मिखाइल बाकूनिन

मिखाइल अलेक्जेंद्रोविच बाकूनिन (रूसी: Михаил Александрович Бакунин; IPA: [mʲɪxɐˈil bɐˈkunʲɪn ; १८१४-१८७६) रूसी अराज्यवादी (अराजकतावादी) विचारक था।

मिखाइल बाकूनिन
मिखाइल बाकूनिन

परिचय

मिखाइल बाकूनिन की प्रारंभिक शिक्षा संत पीतर्सबर्ग सैनिक विद्यालय में हुई। १८३२ से १८३८ तक वह शाही सेना में रहा। बाद में उसने सेना से त्यागपत्र दे दिया और मास्को तथा बर्लिन विश्वविद्यालयों में दर्शन का अध्ययन किया। १८४३ में वह पेरिस गया; जहाँ उसने पोलैंड के क्रांतिकारियों से संपर्क स्थापित किया। स्विटजरलैंड में भी वह साम्यवादी और समाजवादी आंदोलनों में सक्रिय रहा। १८४७ में ज़ार के आदेश पर रूस न लौटने के कारण राजाज्ञा द्वारा उसकी संपत्ति जब्त कर ली गई। उसी वर्ष उसकी पोलिश और रूसी जनता द्वारा मिलकर रूसी सरकार समाप्त करने की अपील पर ज़ार ने फ्रांस सरकार से बाकूनिन के फ्रांस से निकाल देने की माँग की। अगले दो वर्षों तक वह बर्लिन, प्राग और ड्रेसडेन में क्रांतिकारी आंदोलनों में भाग लेता रहा। इन क्रांतिकारी गतिविधियों के कारण उसे मृत्यदण्ड देने की घोषणा की गई। १८५१ में वह गिरफ्तार करके रूस के हाथों सौंप दिया गया।

ज़ार ने बाद में उसके मृत्युदंड की आजीवन कारावास में परिवर्तित कर दिया और १८५५ में उसे साइबेरिया में नजरबंद किया गया। १८६० में वह एक अमरीकी जहाज द्वारा जापान भाग गया, और वहाँ से अमरीका होते हुए १८६१ में लंदन पहुँचा। मार्क्स और एंजेल्स से मिलकर १८६९ में 'सोशलिस्ट डेमाक्रेटिक एलाएंस' की स्थापना की, बाद में वह संस्था इंटरनेशनल वर्किग मेंस एसोसिएशन में सम्मिलित हो गई। १८७२ में वह अपने अत्यधिक उग्र विचारों के कारण फ़र्स्ट इंटरनेशनल से निकाल दिया गया।

बाकूनिन अपने राजनीतिक दर्शन में पूर्णतया अराज्यवादी था। राज्य का उन्मूलन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता उसके समग्र चिंतन के प्रबल पक्ष थे। इटली और स्पेन में उसका मत बहुत फैला। रूस में उसका प्रभाव निहिलिज्म के नाम से प्रसारित हुआ। 'गॉड ऐंड द स्टेट' उसकी महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध कृति है। १८७३ में सक्रिय जीवन से संन्यास लेकर वह स्विट्ज़रलैंड चला गया और मृत्युपर्यंत वहीं रहा।

Tags:

अराजकतावादरूसी

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

खजुराहो स्मारक समूहमैहरजियोराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूचीभारत-चीन सम्बन्धशैक्षिक संगठनमुग़ल साम्राज्यचन्द्रशेखर आज़ादहैदराबाद लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रअरस्तुलाल क़िलाशारीरिक शिक्षाहल्दीघाटी का युद्धऔरंगज़ेबकुंभ राशिरोहित शर्मालक्ष्मीनई दिल्लीपर्यावरणनेपोलियन बोनापार्टमधुबक्सर का युद्धवेंकटेश अय्यरवोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेलकामाख्या मन्दिरदेवनागरीकोणार्क सूर्य मंदिरजवान (फ़िल्म)गोगाजीभारत का प्रधानमन्त्रीकेन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्डगौतम बुद्धपर्यावरण संरक्षणनीतीश कुमारजगन्नाथ मन्दिर, पुरीजीमेलभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीहिन्दू पंचांगफलों की सूचीभारतीय स्वतंत्रता का क्रांतिकारी आन्दोलनओम जय जगदीश हरेमिया खलीफ़ाहर्षवर्धनकुंडली भाग्यगुजरातगोदान (उपन्यास)हैदराबादसुन्दरकाण्डशिक्षण विधियाँगेहूँविशेषणऋग्वेदजैव विविधतारजनीकान्तभारतीय आम चुनाव, 1957हिन्दू धर्म का इतिहासवाट्सऐपमुग़ल शासकों की सूचीमदारइंडियन प्रीमियर लीग२०१९ पुलवामा हमलाऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीनसुहाग रातओंकारेश्वर मन्दिरभारत के विश्व धरोहर स्थलरानी लक्ष्मीबाईआम्बेडकर परिवारमारवाड़ीपानीपत का तृतीय युद्धहिमालयबुद्धिबैंकउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2022जाटवजय जय जय बजरंग बलीआदम🡆 More