारण सत्याग्रहपारिभाषिक शब्दावलीतिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिरऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीनइलूमिनातीप्रत्ययभारतीय खानाकृषिकन्नौज लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रभारत की जलवायुमध्याह्न भोजन योजनागणेशदुबईनीम करौली बाबाऋतुराज गायकवाड़प्रयोजनमूलक हिन्दीसर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं के अनुसार भारत के राज्य🡆 More