बान्द्रा-वर्ली समुद्रसेतु

72°49′15″E / 19.03648°N 72.82077°E / 19.03648; 72.82077

बांद्रा-वर्ली समुद्रसेतु (आधिकारिक राजीव गांधी सागर सेतु) ८-लेन का, तार-समर्थित कांक्रीट से निर्मित पुल है। यह बांद्रा को मुम्बई के पश्चिमी और दक्षिणी (वर्ली) उपनगरों से जोड़ता है और यह पश्चिमी-द्वीप महामार्ग प्रणाली का प्रथम चरण है। १६ अरब रुपये (४० करोड़ $) की महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम की इस परियोजना के इस चरण को हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा पूरा किया गया है। इस पुल का उद्घाटन ३० जून, २००९ को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन प्रमुख श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा किया गया लेकिन जन साधारण के लिए इसे १ जुलाई, २००९ को मध्य-रात्रि से खोला गया। साढ़े पांच किलोमीटर लंबे इस पुल के बनने से बांद्रा और वर्ली के बीच यात्रा में लगने वाला समय ४५ मिनट से घटकर मात्र ६-८ मिनट रह गया है। इस पुल की योजना १९८० के दशक में बनायी गई थी, किंतु यह यथार्थ रूप में अब जाकर पूर्ण हुआ है।

बांद्रा-वर्ली समुद्रसेतु
बान्द्रा-वर्ली समुद्रसेतु
बांद्रा-वर्ली समुद्रसेतु
निर्देशांक19°1′40″N 72°48′56″W / 19.02778°N 72.81556°W / 19.02778; -72.81556
आयुध सर्वेक्षण राष्ट्रीय ग्रिड[1]
वहनयातायात हेतु ८ लेन जिसमें से २ बसों के लिए
पारमाहिम खाड़ी
स्थानमुम्बई
आधिकारिक नामराजीव गांधी सागर सेतु
लक्षण
डिज़ाइनरज्जु कर्षण
कुल लम्बाई5.6 किलोमीटर (3 मील)
इतिहास
खुला३० जून, २००९
सांख्यिकी
टोल५० रू एक ओर के ७५ रू आने-जाने के

यह सेतु मुंबई और भारत में अपने प्रकार का प्रथम पुल है। इस सेतु-परियोजना की कुल लागत १६.५० अरब रु है। इस पुल की केवल प्रकाश-व्यवस्था करने के लिए ही ९ करोड़ रु का व्यय किया गया है। इसके कुल निर्माण में ३८,००० कि.मी इस्पात रस्सियां, ५,७५,००० टन कांक्रीट और ६,००० श्रमिक लगे हैं। इस सेतु में लगने वाले इस्पात के खास तारों को चीन से मंगाया गया था। जंग से बचाने के लिए इन तारों पर खास तरह का पेंट लगाने के साथ प्लास्टिक के आवरण भी चढ़ाए गए हैं। अब तैयार होने पर इस पुल से गुजरने पर यात्रियों को चुंगी (टोल) कर देना तय हुआ है। यह चुंगी किराया प्रति वाहन ४०-५० रु तक होगा। इस पुल की कुल ७ कि.मी (ढान सहित) के यात्रा-समय में लगभग १ घंटे की बचत और कई सौ करोड़ वाहन संचालन व्यय एवं ईंधन की भी कटौती होगी। इस बचत को देखते हुए इसकी चुंगी नगण्य है। प्रतिदिन लगभग सवा लाख वाहन इस पुल पर से गुजरेंगे।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

विकिमीडिया कॉमन्स पर बांद्रा-वर्ली समुद्रसेतु से सम्बन्धित मीडिया है।
    चित्र

Tags:

भौगोलिक निर्देशांक प्रणाली

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

जयप्रकाश नारायणसत्या (1998 फ़िल्म)जॉनी सिन्ससंविधानलोक साहित्यसंगठनभारतेन्दु हरिश्चंद्रभूगोलरासायनिक तत्वों की सूचीकालिदासजय श्री रामफणीश्वर नाथ रेणुसंयुक्त हिन्दू परिवारअसहयोग आन्दोलनअंजीरविष्णु सहस्रनामपाठ्यचर्याभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीसुनील छेत्रीरवि तेजाविनायक दामोदर सावरकरराजनाथ सिंहदयानन्द सरस्वतीदांडी मार्चहीरा मंडीसम्भोगलिंग (व्याकरण)समुद्रगुप्तयादवबुर्ज ख़लीफ़ाहर्षल पटेलहरियाणा के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रपवन सिंहअक्षय तृतीयाभारत में संघवादतेरी बातों में ऐसा उलझा जियाहम आपके हैं कौनहनु मानइन्दिरा गांधीयोगडिम्पल यादवबिहारी (साहित्यकार)बुध (ग्रह)साइमन कमीशनस्त्री शिक्षा२०२४ आईसीसी पुरुष ट्वेन्टी २० वर्ल्ड कपचैटजीपीटीकोठारी आयोगनमाज़इस्लाम का इतिहासवैष्णो देवी मंदिरशुकनासोपदेशक्रिकेटचिपको आन्दोलनभूषण (हिन्दी कवि)पंजाब किंग्समैथिलीशरण गुप्तयदुवंशभोजपुरी भाषाअंग्रेज़ी भाषाध्रुवस्वामिनी (नाटक)महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियमपृथ्वीराज चौहानदीपक चाहरउत्तरी अटलांटिक संधि संगठनफ्लिपकार्टसंधि (व्याकरण)आन्ध्र प्रदेशभारतीय शिक्षा का इतिहासमुझसे शादी करोगीप्रयोजनमूलक हिन्दीहिंगलाज माता मन्दिरमापनहिन्दी साहित्य का इतिहासभौगोलिक सूचना तंत्रनेपालमानव लिंग का आकारग्रीनहाउस प्रभाव🡆 More