मालागासी लोग

मालागासी (Malagasy) दक्षिणपूर्वी अफ़्रीका की मुख्यभूमि से कुछ दूर हिन्द महासागर में स्थित माडागास्कर द्वीप-राष्ट्र की मुख्य मानव जाति का नाम है। यह लोग अधिकतर मालागासी भाषा बोलते हैं और माडागास्कर देश के लगभग सभी लोग इस समुदाय के सदस्य हैं। हालांकि माडागास्कर अफ़्रीका के इतना पास स्थित है, मालागासी लोगों के मूल पूर्वज प्राचीनकाल में नौकाओं द्वारा हिन्द महासागर के पार स्थित इंडोनीशिया व मलेशिया के बोर्नियो द्वीप के क्षेत्र से आये थे। इसके उपरांत पूर्वी अफ़्रीका से भी कुछ लोग आकर इनमें मिल गये और आधुनिक मालागासी जाति इसी मिश्रण से बनी है।

मालागासी
मालागासी लोग
एक मालागासी परिवार
विशेष निवासक्षेत्र
माडागास्कर, कोमोरोस, मेयोट, रेयूनियों, मॉरीशस, फ़्रान्स
भाषाएँ
मालागासी भाषा
धर्म
सर्वात्मवाद, ईसाई धर्म, इस्लाम
सम्बन्धित सजातीय समूह
डायक, बांटु

उच्चभूमीय और तटवासी

मालागासी लोग दो मुख्य वर्गों में विभाजित हैं। पहला वर्ग "उच्चभूमि" वालों का है जो माडागास्कर द्वीप के बीच के पहाड़ी व पठारी क्षेत्रों में बसते हैं। जब बोर्नियों से मालागासी के पूर्वज तीसरी से दसवी शताब्दी ईसवी में समुद्र पार करके माडागास्कर पहुँचे तो वे अपने साथ चावल लाये थे, जो सबसे अधिक द्वीप के इन मध्य उच्चभूमि इलाक़ों में पनप पाता है। मालागासी लोगों का दूसरा वर्ग "तटवासियों" का है। हालांकि दोनों वर्गों में ही बोर्नियों व पूर्वी अफ़्रीका से आये पूर्वजों का मिश्रण है, तटवासी मालागासियों में पूर्वी अफ़्रीकियों की वांशजता अधिक है क्योंकि वे आकर तट के ख़ाली क्षेत्रों में बस गये थे। इसी कारणवश उच्चभूमियों का रंग तटवासियों से कुछ-कुछ हलका भी है।

उच्चभूमि मालागासियों में एक उपसमुदाय, मेरीना, विशेष रूप से द्वीप पर प्रबल रहा है और उन्होंने १८वीं सदी के अन्त में द्वीप को अपने अधीन संगठित करना आरम्भ कर दिया और १९वीं सदी तक लगभग पूरे द्वीप को एक राज्य में बाँध लिया। इसके बाद फ़्रान्स ने बलपूर्वक माडागास्कर पर आक्रमण किया और उसे अपना उपनिवेश बना लिया। बांटो और राज करो की नीति अपनाते हुए उन्होंने मेरिनाओं को अपने अधीन सरकार चलाने में मिला लिया और भिन्न वर्गों के बीच में द्वेश और प्रतिस्पर्धा के बीज बोये। १९६० में स्वतंत्रता के बाद भी यह तनाव बने रहे हैं।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

अफ़्रीकाइंडोनेशियापूर्वी अफ्रीकाबोर्नियोमलेशियामालागासी भाषामेडागास्करहिन्द महासागर

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

चन्द्रशेखर आज़ादजाटवगुर्जरमुख्य न्यायधीश (भारत)राजीव दीक्षितपरिवारहिन्दी साहित्य का इतिहासपटनाभूगोलएकनाथ शिंदेहिन्दू पंचांगइन्दिरा गांधीश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रज्वालामुखीजयप्रकाश नारायणकरीना कपूरसंदीप शर्मानक्षत्रगुजरातउत्तर प्रदेश विधान सभाओंकारेश्वर मन्दिरनवादा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रअक्षय खन्नागौतम बुद्धसिंह (पशु)सती प्रथासिद्धार्थ (अभिनेता)मौलिक कर्तव्यलता मंगेशकरलोक प्रशासनउत्तराखण्ड में लोकसभा क्षेत्रनरेन्द्र मोदीप्याज़े का संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्तकीसालासर बालाजीनिर्मला सीतारामन्धीरूभाई अंबानीनई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखोसला का घोसलाभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीस्वच्छ भारत अभियानभारत के उच्च न्यायालयों की सूचीनमस्ते सदा वत्सलेदुर्गाकबड्डीविटामिन डीभारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरणफिलिस्तीन राज्यविद्यापतिकर्णउत्तर प्रदेश के ज़िलेयुगभारत की संस्कृतिफ़तेहपुर सीकरीवैद्यनाथ मन्दिर, देवघरशिवाजीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसआँगनवाडीमैहरजवान (फ़िल्म)सकल घरेलू उत्पादविटामिन बी१२सावित्री जिंदलराधा कृष्ण (धारावाहिक)भारतीय किसानभुगतानविज्ञापनयूनाइटेड किंगडम का संविधानसाईबर अपराधनवरात्रचंद्रशेखर आज़ाद रावणऋग्वेदमहिला सशक्तीकरणईमेलअजंता गुफाएँक्षेत्रफल के अनुसार देशों की सूचीबांदा, उत्तर प्रदेशकिसी का भाई किसी की जान🡆 More