बिचोलिम: गोवा में एक शहर

बिचोलिम (Bicholim), जिसे कोंकणी में दिवचल और मराठी में डिचोली कहा जाता है, भारत के गोवा राज्य के उत्तर गोवा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह बिचोलिम तालुका का मुख्यालय भी है और गोवा के पूर्वोत्तर में स्थित है। यह पुर्तगाल की नोवास कोंक्विस्टास (नई विजय) का हिस्सा था। बिचोलिम, गोवा की राजधानी पणजी से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गोवा में यह खनन का गढ़ है।

बिचोलिम
Bicholim
दिवचल, डिचोली
{{{type}}}
अर्वालेम गुफाएँ
अर्वालेम गुफाएँ
बिचोलिम is located in गोवा
बिचोलिम
बिचोलिम
गोवा में स्थिति
निर्देशांक: 15°36′N 73°57′E / 15.60°N 73.95°E / 15.60; 73.95 73°57′E / 15.60°N 73.95°E / 15.60; 73.95
देशबिचोलिम: इतिहास, भूगोल, जनसांख्यिकी भारत
प्रान्तगोवा
ज़िलाउत्तर गोवा ज़िला
तहसीलबिचोलिम तालुका
जनसंख्या (2011)
 • कुल16,896
भाषा
 • प्रचलितकोंकणी, मराठी
समय मण्डलIST (यूटीसी+5:30)

इतिहास

18 वीं शताब्दी तक बिचोमिम का अधिकांश एक स्वतंत्र जमींदार प्रभु सरदेसाई (संखाली/संगेम के) की मिलकियत था जबकि, बचा हुआ हिस्सा सावंतवाड़ी राजशाही के अधिकार क्षेत्र में आता था। 18 वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में पुर्तगालियों ने नोवास कोंक्विस्टास (नई विजय) के रूप में इस पर कब्ज़ा कर लिया।

भूगोल

बिचोलिम 15°36′N 73°57′E / 15.60°N 73.95°E / 15.60; 73.95 पर स्थित है। इसकी औसत ऊँचाई 22 मीटर (72 फुट) है।

जनसांख्यिकी

भारत की 2001 की जनगणना के अनुसार, बिचोलिम की जनसंख्या 14913 थी। जनसंख्या में पुरुषों का हिस्सा 52% और महिलाओं का हिस्सा 48% है। बिचोलिम की साक्षरता दर 80% थी जो तत्कालीन राष्ट्रीय साक्षरता दर 59.5% से अधिक थी; पुरुष साक्षरता दर 84% और महिला साक्षरता दर 75% थी। जनसंख्या का 10%, 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों का था।

अर्थव्यवस्था

खनन बिचोलिम का मुख्य उद्यम है और लगभग 36% जनसंख्या, वेदांता (जिसने सेसा का अधिग्रहण किया था) की एक लोह-अयस्क की खान में कार्यरत है। बुधवार को बिचोलिम में बुध-बाज़ार लगता है जिसमें बिचोलिम और आस पास के इलाकों के लोग जरूरत के सामान का क्रय/विक्रय करते हैं।

पर्यटन स्थल

  • मायेम झील; बिचोलिम में पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण मायेम झील है। पहाड़ों के बीच स्थित इस झील के चारों ओर घने पेड़ों से घिरी है। गोवा पर्यटन ने इसके निकट एक रिजॉर्ट बनाया है और नौका चालन जैसी गतिविधियों का प्रबंध किया है।
  • अर्वालम गुफाएं; यहाँ पर 7 वीं शताब्दी में बनाई गयी विश्व प्रसिद्ध अर्वालम या पांडव गुफाएं भी स्थित है जो पर्यटकों और अन्वेषकों को समान समान रूप से आकर्षित करती हैं।

अन्य स्थल

  • शांता दुर्गा और महादेव मंदिर।
  • अवर लेडी ऑफ ग्रेस गिरिजाघर।
  • निमूज़ घर (नमाज़ घर)।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

बिचोलिम इतिहासबिचोलिम भूगोलबिचोलिम जनसांख्यिकीबिचोलिम अर्थव्यवस्थाबिचोलिम पर्यटन स्थलबिचोलिम इन्हें भी देखेंबिचोलिम सन्दर्भबिचोलिमउत्तर गोवा ज़िलेकोंकणी भाषागोवापणजीपुर्तगालबिचोलिम तालुकाभारतमराठी भाषा

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

हिजड़ाबाल ठाकरेइडेन गार्डेंसमहादेवी वर्माभोपाल गैस काण्डमुम्बईराजनीतिक दर्शनराजपाल यादवसंस्कृत भाषाजवाहरलाल नेहरूफिरोज़ गांधीजय श्री कृष्णामुझसे दोस्ती करोगेराज्य सभा के वर्तमान सदस्यों की सूचीमोहम्मद ग़ोरीवर्णमालामुद्रा (करंसी)अष्टांग योगशिवकार्ल्स पुइज्देमोंतयोगनेपालमिशेल मार्शकोणार्क सूर्य मंदिरओम शांति ओमधनंजय यशवंत चंद्रचूड़वस्तु एवं सेवा कर (भारत)मानव दाँतपरिसंचरण तंत्रउत्तराखण्डसनम तेरी कसम (2016 फ़िल्म)जातिअरुण जेटली स्टेडियमचाणक्यनीतिगुरु गोबिन्द सिंहभारतीय जनता पार्टीराजनाथ सिंहसदर बाजार, दिल्लीशक्ति पीठक्रिकबज़अरस्तुविज्ञापनतन्त्रिका तन्त्रशिव पुराणभारतीय अर्थव्यवस्थाटाइगर जिंदा हैरामसेतुमुख्तार अंसारीभारतीय दण्ड संहिताग्रहसूर्य ग्रहणमहान्यायवादी (भारत)बिहार जाति आधारित गणना 2023संबित पात्राछत्तीसगढ़प्रथम विश्व युद्धसद्दाम हुसैनप्रीमियर लीगपूजा हेगड़ेपृथ्वीभारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षककालभैरवाष्टकमानव लिंग का आकारमुग़ल साम्राज्यसौर मण्डलमहात्मा गांधीअल्लू अर्जुनभारत का संविधानभारत के मूल अधिकार, निदेशक तत्त्व और मूल कर्तव्यतीर्थंकरमोहिनी एकादशीआशिकीऋषि सुनकसती प्रथारंजीत गुहाब्रह्माएड्स🡆 More